Category: Bilaspur ki khabar

Bilaspur ki khabar

  • स्कूलों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री जारी, बच्चों के भविष्य पर मंडराया संकट के बादल

    स्कूलों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री जारी, बच्चों के भविष्य पर मंडराया संकट के बादल

    स्कूलों के पास धड़ल्ले से बिक रहे तंबाकू उत्पाद, बच्चों में धूम्रपान की बढ़ती लत पर प्रशासन खामोश

    बिलासपुर के सरकंडा और प्रताप चौक इलाकों में तंबाकू नियंत्रण कानून (कोटपा) के बावजूद धूम्रपान सामग्री की खुलेआम बिक्री का मामला फिर से सुर्खियों में है। यहां स्कूली बच्चों द्वारा धूम्रपान करने की घटनाएं सामने आई हैं। स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद दुकानें और ठेले बिना किसी डर के संचालित हो रहे हैं।

    बच्चों पर पड़ रहा है गलत प्रभाव

    इन इलाकों में कई स्कूलों के पास स्थित दुकानों पर धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों का खुलेआम सेवन हो रहा है। बच्चों को व्यसन करने वालों को देखकर उनकी गलत आदतों को अपनाते हुए देखा गया है। चिकित्सकों का कहना है कि नाबालिग बच्चों पर इन चीजों का गहरा असर होता है। धूम्रपान के चलते बच्चों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।

    प्रशासन की उदासीनता

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शुरुआत में दुकानों और ठेलों को नोटिस दिया गया, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति फिर से सामान्य हो गई।

    तंबाकू नियंत्रण कानून की अनदेखी

    कोटपा कानून के अनुसार, स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। बावजूद इसके, सरकंडा इलाके में कई दुकानदार खुलेआम पान, गुटखा, सुपारी और अन्य तंबाकू उत्पाद बेच रहे हैं। यह कानून के साथ-साथ बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

    स्थानीय लोगों की मांग

    लोगों का कहना है कि प्रशासन को इन दुकानों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उनका मानना है कि अगर तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है। बच्चों को इस लत से बचाने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह कानून को सख्ती से लागू करे।

    समाज और सरकार की भूमिका

    सरकार को तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों को लेकर बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। स्कूलों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाना और नियमित निगरानी सुनिश्चित करना आवश्यक है। अगर इस समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो यह न केवल बच्चों बल्कि पूरे समाज के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है।

    Read More :

    भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से हराया, सीरीज 3-1 से अपने नाम की

    ICC के फैसले के बाद पकिस्तान को लगा बड़ा झटका

  • पाली थाना के सब-इंस्पेक्टर का सड़क हादसे में निधन, पुलिस विभाग शोक में

    पाली थाना के सब-इंस्पेक्टर का सड़क हादसे में निधन, पुलिस विभाग शोक में

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सड़क हादसा: सब-इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सड़क हादसा: सब-इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक दुखद सड़क हादसे में पाली थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की मौत हो गई। यह हादसा जिले के मेढूका गांव के पास हुआ, जब पुलिस की स्कार्पियो गाड़ी के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और वह पलट गई। इस हादसे में सब-इंस्पेक्टर हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

    हादसे की पूरी जानकारी

    जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के पाली थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर विलायत हुसैन हाल ही में एक केस के सिलसिले में उत्तर प्रदेश गए थे। उनके साथ कुछ और पुलिसकर्मी और दो चालक भी थे। वह सभी वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। मेढूका गांव के पास सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि गाड़ी सड़क से 50 मीटर दूर जा गिरी और इसके परिणामस्वरूप गाड़ी में सवार सब-इंस्पेक्टर हुसैन की सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घायल पुलिसकर्मी और इलाज

    हादसे में गाड़ी में सवार अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं, जिसमें आरक्षक शैलेन्द्र तंवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तुरंत बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद ड्राइवर ने बताया कि स्कार्पियो चार बार पलटते हुए सड़क से 50 मीटर दूर जा गिरी थी।

