शिक्षिकाओं का किया तहे दिल से स्वागत ,विश्व महिला दिवस में आज शहरी स्त्रोत केंद्र अंतर्गत कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल सरकंडा में यूआरसी क्रांति साहू सर जी के द्वारा बीईओ सर की अध्यक्षता में समस्त महिला शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा अपने-अपने अनुभव को प्रेरणा के रूप में सार्वजनिक किया गया।
इसी कड़ी में एबीईओ श्रीमती सुनिता ध्रुव,श्रीमती दीप्ति गुप्ता मेड़म के द्वारा किस प्रकार महिलाओं के समानता के अधिकार में पुरूषों का महत्व रहता है ,एवं महिलाओ को अपने आप मे स्वयं में बदलाओं लाने पर प्रकाश डाला गया। वहीँ हेडमास्टर श्रीमती शिव कुमारी डहरिया जी ने अपने प्रेरणा गीत से कार्यक्रम में और उत्साह भर दिया ,और अपने अनुभव साझा किये |
अंत में श्री क्रांति साहू सर जी अपने उद्बोधन में नारी शक्ति को विद्या के देवी सरस्वती, धन की देवी लक्ष्मी व मॉ दुर्गा की प्रतिमुर्ती के रूप में मानते हुए उनके स्वरूपो का वर्णन किया गया।कार्यक्रम में समस्त महिला शिक्षकों को फूलमाला,गुलदस्ता एवं पेन देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुष्मित शर्मा सीएसी के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने ,मास्टर ट्रेनर तुलसीशर्मा,योगेन्द्र गौरहा सर जी ऊषाकोरी,किरण डेग्विकर,गौकरण उपाध्यय,शेख सहाबुद्दीन,सुनील पांड़ेय,मनोज सिंह ठाकुर उपस्थित थे।
वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड लंदन में अपना नाम दर्ज़ कराया !!
मनीष यादव ने जीता केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन , आपको बता दें की छोलेवुड के मनीष यादव जो के अपने डांस और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। इनहोने इस्के पहले भी कई मैराथन में हिसेदारी किया है और जीता है। मनीष एक एथलिट भी हैं। एक तरिके से देखा जाए तो मनीष एथलीट, फिटनेस, जिमहोलिक, डांसिंग और एक्टिंग जैसे विभीन कलाओ से भरे हुए व्यक्तत्व वाले इंसान हैं।और साथ ही साथ एक यंग बिजनेसमैन भी हैं |
इनहोने हाल ही में हुई केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन में हिसा लिया था |जिसमे 23 किलोमीटर का वर्चुअल रन होना था | इनहोने इज कॉम्पिटिशन को जीत कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में अपना नाम दर्ज किया ।
Certificate of Participate
Another marathon’s picture
मनीष यादव, बिलासपुर छत्तीसगढ़ इंडिया, ने 19 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच आयोजित भारत के सबसे बड़े वर्चुअल रन केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन 6वें संस्करण में भाग लिया , जिसमे 47797 लोगों ने भाग लिया था 22 अलग अलग देशों से | बड़ी खुशी की बात है की लंदन में हुई ऐसे मैराथन में छत्तीसगढ़ के कलाकार ने हिस्सा लकर यहां का और अपने माता पिता का गौरव बढ़ाया।
मनीष यादव उभरते हुय छोलीवूड के कलाकार हैं, जिन्होंने अपने खूबसूरत वीडियो एल्बम से सबके दिलों में अपनी जगह बनाई है |तथा अन्य प्रोजेक्ट की तैयारिओं में लगे हुए हैं |मनीष वर्कहोलिक हैं, हमेशा काम करने का जुनून लिए इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे हैं |इनकी आने वाली अपकमिंग मूवी सोंझरी आपको जल्द ही देखने को मिलेगी , जिसमे इनके दमदार रोल से सबके होश उड़ने वाले हैं |
तलापारा में चाकुबाजी से एक नबलिग ने गवई अपनी जान |
तालापारा में चाकु से की एक नवलिग की हत्या, बिलासपुर के तलापारा की ये घटना सामने आई है। जहा कल शाम नबालिगों ने अपनी रंजिश को लेकर बहस के दौरान आपा खो बैठे और कर दी एक मासूम की निर्मम हत्या |
सूत्रों के अनुसार पता चला कि कल शाम समता कॉलोनी के गार्डन में अपने दोस्तों के साथ सभी पहुंचे थे, जहाँ एक लड़के को धक्का लगने पर बहस शुरू हो गई |
