Tag: golden 36

  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गाँधी दिखे उत्साहित

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गाँधी दिखे उत्साहित

    लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं I एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है I इसके साथ ही नरेद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर हैट्रिक लगा दी है I कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेस में चुनावी परिणाम को स्वीकार किया और कहा यह जीत जनता की जीत है पीएम मोदी के लिए यह परिणाम राजनैतिक और नैतिक हार है I वहीं कांग्रेस नेता राहुल गाँधी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार के बाद भी काफी उत्साहित दिखे I राहुल ने अपने कॉन्फ्रेस में कहा कि हमने यह चुनाव बीजेपी के खिलाफ नहीं बल्कि देश के शासन की संरचना, ख़ुफ़िया एजेंसियों ईडीआई, सीबीआई और न्यायपालिका के खिलाफ भी लड़ा है I बीजेपी इन सभी संस्थानों पर अपना डेरा जमा लिया था I राहुल गाँधी ने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता ने आखिर कमाल करके दिखा दिया I इन्होने देश की राजनीति और संविधान को समझा और उसकी स्वयं रक्षा की है I इस पर मैं सभी को धन्यवाद देता हूँ I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4072

    https://golden36garh.com/?p=4081

  • बरम बाबा पार्किंग ग्रुप ने बनाया 500 पेड़ों का विशाल कारीडोर

    बरम बाबा पार्किंग ग्रुप ने बनाया 500 पेड़ों का विशाल कारीडोर

    अगर किसी को पर्यावरण का महत्व समझना है तो बिलासपुर के बरम बाबा पार्किंग ग्रुप से सीखें I वे बिना किसी निस्वार्थ भाव से 500 नीम पेड़ लगाकर शहरवासियों को हरियाली के साथ-साथ ऑक्सीजन देने का काम कर रहे हैं I इन्होंने तोरवा क्षेत्र में 500 नीम पेड़ों का कारिडोर तैयार किया है I उनके मेहनत से पेड़ अब काफी बड़े हो गये हैं जो राहगीरों को धूप में छाँव और ऑक्सीजन देने का काम कर रहे हैं I यह ग्रुप छह साल से पर्यावरण संरक्षण और ऑक्सीजन युक्त हवा प्रदान करने का कार्य करता आ रहा है I
    गुरुनानक चौक, तोरवा मेन रोड से लाल खदान ओवरब्रिज तक और देवरी खुर्द रोड और बरम बाबा मंदिर रोड में वृक्षारोपण का काम जारी है। हालांकि कुछ पेड़ सड़क चौड़ीकरण के कारण कुल्हाड़ी के हत्थे चढ़ गये।
    बाबा वाकिंग ग्रुप बताये हैं कि उनके लिए पेड़ लगाना और उनका संरक्षण करना किसी चुनौती से कम नहीं था, उन्होंने कहा कि पेड़ों की देखरेख के लिए हर संभव कोशिश करेंगे, जो पेड़ों को जरुरी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4076

    https://golden36garh.com/?p=4055

  • मोबाइल के दुष्प्रभाव से बचने के लिए करें ये योगाभ्यास

    मोबाइल के दुष्प्रभाव से बचने के लिए करें ये योगाभ्यास

    आज का दौर मोबाइल का दौर हो गया है I सोते, जागते, उठते, बैठते, खाना खाते हर समय मोबाइल एक जरूरत बन गया है I मोबाइल का इस्तेमाल इतना व्यापक रूप में हो रहा पूछिए ही मत I आज बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग हर उम्र के लोगों के पास मोबाइल होना आम बात हो गया है और ये सभी लोग पूरे दिन मोबाइल स्क्राल करने में अपना समय निकाल देते हैं | लेकिन सब ये भूल जा रहे हैं कि हमारे आंखों मोबाइल से कितने दुष्प्रभाव देखने को मिलने वाले हैं आगे चलकर I ज्यादा मोबाइल के इस्तेमाल से आँखों में झुरियां पड़ना, दर्द और जलन महसूस होना, ड्राईनेस होना आदि समस्याएं हो सकती हैं I

    तो, आइये जानते हैं आँखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कौन-कौन से योग का अभ्यास करना चाहिए?

