Tag: BALODABAZAR LATEST NEWS

  • खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आठ दुकानों को भेजा नोटिस

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आठ दुकानों को भेजा नोटिस

    बालौदाबाजार में खाद्य विभाग ने बारिश के मौसम को देखते हुए जिला मुख्यालय की कई दुकानों पर कार्रवाई किया गया है I कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर फल भंडारों, होटलों और दुकानों में जाँच किया गया I जाँच के बाद खाद्य विभाग की टीम ने 8 दुकानों को नोटिस जारी किया और उन दुकानों में पाए गये सभी खराब सामानों को नष्ट किया I खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जांच के दौरान देवांगन होटल से 2 किलो बासी पोहा, बालूशाही, बिरयानी 2 किलो, चिकन फ्राई में डस्ट पाया गया I वहीं सोनी होटल में 5 किलो बालूशाही में डस्ट, बिरयानी और चिकन फ्राई में भी डस्ट पाया गया I मशहूर जायका रेस्टोरेंट में भी वेज और नॉन-वेज जैसे पदार्थों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है I यादव होटल का भी ऐसा ही हाल है I फल भंडार में फलों का जायजा लिया गया I जिन दुकानों, होटलों और रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्ध दूषित थे उनको नष्ट कर दिया गया और उनको नोटिस जारी किया गया I

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को दिए निर्देश  

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा ने होटलों, रेस्टोरेंट और दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि खाने और पीने की चीजों को साफ-सुथरी जगह पर हमेशा ढककर रखें I दूषित खाने को नष्ट कर दें उनको बर्तन में बचाकर न रखें I होटलों में उपयोग होने वाले तेल को तीन बार से ज्यादा किसी भी खाद्य पदार्थ को तलने के लिए उपयोग में ना लायें I एक्पाइयरी डेट वाले खाने की सामग्री को नष्ट कर दें या सप्लायर को वापस कर दें I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4913

    https://golden36garh.com/?p=4918

    https://golden36garh.com/?p=4922

  • बलौदाबाजार कांड में हुआ करोड़ों रूपये का नुकसान

    बलौदाबाजार कांड में हुआ करोड़ों रूपये का नुकसान

    अभी बीते कुछ दिनों पहले बलौदाबाजार में कांड हुआ था जिसमें उपद्रवियों पुलिस और कलेक्टर कार्यालय को आग लगा था I इसके अलावा वहां खड़ी सैकड़ों वाहनों को आग के हवाले कर दिया था I जिसमें करीब 12 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है I इस घटना में जिन लोगों का वाहन क्षतिग्रस्त हुआ उनको मुआवजा मिलना शुरू हो गया है I पुलिस घटना से सम्बंधित सभी पहलुओं का बड़ी बारीकी से जांच कर रहा है I क्षेत्र के कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि उपद्रवियों द्वारा कार्यालय में आग लगाने और वाहनों को क्षतिग्रस्त पहुँचाने से करोड़ों का नुकसान हो गया है I इन्स्योरेंस कम्पनियों द्वारा 7 से 8 गाड़ियों को मुआवजा भी दिया जा चुका है और बाकि वाहनों पर भी मुआवजे का प्रक्रिया चल रहा है उनको भी जल्द मुआवजा मिल जाएगा I
    कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि 240 निजी और सरकारी गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हुई हैं I इनमें से 31 गाड़ी निजी है जो पूरी तरह आग में झुलस गये और 4 कर्गामचारियों का वाहन था वो भी पूरी तरह जल गया I बाकि गाड़ियाँ जिनका इन्स्योरेंस नहीं किया गया था उनका इन्स्योरेंस कराया जा रहा है I कानूनी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मीटिंग किया गया और जगह-जगह पर सीसी टीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गये I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4600

