Tag: golden 36

  • पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर उठाये सवाल

    पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर उठाये सवाल

    पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर उठाये सवाल

    सोमवार को बलौदाबाजार में हिंसा मामले में सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधते हुए कड़े आरोप लगाये हैं I बघेल का कहना है कि सरकार से बहुत बड़ी भूल हुई है, ये सरकारी सिस्टम इस घटना को रोक पाने में असफल रहा है I यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में प्रदर्शन के दौरान सबसे बड़ा हिंसा की घटना है I पुलिस और कलेक्टर कार्यालय को आग लगा देना आम बात नहीं है I पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा इस मामले में जिम्मेवार के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए I फिर सवाल ये है कि प्रदर्शन को इतना उग्र किसने होने दिया I

    भूपेश बघेल ने वर्तमान सरकार पर निशान साधते हुये कहा कि सरकार समाज के लोगों को शांत करा पाने में असमर्थ है I बघेल का कहना है कि सरकार से कानून व्यवस्था संभल नहीं रहा है, प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था है I गृहमंत्री को तो अपना इस्तीफा दे देना चाहिए I बघेल ने आगे कहा कि सतनामी लोग सत्य और अहिंसा के पुजारी हैं, जैतखाम में जिन लोगों ने तोड़फोड़ की है उनके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए और हिंसा की घटना की भी जाँच होनी चाहिए I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4177

    https://golden36garh.com/?p=4181

  • बलौदाबाजार हिंसा मामले में उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    बलौदाबाजार हिंसा मामले में उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    बलौदाबाजार में सोमवार को सतनामी समाज को लेकर जो हिंसा शुरू हुआ था I वह बवंडर रूप ले लिया I सतनामी समाज के स्तम्भ को क्षति पहुँचाने के विरोध में लोगों ने धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया I पुलिस कार्यालय और कलेक्टर आफिस में आग लगा दी I वहाँ खड़ी 30 गाड़ियों और 100 मोटरसाईकिलों को तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया I इस बीच बचाव कार्य में सामने आये 25 पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक कर्मचारियों को भी घायल होना पड़ा I पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले करीब 50 लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत 7 एफआईआर दर्ज किया गया है I

    उपद्रवियों को पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच कर रही है I हालाँकि, प्रदर्शन में उतरे लोगों ने सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़फोड़ कर दिया I लेकिन इस बीच पुलिस ड्रोन की मदद से नजर लगाये हुआ था I पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर अब तक 200 लोगों को हिरासत में लिया है I एसपी सदानंद कुमार ने मीडिया को बताया कि आरोपियों को पुलिस की टीम द्वारा पकड़ा जा रहा है और उनके खिलाफ शख्त कार्रवाई भी किया जायेगा I सदानंद ने बताया कि आन्दोलन को शांतिपूर्ण तरीके से करने का आदेश दिया गया था लेकिन उपद्रवियों ने शांति भंग किया और भारी क्षति भी पहुँचाया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जायेगा I इस बीच में क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4161

    https://golden36garh.com/?p=4177

  • ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद छात्र ने लगाई फाँसी

    ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद छात्र ने लगाई फाँसी

    ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद छात्र ने लगाई फाँसी

    आजकल के बच्चे और नौजवान सभी ऑनलाइन गेमिंग की लत में बुरी तरह फंसे हुए हैं और फंसते चले जा रहे हैं I परिणामस्वरूप युवा इस गेम के शिकार हो रहे हैं और थक हारकर आत्महत्या जैसे रास्ते अपना ले रहे हैं I ऐसी ही एक घटना नारायणपुर जिले से सामने आई है I नारायणपुर थाना अंतर्गत कलिया बनखेता गाँव में एक 12 वीं कक्षा के छात्र सुमित लकड़ा (18वर्ष) ने फ्री फायर गेम में पैसे हारने के बाद घरवालों के डर से आत्महत्या कर लिया है I मिली जानकारी के अनुसार, छात्र को फ्री फायर खेलने का लत लगा हुआ था I वह पैसे लगाकर गेम खेला करता था I वह इस गेम से बहुत सारा पैसा हार चूका था वह घरवालों के डर से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया I बताया जा रहा है कि लड़का इससे पहले भी अपने रिश्तेदारों से पैसे लेकर गेम में पैसा हार चूका था और बार-बार पैसे हारने के कारण घरवालों के डर से आत्महत्या कर लिया I पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को मर्म कायम कर जाँच में जुटी हुई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4173

