Category: News

News

  • BIG BREAKING: राजधानी  में आज कुल 8 नए Containment Zone घोषित

    BIG BREAKING: राजधानी में आज कुल 8 नए Containment Zone घोषित

    राजधानी में आज कुल 8 नए कंटेंमेंट जोन घोषित किये गए। पिछले साल के लॉकडाउन के बाद 2021 में एक बार फिर से राजधानी के कई एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस साल का सबसे पहला कंटेनमेंट जोन हीरापुर स्थित अविनाश प्राइड कॉलोनी में बनाया गया, जहां एक साथ 38 कोरोना मरीज निकल गए हैं। यहां सभी की कोरोना जांच की जा रही है। कंटेनमेंट जोन में सब बंद; दुकानें, आफिस और कमर्शियल गतिविधियों को प्रशासन ने पूरी तरह से बंद कर दिया है। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाएंगे। इसकी अनुमति भी सीएमएचओ से लेनी होगी। जरूरत के सामान की होम डिलीवरी के इंतजाम किए जाा रहे हैं। कोई बाहरी व्यक्ति यहां प्रवेश नहीं कर सकेगा। एहतियातन हर कंटेनमेंट जोन के प्रवेश द्वार पर प्रशासन और पुलिस अमला तैनात रहेगा।

    मार्च में अब तक 180 से ज्यादा मौत हो चुकी हैं, जिनमें 50 केवल पिछले तीन दिन की हैं। कोरोना डेथ ऑडिट समिति के अध्यक्ष डा. सुभाष पांडे का कहना है कि प्रदेश में कोरोना से मौतों में कोमॉर्बिटिडी यानी मरीज को दूसरी बड़ी बीमारियां होना बड़ा कारण है। जिनकी मौत हो रही हैं, उनमें अधिकांश कैंसर, हार्ट, हाइपरटेंशन, किडनी, ब्रेन हेमरेज, डायबिटीज, एनीमिया, टीबी या एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों के मरीज भी थे। इसके अलावा, अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे के भीतर 9.33 प्रतिशत लोगों की जान गई है। जबकि 1 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु भर्ती होने के 48 घंटे के भीतर और 2 प्रतिशत की मृत्यु 72 घंटे के भीतर हो रही है।

  • सम्मान समारोह कार्यक्रम में आकाश को एक्टर, प्रोडूसर और फिटनेस मॉडल के लिए विशिष्ट सम्मान दिया

    सम्मान समारोह कार्यक्रम में आकाश को एक्टर, प्रोडूसर और फिटनेस मॉडल के लिए विशिष्ट सम्मान दिया

    जाने आकाश को क्यो मिला यह सम्मान।

    प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा आयोजित सतनाम सम्मान समारोह कार्यक्रम में श्रीमान आकाश डहरिया को एक्टर, प्रोडूसर और फिटनेस मॉडल के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु विशिष्ट सम्मान दिया गया, जहाँ छत्तीसगढ़ केँ सम्मानीय प्रमखो की उपस्थिति रही। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के कार्याक्रम में अध्यक्ष एल. एल.कोशले जी, महासचिव आर.पी. भतपहरी जी, कोषाध्यक्ष एस.जे.बतांडे जी थे। यहां संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के श्रीमान. चन्द्रदेव राय जी मुख्य अतिथि रहे। इस कार्यक्रम में अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र जी और दिनेश लहरे जी की भी मौजूदगी रही। सतनाम सम्मान समारोह कार्यक्रम दो दिवसीय बैठक के साथ आयोजित हुई जिसमें छत्तीसगढ़ के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट श्री अजीत ऑग्रे भी सम्मिलित हुए। श्री अजित और श्री आकाश ने एक दूसरे से हाथ मिला कर बधाई का आदान प्रदान किया।