    पुलिस विभाग में शोक की लहर

    इस हादसे से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। सब-इंस्पेक्टर विलायत हुसैन के परिवार और साथी पुलिसकर्मियों में शोक है। पुलिस विभाग के अधिकारी इस हादसे की जांच कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि ऐसे हादसों से बचने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

    यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से उठाता है, खासकर जब वाहन चालक अचानक सड़क पर आने वाले जानवरों को बचाने की कोशिश करते हैं।

    Read More :

    छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं की दस्तक से सर्दी का आगाज

    छत्तीसगढ़ बोर्ड ने प्रीबोर्ड परीक्षाओं का किया ऐलान, सभी स्कूलों में होगी परीक्षा

  • बिलासपुर में ड्रग्स तस्करी का खुलासा, महिला के पास से गांजा बरामद

    बिलासपुर में ड्रग्स तस्करी का खुलासा, महिला के पास से गांजा बरामद

    गांजा तस्करी में महिला की गिरफ्तारी, पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

    गांजा तस्करी में महिला की गिरफ्तारी, पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

    बिलासपुर में सिरगिटि इंडस्ट्रियल एरिया में गांजा तस्करी का एक अजीब मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह मामला इस दृष्टि से चौंकाने वाला है क्योंकि तस्करी करने वाला आरोपी कोई पुरुष नहीं, बल्कि एक महिला है।

    सूत्रों के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला गांजा लेकर घूम रही है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को इंडस्ट्रियल एरिया के पास घेर लिया। पुलिस ने महिला के पास से एक किलो गांजा और एक स्कूटी बरामद की।

    पुलिस ने महिला की पहचान परसदा आवासपारा निवासी गीता कौशिक (31) के रूप में की है। पूछताछ के दौरान गीता ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े अपने नेटवर्क और तस्करी के तरीकों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने गीता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    इस मामले ने शहर में बढ़ती ड्रग्स तस्करी के मुद्दे को एक बार फिर से उजागर किया है। पुलिस अधिकारी इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मानते हुए तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में और कदम उठाने की बात कह रहे हैं। गीता के पकड़े जाने के बाद पुलिस अब उसके तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि अन्य आरोपी भी पकड़े जा सकें।

    यह घटना स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बन गई है, और पुलिस अब इस तरह के मामलों में सख्ती से कार्रवाई करने का संदेश दे रही है।

    Read More :

    छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं की दस्तक से सर्दी का आगाज

    छत्तीसगढ़ बोर्ड ने प्रीबोर्ड परीक्षाओं का किया ऐलान, सभी स्कूलों में होगी परीक्षा

  • महिला ने ससुराल पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

    महिला ने ससुराल पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

    DEMO PICS

    विवाहिता ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, पुलिस ने मामला दर्ज किया

    बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गणेश नगर में रहने वाली एक विवाहित महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विवाहिता ने बताया कि उसके पति का दूसरी महिला से संबंध है, जिसके कारण वह अक्सर मारपीट करता है। उसकी सास-ससुर भी दहेज़ को लेकर प्रताड़ित करते रहते हैं। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

    जानकारी के तहत पीड़िता की शादी जागेश्वर पाटले के साथ करहीपारा में हुई थी। शादी के बाद उसके पति तबादला भैरमगढ़ में हो गया और पत्नी सहित दोनों वहीं रहने लगे। लेकिन भैरमगढ़ में दोनों के बीच बहस होनी शुरू हो गई।

    विवाहिता के अनुसार, पति ने फिर से उसे मायके भेज दिया और अपनी ड्यूटी पर चला गया। कुछ समय बाद उसका तबादला बीजापुर जिले के आवापल्ली में हो गया, जहां विवाहिता अपनी भतीजी और बच्चों के साथ पति के पास चली गई। इसी दौरान पति ने पढ़ाई करने का बहाना बनाता और बाहर किसी और काम में चला जाता था। लेकिन पत्नी को जब यह पता चला कि उसका अफेयर किसी अन्य महिला से चल रहा है तो पति ने उसे मायके भेज दिया और प्रताड़ित किया। अब, पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Read More :

