iqbal khan Archives - GOLDEN CHHATTISGARH https://golden36garh.com/?tag=iqbal-khan NEVER MISS UPDATES Wed, 10 Aug 2022 15:00:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 https://golden36garh.com/wp-content/uploads/2020/08/cropped-SITE-ICON-32x32.jpg iqbal khan Archives - GOLDEN CHHATTISGARH https://golden36garh.com/?tag=iqbal-khan 32 32 बिलासपुर में यादें नाइट्स कार्यक्रम का सफल आयोजन https://golden36garh.com/?p=1949 https://golden36garh.com/?p=1949#respond Wed, 10 Aug 2022 14:52:23 +0000 https://golden36garh.com/?p=1949 बिलासपुर में यादें नाइट्स कार्यक्रम का सफल आयोजन बिलासपुर में यादें नाइट्स कार्यक्रम का सफल आयोजन l मोहम्मद रफ़ी, किशोर

The post बिलासपुर में यादें नाइट्स कार्यक्रम का सफल आयोजन appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

बिलासपुर में यादें नाइट्स कार्यक्रम का सफल आयोजन

बिलासपुर में यादें नाइट्स कार्यक्रम का सफल आयोजन l मोहम्मद रफ़ी, किशोर साहब और लता जी को समर्पित यादें कार्यक्रम का 25वें वर्ष का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान शनीचारी बाजार के देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में किया गया। 

इस बार के कार्यक्रम में रफी, किशोर और लता जी के चाहने वालों की भीड़ देखने को मिली l  कार्यक्रम  का आयोजन SKD फिल्म प्रोडक्शन और शिवl musical द्वारा किया गया था , जिसके अयोजक विनय पटेल, इकबाल खान, उत्सव ओझा रहें । कार्यक्रम को होस्ट शुभम कोसले और योग आनंद ने किया। संगीतकार टीम शिवl नायडू, रूपेश मेश्राम , भूपेंद्र मनहरे  और जजिंग शरद पांडे, अमित चक्रवर्ती, निधि प्रसाद, फहीम खान और श्रवण सिंह द्वारा किया गया l

कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों ने बढ़ चढ़कर हिसा लिया और हमारे प्रसिद्ध गायक के गीतो  से हम सब का मनोरंजन किया और पुराने नगमों के साथ पुरानी यादों को ताजा किया गया। कार्यक्रम सफल रहा यहां छत्तीसगढ़ के कलाकरों ने अपनी शिरकत की l जहा आकाश डहरिया सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित रहे और मोमेंटो और सर्टिफिकेट दे कर कैंडिडेट का मनोबल बढ़ाया। शिवl म्यूजिकल ग्रुप के निर्देशक शिवl नायडू ने बताया की बिलासपुर नगर के कलाकरों को प्रोत्साहन करने के लिए यह योजना किया गया जो सफल रहा।

YOU LIKES :

https://golden36garh.com/?p=1922

https://golden36garh.com/?p=1936

https://golden36garh.com/?p=1593

The post बिलासपुर में यादें नाइट्स कार्यक्रम का सफल आयोजन appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=1949 0
लॉकडाउन अब 15 मई तक जारी रहेगा, बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य शासन के निर्देश! https://golden36garh.com/?p=784 https://golden36garh.com/?p=784#respond Wed, 05 May 2021 03:00:03 +0000 https://golden36garh.com/?p=784 लॉकडाउन की अवधि को 15 मई की रात 12 बजे तक बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया है। जाने किसमे मिली कितनी ढिलाई और किसमे रहेगा आदेश जारी।

The post लॉकडाउन अब 15 मई तक जारी रहेगा, बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य शासन के निर्देश! appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
May be an image of 1 person

पिछले 14 अप्रैल से जिले में जारी लॉकडाउन अब 15 मई तक जारी रहेगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य शासन के निर्देश पर l लॉकडाउन की अवधि को 15 मई की रात 12 बजे तक बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया है। जिसके अनुसार लगभग सभी जिलों में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ेगा। वहीं राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले में लोगों को अतिरिक्त छूट मिलेगी। बस्तर संभाग के जिलों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं, आंध्रप्रदेश में नए स्ट्रेन के वायरस मिलने पर राज्य की सीमा को अच्छे से निगरानी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को गाइडलाइन जारी कर दी है। वहीं, प्रशासन ने कुछ सेवाओं को शाम 5 बजे तक छूट देने का निर्देश जारी किया है।
इन सेवाओं को मिलेगी छूट

