GOLDEN36GARH LATEST NEWS Archives - GOLDEN CHHATTISGARH https://golden36garh.com/?tag=golden36garh-latest-news NEVER MISS UPDATES Mon, 31 Jul 2023 10:56:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 https://golden36garh.com/wp-content/uploads/2020/08/cropped-SITE-ICON-32x32.jpg GOLDEN36GARH LATEST NEWS Archives - GOLDEN CHHATTISGARH https://golden36garh.com/?tag=golden36garh-latest-news 32 32 पद्म श्री भारती बंधु,अभिनेता आकाश डहरिया सहित कला साहित्य से जुड़े विभूति सम्मानीत https://golden36garh.com/?p=2745 https://golden36garh.com/?p=2745#respond Mon, 31 Jul 2023 10:49:50 +0000 https://golden36garh.com/?p=2745 पद्म श्री भारती बंधु , अभिनेता आकाश डहरिया सहित कला साहित्य से जुड़े विभूति सम्मानीत पद्म श्री भारती बंधु, अभिनेता

The post पद्म श्री भारती बंधु,अभिनेता आकाश डहरिया सहित कला साहित्य से जुड़े विभूति सम्मानीत appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

पद्म श्री भारती बंधु , अभिनेता आकाश डहरिया सहित कला साहित्य से जुड़े विभूति सम्मानीत

पद्म श्री भारती बंधु, अभिनेता आकाश डहरिया सहित कला साहित्य से जुड़े विभूति सम्मानीत I

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतरगत आयकर विभाग द्वारा सांस्कृतिक गौरव कार्यक्रम सेंट जेवियर्स स्कूल भारतीय नगर में अयोजित किया गया। मुख्य आयकर आयुक्त बिरसा एक्का ने स्कूली बच्चों को संस्कृति बचाने के लिए प्रेरणा दी। कार्यक्रम में कला साहित्य से जुड़ी विभूतियों का सम्मान किया गया। आयकर विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक गौरव कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा क्रियान्वित अर्थिक, सांस्कृतिक, लोकगीत, लोकनृत्य, कलाकृति, कर्मा, पंडवानी, रावत नृत्य एवं शैक्षिक योजनाओ एवं नीतियों पर आधार एक पीपीटी प्रस्तुत किया गया।
सेंट जेवियर हाई स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सुप्रिया ने स्कूल को सहभागी बनाने पर आयकर विभाग का आभार व्यक्त किया।

इन विभूतियों का हुआ सम्मान


सांस्कृतिक गौरव कार्यक्रम में कला संस्कृति एवं साहित्य के विशिष्ट प्रतिभावान व्यक्तित्व जिनको पद्मश्री से सम्मानित किया गया डॉ. स्वामी जी सी डी भारती उर्फ भारती बंधु, अभिनेताआकाश डहरिया (छालीवुड रत्न सम्मानीत ), रेखा देवार, सुनील वैष्णव, वासंती वैष्णव, डॉ. मंतराम यादव, केदार दुबे, डाॅ. विजय कुमार सिन्हा एवं हिलेन्द्र ठाकुर का सम्मान किया गया।
वही सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी अतिथियों के साथ-साथ विद्यालय में चित्रकला, संगीत, नृत्य आदि क्षेत्र में प्रतिभावान विद्यार्थी एवं शिक्षको को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो को उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मनित किया गया। इस कार्यक्रम के अपडेट जानने के लिए आप आकाश डहरिया के इंस्टाग्राम प्रोफाइल में जाके चेक कर सकते हैं। @akash.dahariya06

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2732

https://golden36garh.com/?p=2738

The post पद्म श्री भारती बंधु,अभिनेता आकाश डहरिया सहित कला साहित्य से जुड़े विभूति सम्मानीत appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2745 0
कर्नाटक से भी जा रही है ‘भ्रष्ट भाजपा’ सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बोला हमला https://golden36garh.com/?p=2676 https://golden36garh.com/?p=2676#respond Mon, 08 May 2023 05:03:37 +0000 https://golden36garh.com/?p=2676 कर्नाटक से भी जा रही है ‘भ्रष्ट भाजपा’ सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बोला हमला कर्नाटक से भी जा

The post कर्नाटक से भी जा रही है ‘भ्रष्ट भाजपा’ सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बोला हमला appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

कर्नाटक से भी जा रही है ‘भ्रष्ट भाजपा’ सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बोला हमला

कर्नाटक से भी जा रही है ‘भ्रष्ट भाजपा’ सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बोला हमला I

भाजपा मतलब भ्रष्टाचार कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ते ही जा रही है। वहीं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जोरों से चल रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव में सुपड़ा साफ होने की बात कही है। वहीं, सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा मतलब भ्रष्ट्राचार।

सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को दो अखबार की कटिंग ट्वीट करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्हांने कहा है कि कर्नाटक से भी “भ्रष्ट भाजपा” जा रही है। जैसे छत्तीसगढ़ की जनता ने अवैध कारनामों की सरगना “भ्रष्ट भाजपा” को विदा किया था, वैसे ही #कर्नाटक से भी “भ्रष्ट भाजपा” जा रही है। #भाजपा_मतलब_भ्रष्टाचार!

