Tag: पीएससीघोटाला

  • CBI ने मांगी 12 दिन की रिमांड,PSC घोटाले में टामन सोनवानी के खुलेंगे काण्ड

    CBI ने मांगी 12 दिन की रिमांड,PSC घोटाले में टामन सोनवानी के खुलेंगे काण्ड

    Taman sonwani

    पूर्व IAS टामन सोनवानी हुआ गिरफ्तार, CBI ने मांगी 12 दिनों की रिमांड

    हाल ही में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को पीएससी घोटाले में गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई ने आज उन्हें और एक अन्य आरोपी, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल, को कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने आरोपियों से पूछताछ के लिए 12 दिन की रिमांड मांगी।

    टामन सोनवानी के वकील फैजल रिजवी ने सीबीआई की मांग का विरोध करते हुए कहा कि इस मामले में कोई अवैध लेनदेन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस एनजीओ की अध्यक्ष सोनवानी की पत्नी हैं, उसमें CSR फंड के तहत 45 लाख रुपए दिए गए थे। यह राशि कानून किसी भी संस्था को दी जा सकती है। वकील ने इस कार्यवाही को आधारहीन बताया और रिमांड को चुनौती दी।

    सीबीआई ने टामन सोनवानी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने CGPSC भर्ती में अनियमितताएं कीं। जांच में पता चला कि बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल ने अपने बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका को नौकरी दिलाने के लिए सोनवानी के करीबी एनजीओ को 45 लाख रुपए का फंड दिया था। आरोप है कि यह राशि सोनवानी तक पहुंचाई गई।

    कोर्ट में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद रिमांड पर फैसला सुरक्षित रख लिया गया। सीबीआई का कहना है कि इस घोटाले की तह तक जाने के लिए लंबी पूछताछ जरूरी है। सीबीआई द्वारा इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। फिलहाल, टामन सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को सीबीआई की कस्टडी में भेजने पर कोर्ट का फैसला आना बाकी है।

    Read More :

    महाराष्ट्र चुनाव से पहले विनोद तावड़े पर नोट बांटने के आरोप

    भिलाई में स्टैंड-अप कॉमेडियन यश राठी पर अश्लीलता का आरोप