    https://golden36garh.com/?p=4606

  • बलौदाबाजार हिंसा मामले की होगी छह चरणों  में जाँच

    बलौदाबाजार हिंसा मामले की होगी छह चरणों  में जाँच

    बलौदाबाजार हिंसा मामले की होगी छह चरणों  में जाँच

    अभी कुछ दिन पहले जैतखाम को क्षति पहुँचाने के मामले में उपद्रवियों ने आक्रोश में आकर कलेक्टर और पुलिस कार्यालय को आग के हवाले कर दिया था और वहाँ पास पार्किंग में खड़ी कई कार और मोटरसाईकिल को क्षतिग्रस्त किये थे I जिसके सन्दर्भ में सरकार ने एकल सदस्यीय जाँच आयोग गठित किया है I सीबी बाजपेयी की अध्यक्षता में यह जाँच आयोग छह चरणों में मामले की जाँच करेगा I

    1. जैतखाम से सम्बन्धित घटनाएँ कैसे घटित हुई I

    2. इस घटना के पीछे कारण क्या था ?

    3. इस घटना का जिम्मेदार कौन है ?

    4. घटना से पहले, बाद में या घटना हुआ उस समय या अन्य कोई ऐसे मुद्दे जो घटना से सम्बधित रहा हो I

    5. भविष्य में इस प्रकार की घटना दुबारा ना हो इस पर चर्चा I

    6. ऐसे अन्य मुख्य बिन्दुओं को जो जाँच आयोग के सामने पेश करना चाहिए I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4238

    https://golden36garh.com/?p=4244

  • सतनामी समाज की क्या है ? इसकी स्थापना कैसे हुई ?

    सतनामी समाज की क्या है ? इसकी स्थापना कैसे हुई ?

    सतनामी समाज की कहानी शुरू होती है बाबा गुरु घासीदास से जिनका जन्म 18 दिसंबर 1756 को बलौदा बाजार जिले के गिरौदपुरी नामक गांव में मंहगू दास के घर हुआ था I इनकी माता का नाम अमरौतिन था I घासीदास ने बचपन से कई चमत्कार दिखाए, जिसका लोगों पर काफी प्रभाव पड़ा I

    ऐसा भी कहा जाता है कि गुरु घसीदास को ज्ञान की प्राप्ति रायगढ़ जिले के सारंगढ़ तहसील के एक गांव के बाहर पेड़ के नीचे तपस्या करते हुए हुई थी I इसके बाद घासीदास ने सत्य की तलाश के लिए अपने ही गांव गिरौदपुरी के जंगल में छाता पहाड़ गुफाओं पर समाधि लगाई I गिरौदपुरी में ही आश्रम बनाया I घासीदास ने सोनाखान के जंगलों में सत्य और ज्ञान की खोज के लिए लंबी तपस्या भी की I गुरु घासीदास ने किसी भी तरह की कोई शिक्षा प्राप्त नहीं की थी I उन्होंने तप और आत्मबल से महाज्ञानी की उपाधि हासिल की थी I इनके प्रभाव से लाखों लोग इनके अनुयायी हो गए I इस प्रकार छत्तीसगढ़ में ‘सतनाम पंथ’ की स्थापना हुई I इस संप्रदाय के लोग घासीदास को अवतारी पुरुष के रूप में मानते हैं I
    गुरु घासीदास ने सात वचन से सतनामी समाज (सतनाम पंथ) की स्थापना की थी, जिसमें सतनाम पर विश्वास, मूर्ति पूजा का निषेध, वर्ण भेद से परे, हिंसा का विरोध, व्यसन से मुक्ति, परस्त्री गमन की वर्जना और दोपहर में खेत न जोतना है I 1850 में गुरु घासीदास की मृत्यु के बाद इनकी शिक्षाओं को उनके बेटे गुरु बालकदास ने आगे बढ़ाया I

    इसकी स्थापना कब हुई ?