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2672

https://golden36garh.com/?p=2669

The post कर्नाटक से भी जा रही है ‘भ्रष्ट भाजपा’ सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बोला हमला appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2676 0
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का संकल्प, माओवादियों के खिलाफ लड़ाई होगी तेज https://golden36garh.com/?p=2654 https://golden36garh.com/?p=2654#respond Fri, 28 Apr 2023 10:31:44 +0000 https://golden36garh.com/?p=2654 छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का संकल्प, माओवादियों के खिलाफ लड़ाई होगी तेज छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का संकल्प,

The post छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का संकल्प, माओवादियों के खिलाफ लड़ाई होगी तेज appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को दंतेवाड़ा में पुष्पांजलि समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर को ले जाते हुए

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का संकल्प, माओवादियों के खिलाफ लड़ाई होगी तेज

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का संकल्प, माओवादियों के खिलाफ लड़ाई होगी तेज I माओवादियों के खिलाफ लड़ाई न केवल जारी रहेगी बल्कि तेज होगी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को माओवादी आईईडी विस्फोट में मारे गए 10 पुलिसकर्मियों और एक नागरिक चालक को श्रद्धांजलि देने के बाद गुरुवार को कसम खाई।

बघेल ने एक जवान के ताबूत को अपना कंधा दिया और उसे एक वाहन तक ले गए। 11 पीड़ितों के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव ले जाया जा रहा है। बघेल ने कहा, “हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम नक्सलियों के खिलाफ और भी अधिक तीव्रता से लड़ेंगे। हमारे जवान माओवादियों को उनके मूल क्षेत्रों में मार रहे हैं। पिछले साढ़े चार वर्षों में, 75 पुलिस शिविरों में नक्सलियों के मुख्य क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं, जबकि पहले, शिविर केवल बफर जोन में स्थापित किए गए थे। वास्तव में पुवर्ती क्षेत्र, जिसे माओवादी कमांडर हिड़मा का मुख्यालय माना जाता है, अब चारों ओर से सुरक्षा शिविरों से घिरा हुआ है। ऑपरेशन के दौरान जवानों को कई दिनों तक कई किलोमीटर जाना पड़ता था, लेकिन अब सड़क संपर्क और कैंपों ने इसे आसान बना दिया है I

मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों और मारे गए चालक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने मीडिया से कहा, “राज्य की विकास नीतियों के कारण माओवादियों को पीछे धकेल दिया गया और कुछ इलाकों तक सीमित कर दिया गया। इस तरह की घटना दो साल के अंतराल के बाद हुई है, जो बस्तर में माओवादियों के कम होते प्रभाव को दर्शाता है। ताजा हमला। माओवादियों ने हताशा में हमारे जवानों पर हमला किया था. पिछले चार साल में बस्तर के अंदरूनी इलाकों में सड़कें बनाई जा रही हैं और कैंप लगाए जा रहे हैंI’

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2650

https://golden36garh.com/?p=2645

The post छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का संकल्प, माओवादियों के खिलाफ लड़ाई होगी तेज appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2654 0
 सोने और चांदी की कीमतों में आया उछाल https://golden36garh.com/?p=2650 https://golden36garh.com/?p=2650#respond Thu, 27 Apr 2023 08:53:30 +0000 https://golden36garh.com/?p=2650  सोने और चांदी की कीमतों में आया उछाल सोने और चांदी की कीमतों में आया उछालI अक्षय तृतीया के बाद

The post  सोने और चांदी की कीमतों में आया उछाल appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

 सोने और चांदी की कीमतों में आया उछाल

सोने और चांदी की कीमतों में आया उछालI अक्षय तृतीया के बाद से शादियों की शुरुआत हो गई है। शादी सीजन की शुरुआत होते ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी I

अक्षय तृतीया के बाद से शादियों की शुरुआत हो गई है। शादी सीजन की शुरुआत होते ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 287 रुपए बढ़कर 60,368 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 55,297 रुपए हो गई है।

सोने की कीमत  कैरेट के हिसाब से

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)