    उल्लेखनीय योगदान व सफलता प्राप्त 100 व्यक्तियों को सम्मान


    इस कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम गुरु घासीदास बाबा जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सतनामी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान व सफलता प्राप्त 100 व्यक्तियों को प्रत्येक जिले से 22 उन्नति, कृषि में सफल, व्यवसाई, पत्रकारों तथा साहित्यकारों एवं शिक्षा के क्षेत्रों में राज्य स्तरीय पुरस्कार संस्था या व्यक्तियों को श्रीफल, शॉल एवं मैडल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दिव्यांग व्यक्तियों को उपकरण भेंट किया गया चंद्र देव राय संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ ने धर्मशाला छत निर्माण के लिए 2000000 रुपए देने की घोषणा की।

    फ़िल्म मेकिंग की ट्रेनिंग देते हैं श्री आकाश डहरिया।


    श्री आकाश डहरिया जी की अभी हाल ही में दो मूवी ‘एक हिंदी और दूसरी हिंदी-छत्तीसगढ़ी’ मूवी। यह दोनों मूवी श्री आकाश डहरिया जी के होम प्रोडक्शन “एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन” के बैनर तले बनी है जिसकी लागत अन्य छत्तीसगढ़ी फिल्मों से कहीं अधिक है। श्री आकाश डहरिया अपने होम प्रोडक्शन के बैनर तले एसकेडी अकैडमी आफ ड्रैमेटिक आर्ट्स, एसकेडी फिटनेस और एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन का दायित्व संभालते हैं जिनके माध्यम से वह एक्टिंग, डांस, फिल्म डायरेक्शन, सिंगिंग, मॉडलिंग, जिम फिटनेस का ट्रेनिंग देते हैं वह साथ ही जरूरतमंदों को निशुल्क शिक्षा भी देते हैं।
  • न्यू-यार्क अमेरिका से सुरुज बाई खाण्डे को पद्मश्री दिलाने की मांग, गीतकार विभाश्री ने जारी किया विडियो बाइट!

    न्यू-यार्क अमेरिका से सुरुज बाई खाण्डे को पद्मश्री दिलाने की मांग, गीतकार विभाश्री ने जारी किया विडियो बाइट!

    Vibhashree Sahu

    भरथरी लोक संगीत गायिका स्वर्गीय श्रीमती सुरुज बाई खाण्डे जी को पद्मश्री दिलाने की मांग अब ना केवल छत्तीसगढ़ में रही बल्कि भारत से सात समंदर पार अमेरिका, न्यू-यार्क तक जा पहुंची हैं। भारतीय मूल की निवासी समाज सेविका, गीतकार श्रीमती विभाश्री साहू जी ने अपना वीडियो बाइट जारी करते हुए श्रीमती सुरुज बाई खाण्डे जी को पद्मश्री सम्मान से नवाज़ने की आवाज़ उठाते दिख रही हैं। वीडियो बाइट में विभाश्री साहू ने भरथरी गायिका जी के संघर्ष भरे जीवन को अपने भावपूर्ण शब्दों से बयां किया हैं। श्रीमती विभाश्री साहू जी ने हाल ही में अपना पहला गीत लिख कर छत्तीसगढ़ को छत्तीसगढ़ी भाखा में ही समर्पित किया हैं जिसे आवाज़ दी हैं बाल-गायिका आरु साहू ने।

    निर्देशक शुभम कोसले से बातचीत के दौरान गीतकार विभाश्री साहू ने बताया कि, ‘उनका जीवन किसी शोध से कम नहीं हैं। हमें उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा मिलती हैं जिसे जान कर वह भावुक हो उठी। अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण सम्मानों से नवाज़े जाने के बाद भी वह व्यवसायिक व आर्थिक स्थिति से कमज़ोर रहते हुए भी उन्होंने अपने लोक संगीत भरथरी को जीवित रखा। विभाश्री साहू ने इस अभियान में योगदान दे कर एक सच्ची छत्तीसगढ़िन होने का कर्तव्य निभाया।