     हर वर्ष 18 दिसंबर को गुरु घासीदास की जयंती मनाई जाती है I इस अवसर पर सतनामी समाज के लोग जैतखाम की पूजा कर सफेद झंडा चढ़ाते हैं I साथ ही जैतखाम में ठेठ छत्तीसगढ़िया रोटी-पिठा भी चढ़ाई जाती है I बाबा की जयंती पर सतनामियों द्वारा एक खास नृत्य किया जाता है, जिसे पंथी नृत्य कहा जाता है I गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी में एशिया के सबसे बड़े ‘जैतखाम’ की स्थापना की गई है I आज इनके करोड़ों अनुयायी हैं I गिरौदपुरी में ही जहां पर गुरु घासीदास ने तपस्या की, वहीं पर इनके अनुयायियों ने मंदिर बनवाया, जिसे ‘अमरगुफा’ के नाम से जाना जाता है I यहीं पर ‘जैतखाम’ की स्थापना की गई I इनका सबसे प्रसिद्ध संदेश मनखे-मनखे एक समान है, जिसने छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के लोगों को इससे जोड़ा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4187

    https://golden36garh.com/?p=4181

  • पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर उठाये सवाल

    पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर उठाये सवाल

    पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर उठाये सवाल

    सोमवार को बलौदाबाजार में हिंसा मामले में सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधते हुए कड़े आरोप लगाये हैं I बघेल का कहना है कि सरकार से बहुत बड़ी भूल हुई है, ये सरकारी सिस्टम इस घटना को रोक पाने में असफल रहा है I यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में प्रदर्शन के दौरान सबसे बड़ा हिंसा की घटना है I पुलिस और कलेक्टर कार्यालय को आग लगा देना आम बात नहीं है I पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा इस मामले में जिम्मेवार के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए I फिर सवाल ये है कि प्रदर्शन को इतना उग्र किसने होने दिया I

    भूपेश बघेल ने वर्तमान सरकार पर निशान साधते हुये कहा कि सरकार समाज के लोगों को शांत करा पाने में असमर्थ है I बघेल का कहना है कि सरकार से कानून व्यवस्था संभल नहीं रहा है, प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था है I गृहमंत्री को तो अपना इस्तीफा दे देना चाहिए I बघेल ने आगे कहा कि सतनामी लोग सत्य और अहिंसा के पुजारी हैं, जैतखाम में जिन लोगों ने तोड़फोड़ की है उनके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए और हिंसा की घटना की भी जाँच होनी चाहिए I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4177

    https://golden36garh.com/?p=4181

  • बलौदाबाजार हिंसा मामले में उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    बलौदाबाजार हिंसा मामले में उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    बलौदाबाजार में सोमवार को सतनामी समाज को लेकर जो हिंसा शुरू हुआ था I वह बवंडर रूप ले लिया I सतनामी समाज के स्तम्भ को क्षति पहुँचाने के विरोध में लोगों ने धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया I पुलिस कार्यालय और कलेक्टर आफिस में आग लगा दी I वहाँ खड़ी 30 गाड़ियों और 100 मोटरसाईकिलों को तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया I इस बीच बचाव कार्य में सामने आये 25 पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक कर्मचारियों को भी घायल होना पड़ा I पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले करीब 50 लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत 7 एफआईआर दर्ज किया गया है I

    उपद्रवियों को पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच कर रही है I हालाँकि, प्रदर्शन में उतरे लोगों ने सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़फोड़ कर दिया I लेकिन इस बीच पुलिस ड्रोन की मदद से नजर लगाये हुआ था I पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर अब तक 200 लोगों को हिरासत में लिया है I एसपी सदानंद कुमार ने मीडिया को बताया कि आरोपियों को पुलिस की टीम द्वारा पकड़ा जा रहा है और उनके खिलाफ शख्त कार्रवाई भी किया जायेगा I सदानंद ने बताया कि आन्दोलन को शांतिपूर्ण तरीके से करने का आदेश दिया गया था लेकिन उपद्रवियों ने शांति भंग किया और भारी क्षति भी पहुँचाया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जायेगा I इस बीच में क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4161

    https://golden36garh.com/?p=4177