कृषि क्षेत्र – बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि यंत्रों की दुकानों और उनकी मरम्मत के लिए दुकानें / गोदाम खोलना।

उर्वरक ट्रकों की आवाजाही।

किराना दुकानें खुल सकती हैं (लेकिन मौहल्लों में केवल स्वतंत्र प्रतिष्ठान, और मॉल और सुपरमार्केट में नहीं). शारीरिक रूप से दुकानें खोलने के बिना, केवल होम डिलीवरी के माध्यम से दैनिक जरूरतों / प्रावधान स्टोर (मौहल्ले और सुपरमार्केट में उन लोगों के लिए स्वतंत्र प्रतिष्ठान जिनके पास नहीं हैं)

बैंकों और डाकघरों को 50% जनशक्ति के साथ खोलने के लिए – केवल व्यापार लेनदेन के लिए, सभी प्रकार के व्यवसायों के लिए।

डाक / डाक सेवाओं के लिए कूरियर सेवाएं (ई-कॉमर्स के लिए नहीं)

इलेक्ट्रीशियन / प्लंबर एसी, कूलर, सैनिटरी फिटिंग की घरेलू सेवाओं / मरम्मत के लिए। इसके अलावा उनकी मरम्मत की दुकानें।

एसी, पंखे, कूलर (बिना दुकानें खोले) की होम डिलीवरी।

पेट्रोल पंप – सभी उद्देश्यों के लिए खोलना, और बिना समय की पाबंदी के।

गैस एजेंसियां ​​- खोलना।

पोल्ट्री, मांस, अंडा, दूध, डेयरी और डेयरी उत्पादों की दुकानें।

आटा मिल्स (आटा चाकी)।

रजिस्ट्री कार्यालय खोलने के लिए, न्यूनतम कर्मचारियों और टोकन प्रणाली (50% कर्मचारियों के साथ, पिछले साल की तरह)।

अन्य केवल ऑनलाइन होम डिलीवरी की अनुमति है।

फल और सब्जी के तोले, फेरी करते हुए।

सभी श्रम गहन कार्य और सभी साइट पर काम करता है – पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, पीएचई, वन, पी एंड आरडी / आरईएस / मनरेगा, आदि से संबंधित।

The post लॉकडाउन अब 15 मई तक जारी रहेगा, बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य शासन के निर्देश! appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=784 0
बिलासपुर शहर में बढ़ाया गया आगामी 6 मई तक लॉकडाउन, शासन प्रशासन सख्ती में। https://golden36garh.com/?p=680 https://golden36garh.com/?p=680#respond Sun, 25 Apr 2021 09:39:39 +0000 https://golden36garh.com/?p=680 बिलासपुर का लॉकडाउन अपने तय अवधि से बड़ा दिया गया हैं। 6 मई की सुबह 6 बजे तक जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी और प्रतिबंध लागू रहेंगे।

The post बिलासपुर शहर में बढ़ाया गया आगामी 6 मई तक लॉकडाउन, शासन प्रशासन सख्ती में। appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
See the source image

छत्तीसगढ़ में बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। लगातार मरीजों की संख्या के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। ऐसे में जिलों के प्रशासन की ओर से एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। दो दिनों में अब तक 15 जिलों में लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है। इसी कड़ी में अब बिलासपुर का लॉकडाउन अपने तय अवधि से बड़ा दिया गया हैं। 6 मई की सुबह 5 बजे तक जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी और प्रतिबंध लागू रहेंगे।

थोक व्यापारी रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक अपने सामानों की लोडिंग अनलोडिंग कर सकेंगे। किराना, चिकन, मटन, मछली और अंडा की दुकानें नहीं खुलेंगी, पर ठेले पर फेरी लगाकर या गली-गली घूम कर सब्जी और फल वाले सहित ये सभी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे। सरकारी राशन की दुकानें नियत समय पर खुलेंगी। दुकान संचालक वार्ड-मोहल्ला-ग्रामवार हितग्राहियों को टोकन जारी कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राशन वितरण करेंगे।