    1. पश्चिमोतासन – जमीन पर पैर सीधे कर बैठने के बाद गहरी सांस लेकर हाथों को सीधा करके आगे की ओर झुक जाएं। उसके बाद यह कोशिश करें कि आपके घुटने बिल्कुल भी न मुड़ें। अब हाथों से पैर के अंगूठे को छुएं और नाक को घुटने पर लगाने की कोशिश करें।

    2.भस्त्रिका प्राणायाम – आपको आंखों का ब्लड सर्कुलेश बढ़ाना है, तो भस्त्रिका प्रणायाम करें। आप पद्मासन में बैठकर आंखों को बंदल कर लें। उसके बाद सांस को तेजी से अंदर लें और बाहर की तरफ छोड़ दें। इसको करते समय यह ध्यान दें कि पेट की मांसपेशियों का ही इस्तेमाल करें, जिससे हवा तेजी से बाहर जाएगी।

    3. अधोमुख स्वानासन – अधोमुख स्वानासन करने से सिर तक ब्लड पहुंचता है। ऐसे में आंखों को ऑक्सीजन मिलती है और तनाव की समस्या दूर होती है। अपने पैरों को फैलाकर सीधे खड़े रहना है। उसके बाद आगे झुककर हाथों की हथेलियों को जमीन पर रखने की कोशिश करें। इस दौरान आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4055

    https://golden36garh.com/?p=4072

  • नरेन्द्र मोदी ने लगाई चुनावी मैदान में जीत की हैट्रिक

    नरेन्द्र मोदी ने लगाई चुनावी मैदान में जीत की हैट्रिक

    कुछ महीने से जिसका हर भारतीय को इन्तजार था आज वह दिन आ ही गया है I दरअसल, अभी लोकसभा चुनाव हुआ है उसका चार 4 जून यानि आज मंगलवार को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने वाला है I वोटों की गिनती सुबह के 8 बजे के बाद चालू हो गया था I गुजरात के सूरत में बीजेपी पहले ही जीत हासिल कर चुकी है क्योंकि वहां विपक्ष में कोई पार्टी खड़ी नहीं हुई थी I

    अब तक मिली आंकड़ों से यह साफ़ हो चूका है कि इस बार भी बीजेपी की ही सरकार बनने वाली है I बीजेपी को 292 सीट, कांग्रेस ने 233 सीट और अन्य को 18 सीट मिले हैं I तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेगें लेकिन यह पहला मौका बनने वाला है, जब नरेन्द्र मोदी को गठबंधन की सरकार चलाना होगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4063

    https://golden36garh.com/?p=4063

    https://golden36garh.com/?p=4055

  • मध्यप्रदेश में बीजेपी ने कांग्रेस का किया सफाया

    मध्यप्रदेश में बीजेपी ने कांग्रेस का किया सफाया

    मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटों पर वोटों की चल रही है I जिसमें से मिली जानकारी जानकारी के अनुसार, भाजपा ने सभी सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है I इस बार कांग्रेस के हाथ से छिंदवाड़ा सीट भी निकल गया I शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्या सिंधिया जैसे नामी राजनीति चेहरे भारी बढ़त के साथ जीत हासिल करते दिखाई दे रहे हैं I इंदौर में भाजपा उम्मीदवार नोटा और शंकरलालवानी नये रिकॉर्ड बनाते दिख रहे हैं I लोकसभा चुनाब 2019 में भाजपा ने मध्यप्रदेश में 29 सीटों में से 28 सीटों पर जीत हासिल किया था, केवल छिंदवाड़ा में कांगेस ने अपना दबदबा बनाये रखा था I लेकिन इस बार कांग्रेस के हाथ से छिंदवाड़ा भी निकल गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4059

    https://golden36garh.com/?p=4063

  • रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल की बढ़त 1 लाख के पार

    रायपुर लोकसभा में बृजमोहन अग्रवाल की बढ़त 1 लाख के पार

    आज पूरे भारत में लोकसभा के सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है I मिली आंकड़ों के अनुसार, रायपुर लोकसभा में 14 राउंड में वोटों की गिनती होगी I इसके लिए सेण्टर सेजबहार और बालौदाबाज़ार में रखा है जहाँ वोटों की गिनती जारी है I रायपुर विधानसभा में भाटापारा और बलौदाबाज़ार भी शामिल है I ताजा आंकड़ों के अनुसार, बृजमोहन अग्रवाल को 1 लाख 67 वोट मिले हैं वहीं विकास उपाध्याय को 78 हजार 315 वोट मिले हैं I इसी के साथ बृजमोहन अग्रवाल 90 हजार वोट से आगे चल रहे हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4055