    रेलवे स्टेशन पर “ओके” का गलतफहमी बना करोड़ों का घाटा

    धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू, इस बार 160 लाख मीट्रिक टन खरीदने का लक्ष्य

  • उसलापुर और अन्य स्टेशनों पर फूड प्लाजा और फास्ट फूड यूनिट जल्द शुरू

    उसलापुर और अन्य स्टेशनों पर फूड प्लाजा और फास्ट फूड यूनिट जल्द शुरू

    उसलापुर और अन्य स्टेशनों पर फूड प्लाजा और फास्ट फूड यूनिट जल्द शुरू

    demo pics

    अमृत भारत योजना के तहत चार स्टेशनों पर मिलेगी खाने की सुविधा

    बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले उसलापुर, ब्रजराजनगर, अंबिकापुर और उमरिया रेलवे स्टेशनों के यात्रियों को अब बेहतर खानपान सुविधा मिलने वाली है। IRCTC ने इन स्टेशनों पर फूड प्लाजा और फास्ट फूड यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव रेलवे को भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इन सुविधाओं के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू होगी।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसलापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर फूड प्लाज्मा, प्लेटफार्म 2-3 पर फास्टफूड यूनिट की सुविधा मिलेगा । अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 पर फास्टफूड यूनिट, उमरिया स्टेशन के प्लेटफार्म-1 पर फास्टफूड यूनिट और ब्रजराजनगर स्टेशन के प्लेटफार्म-2 और 3 पर फास्टफूड यूनिट की सुविधाएं मिलेंगी । फूड प्लाज्मा और फास्टफूड यूनिट स्टेशनों में उपस्थित प्लेटफार्म के हिसाब से सुविधा देने की योजना है ।

    demo pics

    इन स्टेशनों का विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को ज्यादा सुविधाएं और बेहतर अनुभव मिल सके। फिलहाल, इन स्टेशनों पर केवल स्टाल की सुविधा है, जिसमें सीमित विकल्प ही उपलब्ध हैं। फूड प्लाजा और फास्ट फूड यूनिट के आने से यात्रियों को कई नए व्यंजन मिल सकेंगे, जिससे उनकी यात्रा का अनुभव बेहतर होगा।

    उसलापुर स्टेशन बिलासपुर शहर का दूसरा प्रमुख रेलवे स्टेशन है और यहां 18 से अधिक ट्रेनों का ठहराव होता है। दुर्ग-रायपुर की ओर से आने वाली कई ट्रेनों का स्टॉप अब उसलापुर में किया जा रहा है, जिससे यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। खानपान की नई सुविधा यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगी।

    Read More :

    रायपुर में पोते ने दादी पर बरपाया कहर, वायरल वीडियो ने किया शर्मसार

    ऋषभ पन्त ने टेस्ट रैंकिंग में मारी बाजी, विराट हुए बाहर

  • बिलासा एयरपोर्ट में जल्द मिलेगी नाईट लैंडिंग की सुविधा

    बिलासा एयरपोर्ट में जल्द मिलेगी नाईट लैंडिंग की सुविधा

    बिलासा एयरपोर्ट में जल्द मिलेगी नाईट लैंडिंग की सुविधा
    बिलासा एयरपोर्ट

    बिलासा एयरपोर्ट के निर्माण के लिए दक्षिण कोरिया से इम्पोर्ट किया गया सामान

    बिलासपुर वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है आपको बता दें कि बिलासा एयरपोर्ट को लेकर जो बाधाएं उत्त्पन्न हो रही थीं अब इन सबसे जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है I एयरपोर्ट में विमानों के लिए नाईट लैंडिंग की भी व्यवस्था की जा रही है उसके लिए साउथ कोरिया से एयरपोर्ट में इस्तेमाल होने वाले सामानों को मंगाया जा रहा है I इसकी जानकारी एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ़ इंडिया ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के डिविजन बेंच को दी है I राज्य शासन ने अपने शपथ पत्र में हाई कोर्ट को आश्वासित किया है कि इस बार एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर किसी भी प्रकार का कोई बाधा उत्पन्न नहीं होना चाहिए I