The post बिलासपुर शहर में बढ़ाया गया आगामी 6 मई तक लॉकडाउन, शासन प्रशासन सख्ती में। appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=680 0
राहत की खबर : देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में एक दिन के अंदर 111.20% का इजाफा हुआ है। https://golden36garh.com/?p=664 https://golden36garh.com/?p=664#respond Sat, 24 Apr 2021 06:46:53 +0000 https://golden36garh.com/?p=664 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 2 लाख 20 हजार 382 लोग रिकवर हुए हैं। जाने भारत कितने पानी में हैं और कितना सुरक्षित, पढ़े पूरी खबर।

The post राहत की खबर : देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में एक दिन के अंदर 111.20% का इजाफा हुआ है। appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

लंबे समय बाद हम सभी के लिए राहत की खबर है। देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में एक दिन के अंदर 111.20% का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 2 लाख 20 हजार 382 लोग रिकवर हुए हैं। अब तक दुनिया में एक दिन के अंदर ठीक होने वाले मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख 98 हजार 180 लोग ठीक हुए। बुधवार को 1.92 लाख लोग रिकवर हुए थे।हालांकि, चिंता की बात ये है कि कोरोना के नए मरीजों के मिलने की संख्या लगातार बढ़ रही है।

इस मामले में हम दुनिया में 119वें नंबर पर हैं, जहां सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार भारत में हर 10 लाख की आबादी में 11,936 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं और 136 लोगों की मौत हो रही है। इतनी ही आबादी में अमेरिका में 98,000 बहरीन में 96,000, इजराइल में 91,000, फ्रांस में 83,000, बेल्जियम में 82,000, स्पेन में 74,000 और ब्राजील में 66,000 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। यहां आबादी के हिसाब से मौत के आंकड़े भी काफी अधिक हैं। इससे साफ है कि भारत में अभी संक्रमण काफी काबू में है। अगर थोड़ी सावधानी और सतर्कता रखें तो इसे और कम किया जा सकता है।

The post राहत की खबर : देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में एक दिन के अंदर 111.20% का इजाफा हुआ है। appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=664 0
बड़ी खबर: बिलासपुर में धारा 144 हुआ लागू! बढ़ते संक्रमण ने बदल दी दुकानों की खुलने बंद होने की टाइमिंग। https://golden36garh.com/?p=552 https://golden36garh.com/?p=552#respond Tue, 06 Apr 2021 09:09:17 +0000 https://golden36garh.com/?p=552 कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर बिलासपुर में अब दुकान खुलने और बन्द होने की टाइमिंग बदल दी गई है। खबर पढ़ कर जाने समय और आदेशो के बारे में!

The post बड़ी खबर: बिलासपुर में धारा 144 हुआ लागू! बढ़ते संक्रमण ने बदल दी दुकानों की खुलने बंद होने की टाइमिंग। appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर बिलासपुर में अब दुकान खुलने और बन्द होने की टाइमिंग बदल दी गई है। अब से कुछ देर पहले कलेक्टर सारांश मित्तर द्वारा जारी आदेश में दुकानों के खुलने और बंद होने के समय को रिशेड्यूल किया गया है। बिलासपुर में अब शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी दुकानें बंद रहेंगी। इससे पहले रात 9 से सुबह 6 बजे तक मार्केट बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर द्वारा समस्त नगरीय निकायों एवं नगर निगम बिलासपुर के सीमा क्षेत्र भीतर स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालन के समय को एक बार फिर बदला गया है। जिसके अनुसार सभी प्रकार की स्थाई एवं अस्थाई दुकानें प्रातः 6 बजे से शाम 7 बजे तक, रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुलेंगी। पेट्रोल पम्प एवं मेडिकल स्टोर्स उपरोक्त नियत्रंक से मुक्त रहेंगे।

इसके अतिरिक्त वस्तुओं एवं सेवाओं के आवागमन भी उक्त प्रतिबंध से मुक्त होंगे। सभी दुकानों के सामने दुकानदारों को स्वयं फलैक्स छपवाकर दुकानों के खुलने एवं बंद करने की समय सीमा को प्रदर्शित करना होगा। सभी व्यापारियों, कर्मचारियों, ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। समस्त व्यापारिक गतिविधियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। सभी व्यासायिकों को अपने दुकान, संस्थान में विक्र्रय हेतु मास्क रखना अनिवार्य होगा, बिना मास्क पहने खरीददारी करने के लिए आये ग्राहकों को सर्वप्रथम मास्क विक्रय का वितरण किया जाए एवं तत्पश्चात अन्य वस्तुओं, सेवाओं का विक्रय किया जाए। प्रत्येक दुकान, संस्थान में स्वयं तथा आगंतुको के उपयोग हेतु सेनेटाईजर रखना अनिवार्य होगा, अगर किसी बाजार या अन्य किसी क्षेत्र में कंटेनेमेंट जोन घोषित हो जाता है तो उस क्षेत्र के समस्त व्यवसाय बंद हो जाएंगे एवं उस क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन के समस्त नियमों का पालन करना होगा।