    विभाश्री साहू का वीडियो बाइट देखने के लिए यहाँ क्लीक करें :

    अमेरिका से सुरुज बाई खाण्डे को पद्मश्री दिलाने की मांग

    फेसबुक में सुरुज बाई खांडे कला प्रदर्शनी के पेज पर देखने के लिए क्लिक करें – https://www.facebook.com/watch/?v=816693229085545

  • राजीम पुलिस ने 270 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    राजीव पुलिस ने 270 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    आज सुबह से राजीम पुलिस के द्वारा पंडित श्यामचरण शुक्ला चौक में की जा रही चेकिंग के दौरान 270 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। राजीम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज कार्यवाहक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामेश्वरी बघेल और ए एस आई छबिल दांडेकर चेक प्वाइंट पर थे। गाड़ियों की चेकिंग के दौरान रायपुर की ओर जा रही पिकअप क्रमांक सीजी 04 एनसी 9816 में कार्टूनों में छोटे छोटे पैकेट बनाकर गांजा की तस्करी की जा रही थी। पूरे कार्टूनों में 270 किलो गांजा बरामद किया गया जिसका मूल्य 30 लाख बताया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उड़ीसा से गांजा लेकर रायपुर के लिए निकले थे।

  • प्रदेश में लगातार हाथियों की मौत से वन्य विभाग पर प्रश्न चिन्ह


    प्रदेश में 1 हफ्ते में तीन हाथियों की मौत से वन्य विभाग के कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह उठने लगे हैं। गरियाबंद जिले के धवलपुर गांव में करंट लगने से एक और हाथी की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हाथियों का एक झुंड उड़ीसा से इस इलाके में कुछ दिनों से विचरण कर रही थी, अपने झुंड से एक वयस्क हाथी खेतों से गुजरते समय अलग हो गया था। टूटे हुए 11 केवी के तार के चपेट में आकर एक व्यस्क हाथी की मौत हो गई। घटनास्थल में वन विभाग के अधिकारियों मुआयना करके इस बात की पुष्टि की है।

  • बेलगहना पुलिस के द्वारा निशुल्क मास्क वितरण

    बेलगहना पुलिस के द्वारा निशुल्क मास्क वितरण
    बेलगहना पुलिस के द्वारा निशुल्क मास्क वितरण

    लॉकडाउन खत्म होने के 1 दिन पहले बेलगहना चौकी प्रभारी के द्वारा जगह जगह पर चेकिंग के द्वारा बिना मास्क के वाहन चालकों से चालान के बाद उन्हें निशुल्क मास्क वितरण साथ ही बिना काम के घूम रहे मनमौजी को समझाइश के साथ निशुल्क मास्क वितरण किया गया I

    चौकी प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन में कानून का पालन करवाना हमारा कर्तव्य है तथा लोगों को मास्क वितरण कर हम अपना दायित्व को पूरा कर रहे हैं.

  • बीएसएफ के जवानों की बड़ी सफलता

    बीएसएफ के जवानों की बड़ी सफलता

    बीएसएफ के जवानों की बड़ी सफलता

    माओवादियों के हथियार कारखाने का भंडाफोड़

    कांकेर। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना के अंतर्गत आने वाले जुगडा नामक गांव की घटना है, बीएसएफ के जवानों ने नक्सलियों के हथियार बनाने के कारखाने को बेनकाब किया है। आरोपीयों से दो बंदूक एक बाइक बंदूक का ट्रिगर ,बैरल एवं हथियार बनाने में उपयोग में ली जाने वाली अन्य सामग्रियों कारखाने से बरामद हुए है।

    यह नक्सलियों के लिए हथियार बनाकर सप्लाई किया करते थे हथियार के साथ ही 7आरोपी की गिरफ्तारी की गई है जबकि एक सदस्य फरार होने में कामयाब हो गया उसकी तलाश जारी है। यह घटना छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना अंतर्गत जुगड़ा गांव की है