    https://golden36garh.com/?p=4161

  • छत्तीसगढ़ में हुआ पहला बाल्य मृतक का अंगदान

    छत्तीसगढ़ में हुआ पहला बाल्य मृतक का अंगदान

    छत्तीसगढ़ में हुआ पहला बाल्य मृतक का अंगदान

    एक 11 साल का लड़का जिसका नाम प्रखर साहू था I वह अभी कक्षा सातवीं में पढ़ता था I उसे फूटबाल खेलने का बड़ा ही शौक था I लेकिन अभी कुछ दिन पहले फूटबाल खेलने के दौरान सिर में गहरी चोट लग लग गया था I उसे इलाज के लिए रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन सर में गहरी चोट लगने की वजह से उसे बचाया न जा सका I प्रखर के माता का नाम मंजू साहू और पिता का नाम रमेश साहू है I डॉक्टरों ने बच्चे के माता-पिता को मृत बच्चे का अंगदान करने का सुझाव दिया और बोले की इससे आपको अपने बच्चे के होने का एहसास बना रहेगा I तत्पश्चात माता-पिता भारी मन से हिम्मत करते हुए राज़ी हो गये I बता दें, 11 साल के बच्चे का लिवर, किडनी, कार्निया और हार्ट वाल्व का अंगदान किया गया I इस तरह से छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी बच्चे का अंगदान हुआ है जो वाकई सराहनीय है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4166

    https://golden36garh.com/?p=4161

  • हीट स्ट्रोक से दो बच्चे ट्रेन में हुए बेहोश

    हीट स्ट्रोक से दो बच्चे ट्रेन में हुए बेहोश

    हीट स्ट्रोक से दो बच्चे ट्रेन में हुए बेहोश

    गुरुवार को हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 12834 के जनरल डिब्बे में दो बच्चों को बेहोशी की सूचना मिलने पर कमर्शियल कण्ट्रोल रूम ने इसकी सूचना मुख्य स्टेशन प्रबंधक अजय कुमार (भाटापारा) को दी I स्टेशन प्रबंधक ने 01:45 बजे में प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुँचकर पर बच्चों की मदद की गई I बता दें, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 12834 पर जनरल बोगी में बच्चे और उनके माता-पिता यात्रा कर रहे थे तभी अचानक दोनों बच्चे बेहोश हो गये I जिनको पानी और ओआरएस का घोल पिलाया गया जिससे बच्चे होश में आने लगे I तत्पश्चात बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिये भाटापारा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उपचार के पश्चात ठीक होने पर छुट्टी दे दी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4161

    https://golden36garh.com/?p=4166

  • सुहागिनों ने वट सावित्री पर्व पर सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की

    सुहागिनों ने वट सावित्री पर्व पर सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की

    6 जून को सुहागिन औरतों ने बरगद पेड़ के नीचे वट सावित्री पर्व मनाया I बरगद पेड़ की विधिवत पूजा-अर्चना कर बरगद पेड़ में धागा बाँधकर अखंड सौभाग्य होने की कामना भी कीं I श्रृंगार कर पहुँची महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे सत्यवान सावित्री की कथा सुनी I

    ऐसा माना जाता है कि इससे दाम्पत्य जीवन सुखदपूर्ण व्यतीत होता है I घर में सुख और शांति आती है I बिलासपुर जिले में वट सावित्री पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं के चेहरे में ख़ुशी झलक रही थी I शहर के कई जगहों में मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई और ढोल-नगाड़े, बाजे-गाजे भी शाम को बजने लगे थे I सरकंडा, मंगला, तिफरा जैसे जगहों पर जहाँ बरगद का पेड़ विराजमान है वहाँ लोगों की भीड़ उमड़ी I रतनपुर के महामाया मंदिर में भी भक्तों का मेला लगा हुआ था I