ममला जैसे तैस शांत करके सभी अपने अपने घर चले गए, दसरे दिन फिर सभी बगीचे पाहुचे जहां ढकका वाली बात को लेकर गली गालौच शूरु हो गया बात इतनी बढ़ गई के एकलड़के ने चाकू से नाबालिग के पेट पर बेरहमी से वार कर दिया , और उसके दूसरे साथी को घायल कर दिया, मौके से सभी फरार हो गए|
तभी प्रार्थी मोहम्मद शाकिर और उसके दोस्तों द्वारा उन्हें सिम्स लेजाया गया जहाँ उपचार के दौरान एक मासूम की मौत हो गई और दूसरे का उपचार जारी है |
प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल हत्या का मामला अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपियों को पकड़ा गया |सभी आरोपी नाबालिग हैं |और जिस मासूम ने अपनी जान गवाई वो भी नाबालिग था. इस अपराध में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इनसे मोटरसिक्ले और चाक़ू बरामद कर लिया गया है |
छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों ने घाटे की भरपाई का दिया है प्रस्ताव, आपत्तियां सुनेगा नियामक आयोग |
महंगी हुई बिजली के लिए आज होगी जनसुनवाई | आपको बता दें की छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों ने घाटे की भरपाई का दिया है प्रस्ताव, आपत्तियां सुनेगा नियामक आयोग | छत्तीसगढ़ में बिजली की दर महंगी करने के प्रस्ताव पर गरुवार को जनसुनवाई होनी है।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग इस प्रस्ताव पर आपत्तियों की सुनवाई करेगा। इसमें सभी पक्षकार शामिल हो रहे हैं। इसी सुनवाई के आधार पर तय होगा कि इस साल बिजली के टैरिफ में वृद्धि हाेगी कि नहीं।
रायपुर के शांति नगर स्थित विद्युत नियामक आयोग के कार्यालय में जनसुनवाई गुरुवार सुबह 11 बजे से शुरू होनी है। सबसे पहले कृषि और संबद्ध सेवाओं के उपभोक्ताओं की आपत्तियां सुनी जानी हैं।
दोपहर बाद 2.30 बजे से 3.30 बजे गैर घरेलू उपभोक्ता और 3.30 से 5.30 बजे तक घरेलू उपभोक्ता अपनी आपत्तियों पर चर्चा कर सकेंगे। जनसुनवाई अगले दिन भी जारी रहेगी। 25 फरवरी को 11 बजे से 1.30 बजे तक सभी उच्च दाब उपभोक्ता, दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक निम्न दाब उपभोक्ता और 4.30 से 5.30 बजे तक स्थानीय निकाय, नगर निगम और ट्रेड यूनिअन जैसे संगठन अपनी आपत्ति रख पाएंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग को दी गई याचिकाओं में कंपनियों ने नए पूंजी निवेश व्यय और आय का पूरा लेखाजोखा दिया है। बताया गया है कि चालू सत्र में कंपनी ने 3 हजार 642 करोड़ रुपए लाभ का अनुमान लगाया है। लेकिन पिछले वित्तीय वर्षों में हुए 4 हजार 388 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई कंपनी करना चाहती है। यह घाटा पाटने के लिए कंपनी को 745 करोड़ के अतिरिक्त राजस्व की जरूरत होगी।
पैरा दान अपील का दिख रहा असर, छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री बघेल जी ने वेसे तो छत्तीसगढ़ के वासियों के लिए बहुत से योजना लाए हैं। जो सब के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे सभी वर्ग के साथ ही किसान वर्ग के लोगो को बहुत लाभ पहुच रहा है।
वही एक और आपिल की थी, श्री भूपेश जी ने वो ये है की पैरा दान की एपिल।छत्तीसगढ़ में मवेशियों की भूख मिटाने के लिए सरकार के साथ किसान भी आगे आए हैं। सरकार ने जहां मवेशियों के लिए डे-केयर सेंटर के तौर पर गौठान बनाए हैं, यहां आने वाले मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध कराने के लिए किसानों से पैरा दान करने की अपील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की तो किसान अब तक 31 करोड़ से ज्यादा का पैरा दान कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ का दानदाता किसान जिसने 31 करोड़ रुपए का चारा कर दिया दान |
गौठानों में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हेतु मुख्यमंत्री ने किसानों से की थी अपील