    https://golden36garh.com/?p=4037

  • बिलासपुर संभाग में 5 सीटों पर बीजेपी चल रही रेस में आगे  

    बिलासपुर संभाग में 5 सीटों पर बीजेपी चल रही रेस में आगे  

    छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटें हैं I उसमें से बिलासपुर संभाग में 5 लोकसभा सीट हैं जिनके वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से प्रारम्भ हुआ है I मिली रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के उम्मीदवार तोरन साहू को अब तक 2 लाख 59 हजार 672 वोट मिले हैं I जबकि कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव को 2 लाख 11 हजार 646 वोट मिले हैं I इस तरह भाजपा प्रत्याशी 4 हजार 806 मतों से आगे है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4051

    https://golden36garh.com/?p=4037

  • छत्तीसगढ़ में 10 लोकसभा सीटों में भाजपा की बढ़त

    छत्तीसगढ़ में 10 लोकसभा सीटों में भाजपा की बढ़त

    छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटों में से 10 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती हो चुकी है I जिसमे बीजेपी 10 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है I केवल एक सीट पर कोरबा में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत भाजपा की सरोज पाण्डेय पर बढ़त बनाये हुए दिख रही हैं I पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा सीट से पीछे चल रहे हैं I पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, शिवकुमार डहरिया और कवासी लखमा भाजपा प्रत्याशियों से पीछे चल रहे हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4037

    https://golden36garh.com/?p=4047

  • बिजली दर महंगी होने पर कांग्रेस ने भाजपा पर लगाये कड़े आरोप

    बिजली दर महंगी होने पर कांग्रेस ने भाजपा पर लगाये कड़े आरोप

    छत्तीसगढ़ में जब से विद्युत् नियामक आयोग ने बिजली बिल में 20% की बढ़ोतरी की है तब से इस बात को लेकर सियासत गरमाई हुई है I पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी पर निशाना साधा है और कहा कि भाजपा सरकार बिजली दर में बढ़ोतरी कर आम जनता को लूटना चाहती है I

    दीपक बैज ने कहा है कि जब से छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आई है I सिर्फ जनता को लूटने का काम कर रही है, बिजली बिल, राशन का सामान, घर बनाने का सामान, शराब सभी का भाव आसमान छू रहा है I इस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस को पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कंपनियों को किस हालत में पहुंचा दिया था, यह भी तो उन्हें देखना चाहिए I कांग्रेस ने जिस हाल में विभागों को पहुंचा दिया था उन्हें संभालना भी तो जरुरी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4037

    https://golden36garh.com/?p=4041

  • नौतपा खत्म होते ही गर्मी का असर हुआ फीका

    RAIPUR WEATHER

    नौतपा खत्म होते ही गर्मी का असर हुआ फीका

    छत्तीसगढ़ में बीते दिन यानि रविवार को नौतपा का आखिरी दिन था जो बाकि दिनों की तुलना में नौतपा का असर थोडा कम था I जिससे लोगों ने थोड़ी राहत की साँस तो जरुर ली लेकिन धूप तो बरकरार था I नौतपा के आखरी दिन मौसम ने करवट बदलते ही कोरिया जिला, जगदलपुर और दुर्ग में बारिश हुई, वहीं राजधानी रायपुर और आसपास के जिलों में आँधी-तूफान आने और बादल छाने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है I छत्तीसगढ़ में रात का तापमान पिछले एक सप्ताह के तापमान से कम रहा I वहीं बता दें, लू से अब तक छत्तीसगढ़ में 15 लोगों की जानें जा चुकी है I रविवार के दिन तिल्दा में सबसे अधिक तापमान (45.5 डिग्री) रिकॉर्ड किया गया I वहीं नारायणपुर में सबसे कम तापमान (25.6 डिग्री) रिकॉर्ड किया गया I आज रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, रायगढ़ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा है I

    मौसम विभाग के अनुसार, आज रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में हल्की बारिश आने की उम्मीद है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4032

    Ahttps://golden36garh.com/?p=4037