    बता दें कि इसके लिए एयरपोर्ट अथारिटी को रनवे के विस्तार के अलावा एयरपोर्ट में लगने वाले 1178 में से फिलहाल केवल 287 एकड़ भूमि की जरूरत है I इसको लेकर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिविजन बेंच में सुनवाई चल चल रहा है I इस बीच डिविजन बेंच ने एयरपोर्ट के विकास कार्य को लेकर शपथ पत्र के साथ राज्य शासन को जानकारी पेश करने का आदेश दिया है I इसकी अगली सुनवाई 20 नवंबर को होनी है I

    मामले की सुनवाई के दौरान बताया जा रहा है कि बिलासा एयरपोर्ट में विमानों के लिए नाईट लैंडिंग के लिए काम शुरू कर दिया गया है I जानकारी के मुताबिक़, दक्षिण कोरिया से एयरपोर्ट के लिए जरुरी सामान (DVOR) मंगाना था वह भी कार्यस्थल पर पहुँच चूका है I अब जल्द ही एयरपोर्ट में आ रही कमियों को दूर कर लिया जाएगा I

    287 एकड़ जमीन को लेकर राज्य शासन ने लॉ अफसरों के जानकारी के मुताबिक बताया कि 287 एकड़ जमीन लेनी है इसके लिए सैन्य अफसरों और कोर्ट से हरी झंडी मिल चुकी है I इसको लेकर राज्य शासन ने कोर्ट को आश्वासित किया कि एयरपोर्ट में नाईट लैंडिंग को लेकर आ रही समस्याओं से पूरी तरह से छुटकारा मिल जायेगा I इस बीच राज्य शासन ने कोर्ट को यह भी जानकारी दी कि बिलासा एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए DPR बनाने का काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा I

    Read More :

    डोनाल्ड ट्रम्प ने 247 एलेटोरल वोटों के साथ कमला हैरिस से बढ़त बनाई

    छठ महापर्व में बिलासपुर हुआ भक्तिमय

  • छठ महापर्व में बिलासपुर हुआ भक्तिमय

    छठ महापर्व में बिलासपुर हुआ भक्तिमय

    छठ महापर्व में बिलासपुर हुआ भक्तिमय

    छठ महापर्व में बिलासपुर हुआ भक्तिमय, अरपा नदी में 5100 दीपों से छठ महाआरती

    बिलासपुर में छठ महापर्व का शुभारंभ नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने सोमवार को पवित्र स्नान कर अरवा चावल, चने की दाल, और लौकी की सब्जी का सात्विक भोजन ग्रहण किया। महापर्व का दूसरा दिन 6 नवंबर को खरना के रूप में मनाया जाएगा, जहां व्रती छठी मैया की पूजा कर संतान सुख, समृद्धि और सुख-शांति के लिए 36 घंटे का कठोर निर्जला व्रत प्रारंभ करेंगे।

    खरना के दिन विशेष प्रसाद बखीर, ठेकुआ, गेहूं का पेठा, और घी वाली रोटी बनाए जाते हैं। व्रती पूरी शुद्धता के साथ प्रसाद बनाते हैं, जो धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। 7 नवंबर को डूबते सूर्य को और 8 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती व्रत का समापन करेंगे।

    सम्बंधित चित्र

    जानकारी के मुताबिक़, महापर्व की शुरुआत शहर की अरपा नदी में 5100 दीप प्रवाहित कर महाआरती से हुई। इस अवसर पर ब्रह्मा बाबा मंदिर के त्यागी श्री श्री 1008 प्रेम दास जी महाराज, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, और स्थानीय विधायक व गणमान्य अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर ने महाआरती में अपनी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस बीच उपस्थित अतिथियों और सामाजिक संगठनों ने अरपा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया।

    बिलासपुर के बाजारों में छठ महापर्व के लिए विशेष रौनक देखी गई। मंगलवार को पूजन सामग्री और फलों की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ी। सेब, केला, और नारियल सहित अन्य पूजन सामग्री की सबसे ज्यादा खरीदी गयी। बाजार में दक्षिण भारत से आए नारियल की आपूर्ति हुई, जिससे पूजा सामग्री की कोई कमी नहीं रही। शहर के बुधवारी, शनिचरी, तोरवा, और अन्य प्रमुख बाजारों में देर रात तक पूजा सामग्री की खरीदारी जारी रही।