राज्य में राजीव गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों का निर्माण कार्य जारी है
जी हाँ पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हेतु उन्होंने किसानों से पैरा देने की अपील की थी |
आइये जानते हैं अब तक कितने चरे दान दिए जा चुके हैं |
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel द्वारा गौठानों में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हेतु किसानों से पैरा दान की अपील का दिख रहा असर |
अब तक 31.35 करोड़ रुपए की कीमत के 15.67 लाख क्विंटल से अधिक का पैरा दान
बिलासपुर सम्भाग के किसानों द्वारा 6.10 लाख क्विंटल पैरा दान
पैरा दान करने का मकसद पराली को जलाने से रोकना भी है
बीते दिनों प्राप्त अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर संभाग के किसानो द्वारा सर्वाधिक पैरा दान किया गया है. इस अपील से दो अच्छी चीज़ें होंगी.
एक तरफ किसानो के द्वारा दिए गए पैरा दान से गोथानो में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था, और दसरी तरफ परोली जलाने से होने वाली पर्यावरण प्रदुषण कम होगी।
राजू सिंह और मुरारी सोनी की रेगुलर बेल की याचिका खारिज
कोयला अफरा-तफरी अरोपी की रेगुलर बेल की याचिका खारिज, बिलासपुर में हुए 5 हजार टन कोयला अफरा-तफरी में मामले मे तीन आरोपी का पता चला जिसमें से दो आरोपी जेल के सलाखों के पीछे है, और मास्टर माइंड अभी पकड़ में नही आया है जानकारी के मुताबिक I जो दो आरोपी जेल में हैं उनकी रेगुलर बेल की याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी है I
बताया जा रहा है की कुछ समय पहले तिफरा यदुनंदन नगर निवासी ट्रांसपोर्टर केपी पयासी ने कोयला अफरा-तफरी मामले में कोयला व्यापारी दीपक सिंह,राजू सिंह और मुरारी सोनी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया था Iआवर इन सभी आरोपियों को पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी,407 और 409 के तहत मामला दर्ज किये थे I
इन मामलों के बाद ये तीनो आरोपी फरार थे I पुलिस तीनों की पकड़ में लगी हुई थी I इस दौरान पुलिस ने राजू सिंह के बड़े भाई अजय सिंह के हरदी स्थित कोयला प्लाट में छापामारा और कार्रवाई की और राजू सिंह के पिता रामजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया I
जिसमें 18 सौ टन का कोयला पुलिस ने जब्त कर लिया और डिपो को फिर सील कर दिया था I बताया गया है कि फिलहाल कोयला अफरा तफरी मामले में रामजीत सिंह को भिलाई पुलिस ने अपने कस्टडी में रखे हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये भी बताया गया कि फरार शातिर आरोपी राजू सिंह और मुरारी सोनी को भी सकरी पुलिस ने दिल्ली के एक होटल में पकड़ा था I जिसके बाद से ये दोनों जेल में है I और दोनो आरोपी (राजू सिंह और मुरारी सोनी) रेगुलर बेल की याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी है I
बताया गया है कि ये सभी मामलो में मास्टर माइंड दीपक सिंह अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आये हैं I जानकारी के मुताबिक दीपक सिंह फरारी काटने के दौरान ही रायपुर में अपने परिवार वालो के साथ एक शादी कार्यक्रम में शामिल हुआ था , और जहा आरोपी दीपक सिंह ने अपनी धर्म पत्नी के नाम पर एक कॉलोनी में एक करोड़ करीब मकान खरीदी का सौदा किया जनकारी मिला है, की आरोपी वर्तमान मे अपने ससुराल जो धनबाद में है, वहा छुपा बैठा है।
बिलासपुरI दर्रीघाट डकैती कांड का हुआ खुलासा, दरिघाट में हुई डकैती का एक बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। आपको बता दें कि सशस्त्र डकैती गिरोह जिसका आज बिलासपुर पुलिस ने खुलासा किया है I इस सशस्त्र डकैती को गिरोह ने दिन दहाड़े उजाले में किया ,और इस डकैत मामले मे 10 आरोपियों में 4 को बिलासपुर पुलिस पकड गिरफ्तार किया है I अभी भी 6 लोगों की जांच जारी है I इस गिरफ्तारी के साथ डकैत आरोपियों के पास से 5 मोबाइल पाया गया, 1 कट्टा पाया गया,1 पिस्टल और नकद 5 हजार रुपए गिरोह के पास से बरामद हुए हैं I
