Tag: Aamir Khan

  • आमिर खान ने क्यों लिया था एक्टिंग छोड़ने का फैसला,आखिर क्या थी वजह?

    आमिर खान ने क्यों लिया था एक्टिंग छोड़ने का फैसला,आखिर क्या थी वजह?

    आमिर खान ने क्यों लिया था एक्टिंग छोड़ने का फैसला, आखिर क्या थी वजह? आइये जानते हैं ?

    आमिर खान ने हाल ही में यह खुलासा किया कि उन्होंने लगभग दो साल पहले एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था। उनकी यादगार फिल्मों में “जो जीता वही सिकंदर”, “हम हैं राही प्यार के”, “राजा हिन्दुस्तानी”, “दिल”, “कयामत से कयामत तक”, और “अंदाज अपना अपना” जैसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने उन्हें एक महान अभिनेता के रूप में पहचान दिलाई। लेकिन आखिरी बार आमिर को उनकी फिल्म “लाल सिंह चड्ढा” में देखा गया था, और तब से वे बड़े पर्दे से दूर हैं।

    आमिर ने बताया कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान उन्होंने यह सोचा कि अपनी बाकी की जिंदगी को किस प्रकार से बिताना चाहिए। अकेले में समय बिताते हुए, उन्होंने सोचा कि अब उनके जीवन में किस चीज की कमी है और जो उन्होंने अब तक नहीं हासिल किया। अपने 35 साल के एक्टिंग करियर में उन्होंने एक अभिनेता के रूप में बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन इस सफर में अपने परिवार को वे पर्याप्त समय नहीं दे पाए। आमिर ने कहा, “मैंने अपनी पूरी जिंदगी फिल्मों में झोंक दी, और अब मैं अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहता था।”

    जब आमिर ने अपने परिवार को एक्टिंग से संन्यास लेने की बात बताई, तो उनके बच्चों ने उन्हें सलाह दी कि वे एक्टिंग ना छोड़ें। इस पर उन्होंने अपने निर्णय को बदलने का फैसला किया। अब आमिर खान एक बार फिर से फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वे अपनी अपकमिंग फिल्म “सितारे जमीन पर” में दिखाई देंगे। इसके अलावा, वे “लाहौर 1947” में एक निर्माता के रूप में भी सक्रिय रहेंगे। इसके साथ ही, खबर है कि वे रजनीकांत की फिल्म “कुली” में कैमियो करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं।

    Read More :

    बलरामपुर जिले के मुरका गाँव में हाथी की मौत से हड़कंप

    राजनांदगांव में सेक्स रैकेट का खुलासा, लॉज संचालक ही निकला मुख्य आरोपी