Tag: golden 36

  • दो युवकों से बीच रास्ते में बदमाशों ने लूटपाट को दिया अंजाम

    दो युवकों से बीच रास्ते में बदमाशों ने लूटपाट को दिया अंजाम

    दो युवकों से बीच रास्ते में बदमाशों ने लूटपाट को दिया अंजाम

    आजकल चोरी-लूटपाट-डकैत करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े राह चल रहे युवकों को रोककर उनसे जबरन रूपये पैसे, मोबाइल लूट ले रहे हैं I ऐसी ही घटना आज सांकरा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गाँव में देखने को मिली है, सड़क पर जा रहे दो बाइक सवार युवक को कुछ बदमाशों ने बाइक रोककर लूटपाट करके वहाँ से फरार हो गये I दुखी हालत में दोनों युवक सांकरा थाना में पहुँचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई I

    रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों युवक बसना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और जेसीबी चलाने का काम करते हैं I दोनों पैसे के लिए सांकरा आये हुए थे वापसी के समय कंचनपुर के पास कुछ बदमाशों ने रोका और जेब में रखे 9 हजार रूपये और 43 फोन पे से ट्रान्सफर कर लिए I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3660

    https://golden36garh.com/?p=3649

  • धुलभरी आँधी ने मचाया कोहराम घंटों रही बिजली गुल

    धुलभरी आँधी ने मचाया कोहराम घंटों रही बिजली गुल

    धुलभरी आँधी ने मचाया कोहराम घंटों रही बिजली गुल

    बिलासपुर में कल शाम के 7 बजे के आसपास धूलभरी आँधी ने सबको सदमे में डाल दिया था I लोगों को रास्ता क्रॉस करने में दिक्क्क्त हो रहा था, तेज हवाएं चल रहा था, साथ में धुल भी उड़ रहा था, जिससे लोगों को सामने देखकर चलने में काफी दिक्कत हो रहा था I इधर तेज आँधी से कई जगह पेड़ की डाल टूटकर बिजली के खम्बे में जा गिरे, कई जगह बिजली के तार टूट गये जिससे शहर में अँधेरा छाया रहा I

    बिलासपुर में कल शाम को तेज आँधी तूफान के कारण शहर के अधिकांश भागों में ट्रांसफार्मर व बिजली के तारों के ऊपर पेड़ की डाल टूटकर गिर गया, जिससे बिजली गुल हो गया I एक के बाद एक जब बिजली विभाग के पास शिकायतें आई तो विभाग में हड़कंप मच गया I हाल तो कुछ ऐसा था की सुधार दल में स्टाफ कम होने के कारण लम्बे समय तक अँधेरा छाया रहा जिससे जनता परेशान रही I लोग इसी सोच में रहे कि अभी बिजली का ऐसा हाल है तो फिर बरसात के समय कैसा स्थिति रहेगा I दरअसल बिजली विभाग हमेशा मेंटेनेंस के नाम पर बिजली काटती रहती रहती है I

    कई जगह गिरी पेड़ की डाल 

    नेहरु नगर के माँ लक्ष्मी अपार्टमेंट के पास पेड़ की डाल टूटी, वहीं इंदिरा सेतु फीडर में जम्पर टूटा, भैंसा बाजार चौंक व गाँधी चौंक में भी यही दिक्कत आई जिसे हटाने के लिए मशीन का सहारा लेना पड़ा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3636

    https://golden36garh.com/?p=3640

  • पिकअप हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक

    पिकअप हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक

    पिकअप हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक

    छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बीते सोमवार को पिकअप के खाई में गिर जाने से 19 लोगों की जान चली गई I मृतकों में 18 महिलाएं और एक पुरुष हैं I सभी मृतक सेमरहा ग्राम के रहने वाले थे I इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया है I राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा – ‘छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख है I इस हादसे में अपने प्रियजनों के खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-सवेंदनाएं व्यक्त करती हूँ और घयाल लोगों की जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूँ I’