बिलासपुर पुलिस का कहना है कि ये डकैत, डकैतों ने बदला लेने की सोच से किया था I इस मामले मे पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने बताया कि ये सशस्त्र डकैती आरोपियों ने कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले जमीन खरीदी-बिक्री के कारोबार से जुड़ा हुआ है I इस मामले मे बताया गया कि 2017 में हुवे पाटले की शिकायत पर मस्तूरी के लावर निवासी अजय ध्रुव ने अपने माता-पिता के साथ गिरफ्तार हो जेल चला गया था I और इस कारण से आरोपी टाकेश्वर से बदला लेने की नियत से अजय जेल में सरकंडा हत्या के बंद रमजान उर्फ बल्ला के साथ मिल कर एक योजना बनायी, की जब वे दोनों जेल से बाहर निकलेंगे तो उसके बाद योजना को पूरा करेंगे I आवर इस योजना को पूरा करने के लिए आरोपी रमजान ने अपने घर के बगल की पुस्तक दुकान में काम करने वाले अयूब हनीफ के साथ ओडिशा में रहने वाले अपने साथी अनिल शाह, और माइकल उर्फ राहुल सिंह, तुलसी भारत और टोनी उर्फ आनंद टोप्पो को भी इस योजना को सफल करने को ले कर शामिल किया।
एस.एस.पी. पारुल ने बताया कि एक योजना के तहत सभी रायगढ़ पहुंचे और एक राय होकर 13 को टाकेश्वर के घर पर डकैती डालने की फाइनल प्लानिंग की. इसके बाद सभी 12 तारीख को रायगढ़ से बिलासपुर के लिए रवाना हुए और चिल्हाटी स्थित रमजान के घर पर रुक कर वहाँ खाना-पीना किए एवं रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन 13 तारीख को 7 लोग अलग-अलग बाइक में दर्रीघाट के लिए रवाना हुएI
यहाँ की पूरी जानकारी रेकी कर अजय लगातार दे रहा था. सातों ने टाकेश्वर के घर पहुंचकर उनकी अनुपस्थिति में उनके परिवार वालों के साथ मारपीट करते हुए नकदी ढाई लाख के साथ सोने-चाँदी के आभूषण लेकर दर्रीघाट से कोटमी सुनार होते हुए फरार हो गए I
पारुल माथुर से मिली जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही बिलासपुर पुलिस हरकत में आयी. इसके लिए पारुल माथुर ने 10 टीम बनायी और जिम्मेदारी देकर उन्हें रवाना किया. सारी टीम पल-पल का अपडेट पारुल को देती रही. टीम ने बिलासपुर, जांजगीर, रायगढ़ और के ओडिशा 1000 सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया I एस.एस.पी. पारुल ने बताया कि जाँच के दौरान पुलिस को रमजान और आयूब को घटना दिनाँक के एक दिन पहले कुछ लोगों के साथ देखे जाने की जानकारी मिली, पर जब तक पुलिस उन तक पहुंचती उसके पहले ही वो दोनों फरार हो गए I इसके लिए पुलिस मीडिया में छपे समाचार को जिम्मेदार मान रही है और साथ ही खबरों को भी भ्रामक बता रही है I आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को ओडिशा निवासी छोटू सिंह और आनँद का लोकेशन मिला. उसके बाद दोनों पुलिस की जाल में फंस गए I इसके बाद अजय और दुर्गेश भी बिलासपुर में पुलिस के हत्थे चढ़ गए I फरार 6 की जंच जारी है I
बिलासपुर I कोरोना से निपटने CM ने जारी किए आदेश , मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए जारी किये आदेश, कोविड से हो रही प्रत्येक मृत्यु का होगा ऑडिट I
प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से छतीसगढ़ में हर दिन वृद्धि देखी जा रही है I वही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए है I और कोरोना से हुए दैनिक मौतों की संख्या प्रदेश में बढ़ती जा रही है, जिससे स्तिथि अनियंत्रित होती नज़र आ रही है I
इस पर मुख्यमंत्री बघेल ने अपनी चिंता जताते हुए कहा, प्रमुख सचिव स्वस्थ्य विभाग को भर्ती मरीज़ों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है, जिसका सख्ती है पालन होगा I वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है की ,कोविड से हो रही प्रत्येक मौतों का ऑडिट भी किया जायेगा.
और इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और कलेक्टर इसकी सीधी निगरानी करने वाले है I अगर CM भूपेश बघेल के आदेशों का सख्ती से पालन किया गया तो निश्चित ही प्रदेश वासियों को इस संकट से जल्दी ही निजात मिलेगी I
हीना कौशिक, बिलासपुर I जी हां आपको बता दे की छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरिया पंचायत तथा आम उप-निर्वाचन मतदान होने वाले हैं। जिस करण 22 जनवरी 2022 को जिस जिस क्षेत्र में चुनाव होंगे उस क्षेत्र में शारब की दुकान बंद करने के आदेश दिए गए हैं। मतदान सबी के लिए बेहद जरूरी है, और मतदान हक है जनता का। सभी अपने हक का वोट दे सकें जिसके लिए करखाने सहित अन्य कार्य स्थल में श्रमिक को अवकाश दिया जाएगा।
ये जानकर शराब प्रेमियों को गहरा सदमा लग स्कता है। की मतदान वाले दिन अन्य कार्य संस्थान और शरब की दुकान बंद रहेंगे। दरसल मतदान वाले दिन सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।बता दें की छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी के दिन भी शरब की दुकान बंद रहेंगे, लेकिन इस्के आदेश अभी नहीं आए हैं।
हीना कौशिक, बिलासपुर I आज श्रीराम रसोई का शुभारंभ पुराना बस स्टैंड के हनुमान मंदिर में किया गया । यह एक प्रयास है जरूरतमंदो को नियुतम शुल्क 10 रु. में भोजन देने का, विश्व हिन्दू परिषद और RSS के सभी कार्यकर्ता इस मौके उपस्थित थे ।
श्रीराम रसोई का शुभारंभ ..
इस रसोई में सभी प्रकार के लोगो को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें चावल , दाल , सब्जी तथा अचार होगा । यह रसोई प्रतिदिन 12 बजे से 2 बजे टास्क चलाई जाएगी । भगवान श्रीराम की कृपा से अब बिलासपुर शहर में सभी पौष्टिक भोजन मिलेगा । लोगों ने भी इस मौके पर भोजन का अत्यधिक आनंद लिया। इस मौके पर मुख्य अथिति के रूप में डॉ ललित मकीज़, संदीप गुप्ता, किरणपाल सिंह चावल और सुरिंदर सिंह चावल उपस्थिति थे।
RSS के नगर प्रचारक आत्मा शरण उपाधयाय, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल का सहयोग रहा । अन्य सयंसेवको में राजकुमार अग्रवाल, विनय गुप्ता, विक्की केवट, सिद्धार्थ गुप्ता, ऐश्वर्या भैया, अभिजीत रॉय, सत्येंद्र खूंटे, और सुकान्त साहू भी उपस्थित थे
इस तरह के श्री राम रसोई केंद्र शहर के विभिन्न स्थानों पर खोलने का प्रयास किया जा रहा हैं ।