    Read More:

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024: कमला हैरिस-ट्रम्प के बीच कड़ा मुकाबला जारी

    छठ पूजा 2024: 5 नवंबर से शुरू हुआ महापर्व, जानें इसकी विधि और महत्व

  • नगर निगम ने हटाए श्रीकांत वर्मा मार्ग के अवैध ठेले, व्यापारियों में हड़कंप

    नगर निगम ने हटाए श्रीकांत वर्मा मार्ग के अवैध ठेले, व्यापारियों में हड़कंप

    श्रीकांत वर्मा मार्ग पर स्ट्रीट वेंडरों के खिलाफ नगर निगम का बड़ा कदम

    गोल्डन36गढ़ : बिलासपुर। शहर की एक प्रमुख और खूबसूरत सड़क, श्रीकांत वर्मा मार्ग, पिछले कुछ समय से अवैध ठेलों और स्ट्रीट वेंडरों के कब्जे में था। इससे सड़क पर लगातार जाम की स्थिति बना रहता था। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने सोमवार को एक बड़े अभियान का संचालन किया।

    शहर में स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से प्रमुख सड़कों पर फुटपाथ की सुविधाएं उपलब्ध कराई तो गई हैं, लेकिन श्रीकांत वर्मा मार्ग पर स्ट्रीट वेंडरों ने अवैध रूप से ठेले और गुमटियां लगा रखी थीं। इस कारण न केवल यातायात बाधित हो रहा था, बल्कि आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

    नगर निगम ने हटाए श्रीकांत वर्मा मार्ग के अवैध ठेले, व्यापारियों में हड़कंप

    नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर, अतिक्रमण टीम ने कई बार इन स्ट्रीट वेंडरों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन इसके बावजूद उनका व्यवहार नहीं बदला। सोमवार को जब अतिक्रमण दल कार्रवाई करने पहुंचा, तो व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारी अपने ठेले और गुमटियां लेकर भाग निकले, जबकि टीम ने लगभग एक दर्जन से ज्यादा फूड स्टाल को जब्त कर लिया।

    इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप सड़क अब साफ-सुथरी और व्यवस्थित नजर आने लगी है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। श्रीकांत वर्मा मार्ग के अलावा, शहर के अन्य हिस्सों जैसे बृहस्पतिबाजार, शनिचरी बाजार और गोलबाजार में भी अवैध ठेले लगे रहते हैं, जिससे शाम होते ही वहां भी जाम की समस्या पैदा हो जाता है।

    नगर निगम की टीम जब भी कार्रवाई करने पहुंचता है, तो ठेले और गुमटियां हटा दिया जाता हैं, लेकिन अगले ही दिन स्थिति फिर से सामान्य हो जाती है। इससे स्पष्ट है कि ठेले लगाने वालों पर लगाम लगाने के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। अब देखना होगा कि नगर निगम इन समस्याओं से निपटने के लिए आगे क्या कदम उठाता है।

    Read More :

    छठ पूजा 2024: 5 नवंबर से शुरू हुआ महापर्व, जानें इसकी विधि और महत्व

    रीना मंडल की लाश मिलने के बाद बलरामपुर पुलिस की जांच में नया मोड़

  • बिलासपुर में मोबाइल चोरी से बढ़ी लोगों की चिंताएं

    बिलासपुर में मोबाइल चोरी से बढ़ी लोगों की चिंताएं

    बिलासपुर में मोबाइल चोरी से बढ़ी लोगों की चिंताएं

    शिक्षक की मोबाइल चोरी के बाद बैंक खाते से उड़े तीन लाख रुपये

    इन दिनों बिलासपुर शहर में मोबाइल चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। पुलिस के सामने आई शिकायतों के अनुसार, चोर गिरोह अब मोबाइल से यूपीआई के जरिए पीड़ितों के बैंक खातों से पैसे चुरा रहे हैं। हाल ही में कई मामले सामने आए हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक केवल कुछ ही मामलों में जुर्म दर्ज किया है। वहीं, कई लोगों ने अपनी शिकायतें साइबर सेल में दर्ज कराई हैं।