यदि किसी व्यवसायी के द्वारी उपरोक्त शर्ताें में से किसी एक या एक से अधिक शर्ताें का उल्लंघन किया जाता है तो उसकी दुकान संस्थान को तत्काल प्रभाव से 15 दिवस के लिए सील कर दिया जाएगा। आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, प्रतिष्ठान भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा सहपठित आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 एवं महामारी नियंत्रण अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत दण्डनीय होंगे।

The post बड़ी खबर: बिलासपुर में धारा 144 हुआ लागू! बढ़ते संक्रमण ने बदल दी दुकानों की खुलने बंद होने की टाइमिंग। appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=552 0
जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन का निर्णय https://golden36garh.com/?p=533 https://golden36garh.com/?p=533#respond Sat, 03 Apr 2021 15:41:46 +0000 https://golden36garh.com/?p=533 जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुये जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन का निर्णय लिया है।

The post जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन का निर्णय appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुये जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन का निर्णय लिया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में संक्रमण के तेज प्रसार को नियंत्रित करने यह बहुत जरूरी है कि लॉकडाउन के माध्यम से कोरोना की गतिशीलता को नियंत्रित किया जाए। इसके लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरुरी है। पूर्व में जिले में लॉक डाउन लगाए गए थे और जन सहयोग से कोरोना की पहली लहर को रोक पाने में सफलता मिली थी। इस बार भी कोविड संकट के दौर में धैर्य की जरूरत है ताकि कोविड संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके।

कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि घर में रहें, सुरक्षित रहें। पिछली बार की तरह हमने लॉक डाउन में सम्पूर्ण संयम का परिचय दिया तो कोविड की गंभीरता से पूरी तरह से बच सकेंगे। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से नजदीकी टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगवाने का आग्रह किया। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि कोरोना के लक्षण उभरते ही टेस्ट कराएं। साथ ही पॉजिटिव आने पर चिकित्सक की सलाह पर कार्य करें। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने पर भी टेस्ट कराएं। पॉजिटिव मरीजों के आइसोलेशन का पूरा ध्यान रखें। कलेक्टर ने कहा है कि जिले के समक्ष यह कठिन परिस्थिति है। यदि इस समय पूरे संयम और दृढ़ता से इस परिस्थिति का मुकाबला किया तो निश्चय ही हम अपने परिवारजनों और प्रियजनों को इस विपदा से सुरक्षित रख सकेंगे।

The post जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन का निर्णय appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=533 0
शराब दुकान जायें तो करें इन नियमों को पालन नहीं तो लौटना पड़ सकता हैं खाली हाथ ! https://golden36garh.com/?p=529 https://golden36garh.com/?p=529#respond Thu, 01 Apr 2021 06:36:10 +0000 https://golden36garh.com/?p=529 नियम का अनिवार्य रूप से पालन कराने की जिम्मेदारी भी अधिकारियों को दी गई है।

The post शराब दुकान जायें तो करें इन नियमों को पालन नहीं तो लौटना पड़ सकता हैं खाली हाथ ! appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर ने सख्त आदेश जारी किए हैं। जिले के पेट्रोल पंप व शराब दुकानों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। रविवार से पेट्रोल पंप में बिना मास्क वाले वाहन चालकों को पेट्रोल व शराब दुकानों में शराब नहीं मिलेगी। यह आदेश शनिवार को जिला कलेक्टोरेट में कलेक्टर जनमेजय महोबे ने स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर दिए है। शराब दुकान और पेट्रोल पंप में सूचना दे दी गई है। इस नियम का अनिवार्य रूप से पालन कराने की जिम्मेदारी भी अधिकारियों को दी गई है। कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें। हाथ धुलाई की भी आदत डालें। मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।

