
छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति के तहत शामिल होंगे कई महत्वपूर्ण योजनायें
छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति लागू करने से पहले देश के विभिन्न राज्यों में दौरा किया जा चूका है I इसके लिए औद्योगिक व्यापारिक संगठनों से सुझाव भी लिया जा चूका है I इन सुझावों के आधार पर छत्तीसगढ़ की नई नीति 2024-2029 लॉन्च किया जाएगा I बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति एक नवंबर से लागू होगा, जिसमें भूपेश सरकार के कार्यकाल में बने नीतियों में सुधार कर उनमें नए सिरे से नीतियाँ बनाया जा रहा है I इसमें दूसरे राज्यों की नीतियों को भी ध्यान में रखकर उद्योग विभाग की टीम ने अध्ययन किया है I छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति नवाचार पर आधारित होगा I इस नीति के तहत अनुदान छूट को बढ़ाया जाएगा I अनुदान छूट पहले 18 से 20 प्रतिशत तक था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 से 35 प्रतिशत किया जायेगा I जिससे औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा मिल सके I

उद्योग विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस नीति में कई ऐसे प्रावधान होंगे I जिससे छत्तीसगढ़ स्वयं के उद्योग माडल के जरिए अन्य राज्यों में गुजरात माडल की तर्ज पर पहचान बना सकेगा। गुजरात सहित अन्य प्रदेशों की औद्योगिक नीतियों की महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया जाएगा । नई औद्योगिक नीति लागू करने से पहले अलग-अलग राज्यों का दौरा किया जाएगा और उनका विश्लेष्ण किया जाएगा फिर निष्कर्ष कर छत्तीसगढ़ की नई नीति 2024-2029 लांच किया जाएगा I
नई औद्योगिक नीति के तहत रहेगा कुछ खास :-
अनुदान में 30 से 35 प्रतिशत तक की छूट मिलेगा I साथ ही हर साल इनवेस्टर्स मीट का आयोजन किया जायेगा I छत्तीसगढ़ में स्मार्ट टूरिज्म के लिए पर्यटन क्षेत्रों का विकास किया जाएगा I लॉजिस्टिक सुविधाएं, आटोमोबाइल्स सेक्टर को बढ़ावा दिया जायेगा I

स्थानीय युवा व महिलाओं को नवीनतम उद्योग शुरु करने के लिए आकर्षक लाभ दिया जाएगा ताकि उनका भी विकास हो सके I प्रदेश में नए औद्योगिक क्षेत्रों का स्थापना किया जायेगा I रोबोटिक्स, डिफेंस, एआइ तकनीक को बढ़ावा मिलेगा। इस नीति से नान कोर सेक्टर, फूड प्रोसेसिंग, आइटी, सर्विस सेक्टर को प्रोत्साहित किया जाएगा I बढ़ते प्रदुषण को रोकने के लिए प्रदूषण रहित उद्योगों पर विशेष जोर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, उत्पादों की मैन्युफेक्चरिंग किया जायेगा I सिंगल विंडो सिस्टम को कारगर बनाते हुए निवेश को आकर्षित करना। ये सभी नई औद्योगिक नीति में शामिल किये जायेंगे I
READ MORE :