    शिक्षक चेतनधर दीवान, जो जूना बिलासपुर में रहते हैं, ने पुलिस को बताया कि उनका मोबाइल चोरी हो गया। इसके बाद उन्होंने दूसरी सिम लेकर मोबाइल चालू किया, तो पता चला कि उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से तीन लाख रुपये की राशि पांच बार में किसी अनजान व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर की गई है। शिक्षक ने इस पूरे मामले की जानकारी कोतवाली थाने में दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

    शिक्षक की मोबाइल चोरी के बाद बैंक खाते से उड़े तीन लाख रुपये

    दिवाली की शाम सिरगिट्टी में रहने वाले मनोज नामदेव भोंगाड़े भी खरीदारी के लिए बुधवारी बाजार गए थे। वहां भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने उनकी जेब से मोबाइल चुरा लिया। मनोज ने तुरंत इसकी शिकायत थाने में दी, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं ली। थाने में मौजूद जवानों ने कहा कि अगर मोबाइल गुम होने की सूचना दी जाए, तो वे पावती देंगे। इसके बाद मनोज ने नया सिम लेकर मोबाइल चालू किया, तो पता चला कि उनके बैंक खाते से भी यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी तोरवा थाने में दी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

    इन घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है, और वे पुलिस से अधिक सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। यह आवश्यक है कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करे ताकि भविष्य में और किसी भी नागरिक के साथ ऐसा न हो।

    Read More :

    राज्योत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रेरणादायक संबोधन

    रीना मंडल की लाश मिलने के बाद बलरामपुर पुलिस की जांच में नया मोड़

  • हाथी की मौत से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

    हाथी की मौत से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

    हाथी के बच्चे की करंट से मौत पर कार्रवाई, WP Act के तहत केस दर्ज

    छत्तीसगढ़ के तखतपुर क्षेत्र में एक हाथी के बच्चे की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। वन विभाग को शुक्रवार शाम इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि किसी अज्ञात युवक ने खेत में करंट प्रवाहित तार बिछाया था, जिससे हाथी का बच्चा उस तार की चपेट में आ गया। खेत के मालिक कमल सिंह और उसके बेटे मनोज मरकाम को इस मामले में गिरफ्तार गया है।

    जानकारी के मुताबिक़, घटनास्थल की जांच में खेत में तीन खूंटे, दो कुल्हाड़ी, एक आरी, 200 मीटर जीआई तार, और 100 मीटर सर्विस वायर बरामद हुआ। इन सबूतों के आधार पर कमल सिंह और उसके बेटे पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ में वन विभाग को तीन और ग्रामीणों की जानकारी मिली है, जिनकी संलिप्तता संदिग्ध मानी जा रही है। विभाग की टीम उनकी तलाश कर रही है और उनके घरों पर दबिश दी गई, पर वे मौके से फरार हो गये हैं।

    इस घटना के बाद से आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि, वन विभाग ने उन्हें समझाया है कि हाथियों से सावधान रहें और घबराएं नहीं। बताया जा रहा है कि वन विभाग द्वारा अन्य चार हाथियों पर भी निगरानी रखी जा रही है, जो इस समय सुरही और अचानकमार रेंज के बीच देखे गए हैं। वन विभाग का मानना है कि अभी खेतों में फसलें तैयार हो गये हैं ऐसे में हाथियों का झुण्ड इन दिनों जंगलों से ग्रामीण इलाके में घुसकर फसलों को नुकसान कर रहे हैं इसलिए फसल कटाई तक हाथियों की यह मौजूदगी बनी रहेगी, जिसके बाद उनके स्थाई ठिकानों पर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है।

    Read More :

    रीना मंडल की लाश मिलने के बाद बलरामपुर पुलिस की जांच में नया मोड़

    तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारम्भ आज से