कोरोना के बढ़ते केस को लेकर अब राज्य की शराब दुकानों के लिए लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है। नए दिशा निर्देश के अनुसार अब मास्क नहीं पहनने वाले को शराब नहीं दी जाएगी। सभी शराब दुकानों के लिए जारी निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए उचित प्रबंध किया जाए, इसके लिए प्रत्येक दुकान को 10 हजार की राशि भी ​उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा दुकान के सभी कर्मचारियों को भी पूरे टाइम मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है, हर दुकान के सामने बेरिकेटिंग करने और सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रख कर लाइन लगाने को कहा गया है, अधिक भीड़ वाली दुकानों में सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती करने को कहा गया है। सर्दी, खांसी की शिकायत वाले ग्राहक को चिंहित कर लाइन से अलग करने को कहा गया है। इसके अलावा दुकान के आस पास साफ सफाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। दुकान कर्मी और परिवहन कर्मी समेत ग्राहकों के लिए पर्याप्त सैनीटाइजेशन करने को कहा गया है।

The post शराब दुकान जायें तो करें इन नियमों को पालन नहीं तो लौटना पड़ सकता हैं खाली हाथ ! appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=529 0
छत्तीसगढ़ में 5 गुना अधिक रफ्तार से मिल रहे मरीज, लॉकडाउन की आशंका बढ़ी – मंत्री टी.एस. सिंहदेव https://golden36garh.com/?p=526 https://golden36garh.com/?p=526#respond Wed, 31 Mar 2021 05:35:30 +0000 https://golden36garh.com/?p=526 प्रदेश में औसतन 2 से 3 हजार के करीब मरीज मिल रहे हैं

The post छत्तीसगढ़ में 5 गुना अधिक रफ्तार से मिल रहे मरीज, लॉकडाउन की आशंका बढ़ी – मंत्री टी.एस. सिंहदेव appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता जाहिर की है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत करते हुए लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, वैश्विक अनुभव के अनुरूप लॉकडाउन कोरोना को रोकने में ज्यादा कारगर नहीं साबित हुआ है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 5 गुना अधिक रफ्तार से मिल रहे मरीज, छत्तीसगढ़ में कोरोना से हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। कड़ी बंदिशों के बावजूद प्रदेश में ना तो मौत का आंकड़ा कम हो रहा है और ना ही मरीज की संख्या में कमी आ रही है। इन आंकड़ों के बीच स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का बड़ा आया है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा है कि अगर ऐसे ही हालात बने रहे तो सरकार को लॉकडाउन पर विचार करना पड़ सकता है।

एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि …प्रदेश में औसतन 2 से 3 हजार के करीब मरीज मिल रहे हैं, जिसमें आधा से ज्यादा तो रायपुर और दुर्ग में मरीज मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री ने समीक्षा भी की थी, जिसमें नाइट कर्फ्यू के निर्देश कलेक्टरों को जिलों के हालात के आधार पर लेने को कहा था। प्रदेश के कई जिलों में इसके बाद नाइट कर्फ्यू शुरू भी हो गया। सरगुजा और सूरजपुर में नाईट कर्फ्यू लागू हो चुका है।

The post छत्तीसगढ़ में 5 गुना अधिक रफ्तार से मिल रहे मरीज, लॉकडाउन की आशंका बढ़ी – मंत्री टी.एस. सिंहदेव appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=526 0
रात 9 बजे हो जाएँगी सभी दुकाने बंद, मुख्यमंत्री भूपेश के कैबिनेट में कई विषयों को लेकर हुए बड़े फैसले! https://golden36garh.com/?p=521 https://golden36garh.com/?p=521#respond Sun, 28 Mar 2021 17:54:41 +0000 https://golden36garh.com/?p=521 प्रदेश में आंशिक रूप से नाईट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। रात 9 बजे के बाद प्रदेश की दुकानों को बंद कर दिया जायेगा।

