
बिलासपुर में ठंड ने दिखाया असर, तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी
नवम्बर का महिना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और सर्दी का असर सरगुजा जिले में अपना असर दिखाते हुए अब छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में भी अब इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है । बिलासपुर में नवम्बर के शुरूआती दिनों में ठण्ड का कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा था लेकिन महीने के आखरी सप्ताह में ठण्ड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। इस बीच तापमान में मामूली असर देखने को मिला है गुरूवार को न्यायधानी में ठंड तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है। गुरूवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को बढ़कर 14.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Read More : अम्बिकापुर में ठण्ड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, पारा जा पहुँचा 10 डिग्री से नीचे
वहीं, दिन का तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 27.2 डिग्री सेल्सियस था। दिन और रात के तापमान में हल्की वृद्धि से ठंड में थोड़ी कमी महसूस हुई, लेकिन रात के वक्त ठंड का असर बरकरार है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के चलते प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में नमी का आगमन हो रहा है। इसका असर न्यूनतम तापमान पर पड़ने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।
बारिश की संभावना
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 30 नवंबर से दक्षिण बस्तर संभाग के हिस्सों में बारिश की शुरुआत हो सकती है। विभाग ने 1 दिसंबर से प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन बदलावों के चलते आने वाले दिनों में तापमान में और उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।
पिछले एक सप्ताह के अन्दर बिलासपुर में तापमान कुछ इस प्रकार रहा है –
- 23 नवंबर: 14.4 डिग्री
- 24 नवंबर: 13.4 डिग्री
- 25 नवंबर: 14.4 डिग्री
- 26 नवंबर: 13.4 डिग्री
- 27 नवंबर: 13 डिग्री
- 28 नवंबर: 12.6 डिग्री
- 29 नवंबर: 14.3 डिग्री
इन आँकड़ों से साफ है कि बिलासपुर में ठंड ने अब अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है, और आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Read More : बलरामपुर में पटवारी का निलंबन, सरकारी नियमों की अवहेलना का मामला

Leave a Reply