
पुलिस ने आत्महत्या के लिए उक्साने के जुर्म में आरोपी को भेजा जेल
बिलासपुर शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के कुम्हार पारा में रहने वाले सिद्धांत नागवंशी कांग्रेस नेता अकबर खान के साथ काम करते थे । उन्होंने जनवरी 2022 में सकरी स्थित अपनी मामी के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था । इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया । स्वजन ने अपने बयान में कांग्रेस नेता अकबर खान और उसके साथियों पर सिद्धांत को लेनदेने के विवाद में परेशान करने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत सिद्धांत नागवंशी ने पुलिस अधिकारियों से की I

पुलिस ने एक साल बाद इस मामले में कांग्रेस नेता अकबर खान, मिनाक्षी बंजारे, फैजान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। इस बात की सूचना लगते ही आरोपी फरार हो गये I इधर मृतक के परिजन ने मामले की शिकायत गृहमंत्री और सीएम से की I परिजन ने बिलासपुर के होटल व्यवसायी दीपेश चौकसे पिता दिनेश चौकसे पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया। दीपेश चौकसे का निवास स्थान रायपुर में है जो बिलासपुर में होटल व्यवसाय का कारोबार चलाते हैं I परिजन ने जांच कर आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की मांग की I पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया I तत्पश्चात आरोपी को न्यायालय से आदेश मिलने के पश्चात जेल भेज दिया गया है I
READ MORE :
