Tag: AMBEDKAR HOSPITAL LATEST NEWS

  • रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल में सर्जरी के दौरान आग लगने से हड़कंप

    रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल में सर्जरी के दौरान आग लगने से हड़कंप

    अम्बेडकर अस्पताल के तीसरे माले में लगी आग, मरीजों में बढ़ी चिंता

    राजधानी रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल में अभी कुछ घंटे पहले हड्डी रोग विभाग के तीसरे मंजिल पर अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब ऑपरेशन थिएटर में एक महत्वपूर्ण सर्जरी चल रही थी, जिसके चलते कुछ डॉक्टर वहां फंस गए।

    सूत्रों में मुताबिक,अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की टीमों ने तेजी से काम करते हुए आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अस्पताल में फंसे डॉक्टरों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

    इस घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों में भी चिंता का माहौल हुआ है, क्योंकि आग की लपटों के बीच उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल के कर्मचारियों ने सभी मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कोशिश की है।

    स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और राहत कार्य में सहयोग कर रहा है। हालाँकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने अस्पताल के प्रबंधन के लिए चुनौती खड़ी कर दी है, वहीं मरीजों और उनके परिवारों के लिए यह एक चिंता का विषय बन गया है।

    जानकारी के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं, और अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। घटना के बाद से अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। फिलहाल आग से राहत पाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

    Read More :

    छठ पूजा 2024: 5 नवंबर से शुरू हुआ महापर्व, जानें इसकी विधि और महत्व

    नगर निगम ने हटाए श्रीकांत वर्मा मार्ग के अवैध ठेले, व्यापारियों में हड़कंप

  • स्वास्थ्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में बड़े अपग्रेड की घोषणा जारी की

    स्वास्थ्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में बड़े अपग्रेड की घोषणा जारी की

    बस्तर में बनेगा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, जवानों को रायपुर एयरलिफ्ट नहीं करना पड़ेगा

    छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान, आंबेडकर अस्पताल और डीकेएस सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, को अपग्रेड करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घोषणा की है कि सुरक्षा को बढ़ाने के लिए आंबेडकर अस्पताल में 12 बंदूकधारी सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा, अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे और अलार्म सिस्टम लगाए जाएंगे, जिनकी नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आंबेडकर अस्पताल के कैंसर विभाग में पिछले सात वर्षों से बंद पड़ी पैट स्कैन मशीन को तीन महीनों के भीतर चालू कर दिया जाएगा। साथ ही, डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए अगले छह महीनों में 232 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए पीएससी को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

    बस्तर में सुपरस्पेशालिटी अस्पताल बनाने की भी घोषणा की गई है, जिससे घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर नहीं लाना पड़ेगा। बस्तर में हर विभाग के डॉक्टर मौजूद रहेंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी।

    स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि जल्द ही हाई टेक्नोलॉजी पोस्टमार्टम मशीन की खरीदी की जाएगी, जिससे तीन से सात दिनों के भीतर पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल सकेगी। डीकेएस अस्पताल में नई एमआरआई मशीन की खरीदी का भी प्रस्ताव पारित किया गया है, जबकि आंबेडकर अस्पताल में रिसर्च सेंटर और मेडिकल कॉलेज को अलग-अलग संचालित करने की योजना बनाई जा रही है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6445

    https://golden36garh.com/?p=6460