    वहीं मोदी ने कहा की कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है I इस घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं I इसके साथ मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ I राज्य सरकर की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर सम्भव मदद में जुटा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3636

    https://golden36garh.com/?p=3562

  • शातिर चोर को पुलिस ने धर दबोचा करता था चोरी

    शातिर चोर को पुलिस ने धर दबोचा करता था चोरी

    शातिर चोर को पुलिस ने धर दबोचा करता था चोरी

    कटघोरा क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है I चोर बड़े ही शातिर ढंग से मोटर सायकल की चोरी करता था I आरोपी जांजगीर चांपा का निवासी है I आरोपी के पास से 7 बाइक जब्त हुआ है I जानकारी के अनुसार, कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले में चोरी की घटना पर रोक लगाने के लिए 18 मई को क्राइम मीटिंग लेकर सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया गया था I यू बी एस चौहान तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा एवं एसडीओपी पकंज ठाकुर के द्वारा थाना प्रभारी कटघोरा धर्म नारायण निवारी को निर्देशित करते हुए आसपास के इलाकों की सघन जाँच पड़ताल की गई I जिसके तहत एक मुखबिर की सूचना पर कटघोरा पुलिस ने 12 मई को बाइक चलाते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है I

    पूछताछ में बताया कि ग्राम कामता, जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला बताया I जो कोरबा, कटघोरा और बिलासपुर की बाइक को चोरी करके कुछ बाइक अपने घर में तो कुछ बाइक को जंगल में छिपा कर रखा है और ग्राहक की तलाश कर रहा है I आरोपी के कब्जे से चार Hero Delux, 1 hero passion pro, 1 Honda Shine, 1 Honda Leo कुल 7 बाइक जब्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3629

    https://golden36garh.com/?p=3633

  • फर्जी गेट पास बनाने के जुर्म में दो आरोपी गिरफ्तार

    फर्जी गेट पास बनाने के जुर्म में दो आरोपी गिरफ्तार

    फर्जी गेट पास बनाने के जुर्म में दो आरोपी गिरफ्तार

    भिलाई में पुलिस को फर्जी गेट पास बनाने वाले गिरोह का पता चला है जिसके बाद जेवरा सिरका चौकी पुलिस ने सर्चिंग शुरू कर दी है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है I इसमें से एक फर्जी गेट पास धारी है और एक फर्जी गेट पास बनाने वाला शामिल है I

    पुलिस की जानकारी के अनुसार, आईआईटी के कुलसचिव डॉ. जयेश चन्द्र एस ने शिकायत दर्ज की थी I इसके आधार पर गौरव साहू नाम के फर्जी गेट पास होने की शिकायत दर्ज थी। जांच में पता चला कि गौरव साहू पूर्व में आईआईटी में ठेका श्रमिक के रूप में काम करता था और अभी वहां से उसका काम छूट गया था। वह फिर से आईआईटी में घुसना चाहता था। आईआईटी में प्रवेश के लिए गेटपास की जरूरत थी तो उसने कोहका निवासी महेंद्र सिन्हा से संपर्क किया। महेंद्र सिन्हा फर्जी गेट पास बनाने का काम करता था I गौरव साहू फर्जी गेट पास महेंद्र सिन्हा से बनवा लेता है I महेंद्र सिन्हा और गौरव साहू दोनों कोहका के रहने वाले हैं I दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना की धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है I

  • बकरी चराने गये युवक की बिजली गिरने से मौत

    बकरी चराने गये युवक की बिजली गिरने से मौत

    गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिले में, पेंड्रा के वार्ड क्रमांक 15 में रविवार को दोपहर के समय बादल गरजने लगा, बिजली चमकने लगा और बारिश हो रही थी I उसी समय पेंड्रा से धनगवाँ मार्ग पर तीन लोग बकरियाँ चरा रहे थे तभी अचानक वहाँ बिजली गिरी, जिससे दो लोग इसकी चपेट में आ गये I इसमें से तापप्रकाश बैगा (उम्र 35 साल) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विकास (उम्र 17 साल) बुरी तरह झुलस गया I घायल को पेंड्रा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा मामले को पुलिस ने मर्म कायम कर लिया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3619