    सुहागिनों ने व्रत रखने के साथ ही विधि-विधान से पूजापाठ की, अपनी पति की लम्बी उम्र की दुआ की और इसके साथ ही उन्होंने थाली में गुड़, भीगे हुए चने, कुमकुम, 5 प्रकार के फल, धूप, घी का दीया, लोटे में जल, मौली धागा को हाथ में लेकर बरगद पेड़ की विधिवत परिक्रमा किया गया जल अर्पण किया गया और कथा भी सुना गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4161

    https://golden36garh.com/?p=4142

  • मॉर्निंग वाक के दौरान बीजेपी नेता पर हमला

    मॉर्निंग वाक के दौरान बीजेपी नेता पर हमला

    मॉर्निंग वाक के दौरान बीजेपी नेता पर हमला

    आजकल हर जगह गुंडे और बदमाश इतने बढ़ गये हैं कि लोगों को अकेले बाहर जाने से पहले एक बार सोचना पड़ता है I गुंडे और बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इनको किसी का भय ही नहीं है I दिन दहाड़े चोरी, डकैती, लूटपाट और मारपीट कर रहे हैं I

    ऐसा ही घटना बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहाँ सुबह मॉर्निंग वाक के लिए निकले भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के ऊपर एक बदमाश ने हमला कर दिया I बदमाश ने न सिर्फ गाली-गलौज किया बल्कि जमीन में पटककर पत्थर से सिर पर वार किया I मामला रिवर व्यू इलाके की है, फ़िलहाल आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है I बताया जा रहा है कि उस आदमी का बीजेपी नेता के साथ पहले कोई वाद-विवाद भी नहीं हुआ है फिर भी वार कैसे कर दिया I यह पूरा घटना सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है Iअब मुजरिम की तलाश जारी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4142

    https://golden36garh.com/?p=4142

  • नक्सलियों ने छोड़े जवानों के कैम्प में रॉकेट लांचर

    नक्सलियों ने छोड़े जवानों के कैम्प में रॉकेट लांचर

    नक्सलियों ने छोड़े जवानों के कैम्प में रॉकेट लांचर

    नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में अभी जवानों और नक्सलियों के बीच आये दिन मुठभेड़ की खबरें आती रहती हैं I जिसका हमारे जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं, इसलिये नक्सली बौखला गये हैं और हमला पर उतर आये हैं I जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने जवानों के कैम्प रॉकेट लांचर दाग दिए जिससे एक जवान बाल-बाल बच गया I जैसे लांचर कैम्प के समीप आया उसके विस्फोट होने से पहले ही जवान वहाँ से भागकर दूर हो गये जिससे कोई जनहानि नहीं हुई I इसके बाद भी दोनों तरफ से गोलीबारी चलती रही I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4136

    https://golden36garh.com/?p=4152

  • छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री पर भविष्यवाणी जारी

    छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री पर भविष्यवाणी जारी

    छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री पर भविष्यवाणी जारी

    कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो सकती है I दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की सम्भावना है I यह सबसे पहले बस्तर में प्रवेश करेगा, उसके बाद राजधानी नया रायपुर से होते हुए अंबिकापुर में मानसून दस्तक देगा I यह मानसून अभी तेलंगाना तक पहुँच गया है I मौसम विभाग के अनुसार, दो से तीन दिन में छत्तीसगढ़ में भी बारिश की रिमझिम फुहारें बरसने लगेंगे I वैसे छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून तक पहुँचने वाला था लेकिन संभावना जताई जा रही है कि मानसून पहले ही दस्तक दे सकता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4146

    https://golden36garh.com/?p=4142

  • 200 रूपये का उधारी पड़ा महंगा मौत से चुकाना पड़ा कर्ज

    200 रूपये का उधारी पड़ा महंगा मौत से चुकाना पड़ा कर्ज

    रायपुर में एक युवक ने उधारी के पैसे न लौटाने पर उस युवक की हत्या कर दी है I घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर का है जहाँ 2 जून को दो लोगों में मारपीट हो गया जिसमें से एक ने लकड़ी के पट्टे से वार कर दिया I घायल युवक को लहूलुहान स्थिति में अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई I बताया जा रहा है 2 जून को देर रात में भजनलाल यादव दुकान के पास खड़ा था तभी तुषार साहू ने आकर अपने दिए हुए 200 रूपये मांगने लगा I भजनलाल यादव के रूपये देने से मना करने पर तुषार साहू मारपीट पर उतर आया और पास में पड़े लकड़ी का पट्टा उठाकर सर पे मारा उसके बाद मौके से फरार हो गया I इधर लहूलुहान हालत में भजनलाल को ड़ीकेएस अस्पताल में लाया गया जहाँ भजनलाल यादव की सर में गहरी चोट लगने कारण मृत्यु हो गया I इधर आरोपी को पुलिस ने पकड़कर हत्या का जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4136

    https://golden36garh.com/?p=4142