Tag: aradhya sinha

  • ‘झन जाबे परदेश’ में विलेन अजय पटेल करेंगे हीरो के रूप में डेब्यू

    ‘झन जाबे परदेश’ में विलेन अजय पटेल करेंगे हीरो के रूप में डेब्यू

     'झन जाबे परदेश' 21 मार्च 2025 को होगी रिलीज, अजय पटेल दिखेंगे पहली बार हीरो के किरदार में

    ‘झन जाबे परदेश’ 21 मार्च 2025 को होगी रिलीज, अजय पटेल दिखेंगे पहली बार हीरो के किरदार में

    छॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म “झन जाबे परदेश – कहानी हमर गाँव के” 21 मार्च 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में अजय पटेल हैं, जो पहली बार हीरो की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अजय पटेल अब तक छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी और वेब सीरीज में एक खूंखार और दमदार विलेन के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। पहली बार वे मुख्य अभिनेता के रूप में दिखाई देने वाले हैं, फैंस उनके इस नए अवतार को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

    ritu vishwakarma


    इस फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में अजय पटेल, रितु विश्वकर्मा, आराध्या सिन्हा, आकाश डहरिया और संतोष तिवारी नजर आने वाले हैं इसके अलावा इस फिल्म में और भी सहकलाकार हैं जिनका अभी खुलासा नहीं हुआ है जो अपनी-अपनी अदाकारी से फिल्म को और भी खास बनाने वाले हैं।

    फिल्म की कहानी और निर्माण टीम:

    • कहानी: सम्राट तिवारी
    • संवाद: आशुतोष सिंह राजपूत और घनश्याम साहू
    • निर्माता: संतोष सम्राट तिवारी
    • पटकथा एवं निर्देशन: रतन कुमार
    • डीओपी: देबब्रत नाथ
    • संगीत: विवेक नीलेश शर्मा और रोशन वैष्णव
    • गीतकार: मोनिका वर्मा, नवल दास मानिकपुरी, राजेश नायक, और सम्राट तिवारी

    तकनीकी टीम


    फिल्म में मेकअप प्रवीण सिंह राजपूत ने किया है, हेयर ड्रेसिंग का काम एलिना कुरैशी ने, आर्ट डायरेक्शन का डिपार्टमेंट युवराज साहू और एक्शन मास्टर सतीश अन्ना ने हैं। वहीं, सहायक निर्देशक घनश्याम साहू, नैरा खान, और ऋषभ सिंह ने निर्देशन को बखूबी संभाला है।

    फिल्म का संगीत


    इस फिल्म में गीत संगीत पर खासा ध्यान दिया गया है इस फिल्म में छॉलीवुड के जाने माने गायक और गायिकाओं ने अपनी मधुर आवाज दी है । जिनमें विवेक शर्मा, कंचन जोशी, मोनिका वर्मा, अनुराग शर्मा, दुर्गेश साहू, रोशन वैष्णव, और अनुपमा मिश्रा जैसे सिंगर्स के आवाज़ का जादू चलेगा।

    अजय पटेल के फैंस के लिए सरप्राइज

    “झन जाबे परदेश” में अजय पटेल पहली बार हीरो के रूप में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी दमदार विलेन वाली छवि तो सभी ने देखी है, लेकिन उन्हें इस नई भूमिका में देखना उनके प्रशंसकों के लिए एक खास अनुभव होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिये उन्होंने काफी मेहनत की है अब देखना दिलचस्प रहेगा कि उनका मेहनत कितना रंग लाता है। हालांकि अभी तक इस फिल्म का कोई गाना

    या टीज़र नहीं आया है लेकिन “झन जाबे परदेश” जिस तरह से फिल्म का टाइटल है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म की कहानी गाँव की मिट्टी से जुड़ी है। फिलहाल इस फिल्म की स्टोरी को लेकर अभी भी कुछ कहा नहीं जा सकता है । इस फिल्म के निर्देशक और कहानीकार रतन कुमार ने इस फिल्म को बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है जो उनके काम में झलकती है । अब तो दर्शकों को फिल्म के रिलीज़ होने का इंतजार है, यह फिल्म 21 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    Read More :

    विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने मनाया शादी की तीसरी सालगिरह