The post रात 9 बजे हो जाएँगी सभी दुकाने बंद, मुख्यमंत्री भूपेश के कैबिनेट में कई विषयों को लेकर हुए बड़े फैसले! appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण को फैलने से रोकने और इससे बचने के उपायों पर चर्चा हुई। बैठक में 15 अप्रैल तक राजनयिक, सरकारी, संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, एम्प्लॉयमेंट और प्रोजेक्ट वीज़ा को छोड़कर सभी अन्य प्रकार के वीज़ा 15 अप्रैल तक नहीं दिए जाने का फ़ैसला किया गया है। साथ ही ओसीआई कार्डधारकों (प्रवासी भारतीय नगरिकों) को दी जाने वाली वीज़ा मुक्त यात्रा की सुविधा पर भी 15 अप्रैल 2020 तक के लिए रोक लगा दी गई है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना की खौफनाक रफ्तार को लेकर मुख्यमंत्री की बुलायी इमरजेंसी मीटिंग खत्म हो गयी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना की रोकथाम के लिए प्रदेश में आंशिक रूप से नाईट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। रात 9 बजे के बाद प्रदेश की दुकानों को बंद कर दिया जायेगा। सभी दुकानें, स्ट्रीट वेंडर सहित तमाम गतिविधियां बंद कर दी जायेगी। मुख्यमंत्री की इस हाईप्रोफाइल मीटिंग के बाद सरकार के सीनियर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि रात 9 बजे के बाद तमाम दुकानें बंद होने के साथ-साथ किसी भी व्यक्ति की आवाजाही पर रोक जायेगी।

The post रात 9 बजे हो जाएँगी सभी दुकाने बंद, मुख्यमंत्री भूपेश के कैबिनेट में कई विषयों को लेकर हुए बड़े फैसले! appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=521 0
होली के संग शब-ए-बारात की रात्रि, मुसलमान भाइयों की तक़दीर इस रात होती हैं तय! https://golden36garh.com/?p=517 https://golden36garh.com/?p=517#respond Sun, 28 Mar 2021 10:04:55 +0000 https://golden36garh.com/?p=517 देश भर में एकतरफ होली त्यौहार की धूम हैं तो दूसरी तरफ़ मुस्लिम भाइयों की यह रात बेहद ही पाख हैं।

The post होली के संग शब-ए-बारात की रात्रि, मुसलमान भाइयों की तक़दीर इस रात होती हैं तय! appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

आज शब-ए-बारात है। मुस्लिम आज रात भर तिलावत, ज़ियारत करेंगे. शब-ए-बारात सिर्फ गुनाहों की माफ़ी और मरहूमों के लिए दुआओं की रात नहीं है, बल्कि कौन पैदा होगा, किसकी इस दुनिया से रुखसती होगी। किसे दुनिया में क्या हासिल होगा, कितनी रोजी मिलेगी, किसके गुनाह बख्श दिए जाएंगे यानी हर मुसलमान की तकदीर इस रात तय हो जाएगी। मुफ़्ती अस्फान सिद्दीकी बताते हैं कि सिर्फ गुनाह ही माफ़ नहीं होंगे, बल्कि अल्लाह द्वारा अपने हर बंदे के लिए साल भर में होने वाले काम बांट दिए जाएंगे। पूरे साल का हिसाब-किताब भी अल्लाह द्वारा इस रात को किया जाएगा। वह बताते हैं कि पूरी दुनिया के मुसलामानों के लिए यह रात ख़ास है, इतनी ख़ास कि अपने बंदे की हर दुआ अल्लाह सुनते हैं।

देश भर में एकतरफ होली त्यौहार की धूम हैं तो दूसरी तरफ़ मुस्लिम भाइयों की यह रात बेहद ही पाख हैं। रात भर मस्जिदों में चहल-पहल होती है। लोग तिलावत करते हैं. कजा (छूटी) नमाज़ें पढ़ते हैं। कुरान पढ़ते हैं, मस्ज़िद में मौलाना द्वारा की जाने वाली तक़रीर सुनते हैं। रात में इबादत के बाद रोजा रखा जाता है। उन्होंने बताया की शब-ए-बारात के दिन शाम होते ही अल्लाह की रहमत नाजिल होना शुरू हो जाती है। वह बताते हैं की अल्लाह ताआला इरशाद फ़रमाता है कि ‘कोई मगफिरत (गुनाहों की माफ़ी) का तलबगार है तो उसे बख्श दूं, कोई रिज्क (आशीर्वाद) का तलबगार है उसे रिज्क दूं। अगर कोई मुश्किलों में है तो उसे मुश्किलों से निजात दे दूं। अल्लाह इस रात बंदे के पिछले और अगले कर्मों का हिसाब करते हैं।

The post होली के संग शब-ए-बारात की रात्रि, मुसलमान भाइयों की तक़दीर इस रात होती हैं तय! appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=517 0