Tag: BEAR ATTACK

  • भालू के आक्रमण से एक ग्रामीण युवक की मौत

    भालू के आक्रमण से एक ग्रामीण युवक की मौत

    एक युवक की रात में खुले में शौच के दौरान भालू के हमले से मौत हो गई है I घटना मरवाही का है जहाँ ग्रामीण रात करीब 11:30 बजे घर के नजदीक स्थित तालाब के पास शौच के लिए जा रहा था। तभी अचानक भालू आ गया I इससे पहले की युवक जान बचाकर भागता, भालू ने उस पर हमला कर दिया I इससे ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गया I भालू ने अपने नुकीले और तेज-धारदार नाखूनों से युवक के शरीर में गहरी चोटें पहुंचाई I जख्मी अवस्था में ग्रामीण युवक को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया I

    परिजनों ने मौत की एक वजह स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही को भी बताया है। मृतक के परिजन का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थे। उनकी जगह ईएनटी व नर्स उपस्थित थीं। इनके द्वारा ही उपचार किया गया।

    खबर मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को तत्काल सहायता राशि प्रदान किया I ऐसी स्थिति में बीट गार्ड ने स्वजन को तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये दिए। बताया जा रहा है कि गाँव जंगल के समीप होने के कारण भालू रात के समय अक्सर ग्रामीण इलाके में विचरित करते रहते हैं I इन इलाकों में जंगली जानवरों का दहशत बना रहता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5107

    https://golden36garh.com/?p=5111

  • तेंदूपता तोड़ने गई महिला को भालू ने कई वार मौके पर हुई मौत

    तेंदूपता तोड़ने गई महिला को भालू ने कई वार मौके पर हुई मौत

    तेंदूपता तोड़ने गई महिला को भालू ने कई वार मौके पर हुई मौत

    यह घटना रायगढ़ के छाल क्षेत्र रेंज के बोजियो 505 पीएफ जंगल की है जहाँ फ़ॉरेस्ट गार्ड की माँ को भालू ने एकाएक कई हमला किये जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गयी I बताया जा रहा है कि फ़ॉरेस्ट गार्ड की माँ सुबह जंगल में तेंदुपता तोड़ने गई हुई थी जिसके बाद अचानक भालू ने हमला कर दिया I जब महिला कुछ समझ पाती तब भालू ने कई वार किये जिससे वह जमीन पर धरासाई हो गई I काफी चोटें आने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3385

    https://golden36garh.com/?p=3375

  • भालू ने किया पति-पत्नी पर हमला दोनों की हालत गंभीर

    भालू ने किया पति-पत्नी पर हमला दोनों की हालत गंभीर

    गर्मी का मौसम है और अभी ग्रामीण इलाकों में तेंदूपत्ता का काम चालू है ऐसे में ग्रामीण लोग अपने आजीविका के लिए तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए पास के जंगलों और पहाड़ों में जाते हैं I ऐसे में कभी-कभी तेंदूपत्ता तोड़ने वालों का सामना जंगली जानवरों से हो जाता है, जिससे कभी-कभी जंगली जानवर हमला भी कर देते हैं I ऐसी ही एक घटना खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम देवरी में तेंदूपत्ता तोड़ने गए पति-पत्नी पर भालू ने हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं I महिला के पैर में गंभीर चोट आई है, वहीं पति भी अपनी पत्नी को बचाने गया तो उस पर भी भालू ने हमला कर दिया I फ़िलहाल दोनों का इलाज जारी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3209

    https://golden36garh.com/?p=3204