
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की मतदान तिथि की हुई घोषणा
छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय का चुनाव को अब कुछ ही समय रह गया है जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को विधानसभा बजट सत्र से पहले जनवरी या फरवरी में संपन्न कराने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची अपडेट करने और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अन्य कार्यों को तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
खबर है की नगरीय निकाय चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची 11 दिसंबर को प्रकाशित की जानी है। इसके पश्चात, दिसंबर में चुनावों की आधिकारिक घोषणा किया जाएगा, और इसके बाद आचार संहिता लागू कर दी जाएगी।
Read More : दूरंतो एक्सप्रेस में बहस से हंगामा, रातभर अटकी रही ट्रेन
चुनाव अधिकारियों के अनुसार, पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक ही दिन कराना संभव नहीं है। इसलिए इनकी तारीखें अलग-अलग होंगी। पंचायत चुनावों के नतीजे मतदान के दिन ही चुनाव होने के कुछ समय के पश्चात घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे तय तारीख पर जारी होंगे।
चुनावों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार को नगर पालिका अधिनियम, नगर निगम अधिनियम और पंचायत अधिनियम में संशोधन करना होगा। इस प्रक्रिया के लिए कैबिनेट, राज्यपाल और विधानसभा की मंजूरी आवश्यक है। 16 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान इन संशोधनों पर काम किया जाएगा।
ओबीसी कल्याण आयोग की सर्वे रिपोर्ट को राज्य सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब कैबिनेट जल्द ही निर्णय करेगी कि नगरीय निकायों के अध्यक्षों का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा या नहीं। इसके बाद राज्यपाल से अध्यादेश की मंजूरी मिलने पर चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। राज्य सरकार की आगामी कैबिनेट बैठक और दिसंबर में शुरू होने वाला विधानसभा सत्र इन चुनावों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Read More : पुरानी बस्ती में दो दिनों में 10 लाख की चोरी से दहशत का माहौल