    https://golden36garh.com/?p=3623

  • क्रोधित होकर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

    क्रोधित होकर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

    क्रोधित होकर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

    बिलासपुर जिले के कोटा थाना के अंतर्गत ग्राम अमाली में गुलशन यादव का अंजू यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था I जानकारी के अनुसार, दोनों एक ही जाति के होने के बाद भी परिवार वाले शादी के लिए राज़ी नहीं हो रहे थे और इस वजह से प्रेमिका, प्रेमी पर शादी के लिए दबाव डालती थी जिससे दोनों के बीच हर रोज लड़ाई-झगड़े होते रहते थे I रविवार करीब तीन बजे के आसपास दोनों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर प्रेमी युवक गुलशन यादव ने प्रेमिका अंजू यादव की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी I सूचना मिलने पर कोटा पुलिस ने आरोपी गुलशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उस कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है, जिससे उसने मृतिका की हत्या को अंजाम दिया है I इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाही कर रही है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3608

    https://golden36garh.com/?p=3613

  • ड्यूटी से लौट रही महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर

    ड्यूटी से लौट रही महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर

    ड्यूटी से लौट रही महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर

    शनिवार की देर रात जब एएसआई ईश्वरी मिश्रा ड्यूटी करके एक्टिवा स्कूटी से घर लौट रही थी तो तिफरा ओवरब्रिज के पास एक तेज़ रफ़्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे एएसआई ईश्वरी मिश्रा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं I घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर तत्काल घायल को अस्पताल में एडमिट कराया गया I

    पुलिस ने बताया कि एएसआई के सिर में चोट लगने से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है I पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, वहीं एक्सीडेंट के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया है I अगले दिन यानि रविवार को सिविल लाइन पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और घटना से सम्बंधित पूछताछ कर रही है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3598

    https://golden36garh.com/?p=3608

  • मजदूरों से भरी पिकअप जा गिरी खाई में हुआ बड़ा हादसा

    मजदूरों से भरी पिकअप जा गिरी खाई में हुआ बड़ा हादसा

    मजदूरों से भरी पिकअप जा गिरी खाई में हुआ बड़ा हादसा

    घटना कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत की है, जहाँ आज सोमवार को ग्राम बाहपानी के पास मजदूरों से भरी एक पिकअप खाई में जा गिरी जिससे बड़ा दुर्घटना हो गया है I बताया जा रहा कि पिकअप में 40 लोग सवार थे और सभी मजदूर तेंदूपता तोड़कर वापस लौट रहे थे I तभी अचानक बाहपानी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे खाई में जाकर गिर गई, जिससे 18 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गये हैं I बताया जा रहा है मौत का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है I फ़िलहाल घटनास्थल पर अभी पुलिस पहुंची हुई I सीएम विष्णु देव साय ने शोक जताते हुए घायलों के इलाज के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं |

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3590

    https://golden36garh.com/?p=3598

  • रॉयल रोडवेज बस डिवाइडर में जा चढ़ा बालबाल बचे यात्री

    रॉयल रोडवेज बस डिवाइडर में जा चढ़ा बालबाल बचे यात्री

    रॉयल रोडवेज बस डिवाइडर में जा चढ़ा बालबाल बचे यात्री

    अंबिकापुर की रॉयल रोडवेज बस जो कि हर रोज की तरह आज भी अम्बिकापुर से रायपुर सवारी लेकर आती-जाती रहती है I आज रायल बस रविवार की सुबह पाली के मखनपुर के पास सामने डिवाइडर में जा चढ़ी I इस हादसे में 40 से अधिक लोग बस में सफ़र कर रहे थे जो सही सलामत रहे उन्हें किसी तरह की चोटें नहीं आई I

    बताया जा रहा है कि बस का सामने का टायर फट गया जिससे चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया I हादसे के बाद सभी यात्रियों में हलचल मच गई और सभी जल्दी-जल्दी बस से नीचे उतरने लगे I सभी यात्रियों को शांत कराया गया और दूसरी बस की सहायता से उन्हें रवाना किया गया I डिवाइडर में फंसी बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3562

    https://golden36garh.com/?p=3567