24  कैरेट  60,368
23 कैरेट 60,126
22 कैरेट 55,297
18 कैरेट 45,276

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2641

https://golden36garh.com/?p=2645

The post  सोने और चांदी की कीमतों में आया उछाल appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2650 0
रायपुर पहुंची फिल्म डायरेक्टर रत्ना सिन्हा राजधानी में शूट करेंगी फिल्म https://golden36garh.com/?p=2645 https://golden36garh.com/?p=2645#respond Thu, 27 Apr 2023 08:44:05 +0000 https://golden36garh.com/?p=2645 रायपुर पहुंची फिल्म डायरेक्टर रत्ना सिन्हा राजधानी में शूट करेंगी फिल्म रायपुर पहुंची फिल्म डायरेक्टर रत्ना सिन्हा राजधानी में शूट

The post रायपुर पहुंची फिल्म डायरेक्टर रत्ना सिन्हा राजधानी में शूट करेंगी फिल्म appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

रायपुर पहुंची फिल्म डायरेक्टर रत्ना सिन्हा राजधानी में शूट करेंगी फिल्म

रायपुर पहुंची फिल्म डायरेक्टर रत्ना सिन्हा राजधानी में शूट करेंगी फिल्म I रत्ना सिन्हा बोलीं- कई आशिक IAS बने, ये था शादी में जरूर आना फिल्म का असर I रायपुर में जल्द ही एक पूरी बॉलीवुड फिल्म शूट होने जा रही है । अब तक बहुत से बॉलीवुड फिल्मों के और वेब सीरीज के प्रोजेक्ट रायपुर और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में शूट किए गए मगर यह पहला मौका होगा जब कोई फिल्म पूरी तरह से रायपुर में ही शूट की जाए। मुंबई से फिल्मेकर्स और प्रोडक्शन टीम इन दिनों रायपुर पहुंची हुई है और अलग-अलग लोकेशंस का मुआयना कर रही है।

इस बॉलीवुड फिल्म के निर्माण से फिल्मकेकर रत्ना सिन्हा जुड़ी हुई हैं, चर्चा है कि वह इस फिल्म की प्रोड्यूसर होंगी। रत्ना सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म शादी में जरूर आना… चर्चा में रही थी रायपुर के अपने इस दौरे के बीच रत्ना सिन्हा ने दैनिक भास्कर से अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर खास चर्चा की।

रत्ना सिन्हा ने बताया कि फिल्म शादी में जरूर आना को काफी पसंद किया गया। लगभग सभी लोगों ने इस फिल्म को देखा और सराहा। आज भी जब टीवी पर आती है तो रिस्पॉन्स अच्छा होता है। रत्ना ने बताया कि इस फिल्म को देखने के बाद बहुत से आशिक आईएएस की तैयारी में लग गए और अफसर बने। बहुत से युवा मिलते हैं तो खुद मुस्कुरा कर अपनी कहानी बताते हैं।

यह कलाकार हो सकते हैं फिल्म में

फिल्म में अक्षय ओबराय, आदिल खान, आकांक्षा सिंह जैसे सितारों को लिए जाने की चर्चा है। ये एक्टर्स इस कहानी में अलग-अलग किरदार निभाते दिख सकते हैं। हालांकि की फिल्म की कास्टिंग जारी है और जल्द ही स्टारकास्ट को फाइनल कर लिया जाएगा। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी लिया जाएगा खास बात यह है कि इस फिल्म में किरदारों के नाम और सरनेम छत्तीसगढ़िया अंदाज के ही होंगे जैसे वर्मा चंद्राकर साहू वगैरह।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2641

https://golden36garh.com/?p=2636

The post रायपुर पहुंची फिल्म डायरेक्टर रत्ना सिन्हा राजधानी में शूट करेंगी फिल्म appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2645 0
शराब के नशे में दोस्तों में हुआ विवाद, तीन ने एक को धारदार हथियार से काट डाला https://golden36garh.com/?p=2508 https://golden36garh.com/?p=2508#respond Wed, 22 Feb 2023 10:33:48 +0000 https://golden36garh.com/?p=2508 शराब के नशे में दोस्तों में हुआ विवाद, तीन ने एक को धारदार हथियार से काट डाला शराब के नशे

The post शराब के नशे में दोस्तों में हुआ विवाद, तीन ने एक को धारदार हथियार से काट डाला appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

शराब के नशे में दोस्तों में हुआ विवाद, तीन ने एक को धारदार हथियार से काट डाला

शराब के नशे में दोस्तों में हुआ विवाद, तीन ने एक को धारदार हथियार से काट डाला I छत्तीसगढ़ के भिलाई में शराब के नशे में हुए विवाद में तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही एक दोस्त पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। भिलाई नगर थाना इलाके में मंगलवार की रात को पंथी चौक रूआबांधा के पास चार दोस्त बैठकर शराब पी रहे थे। 

शराब पार्टी के दौरान तीन दोस्तों की अपने चौथे दोस्त से विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने मिलकर एक की हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद भिलाई नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। भिलाई नगर थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया शराब पार्टी के बाद आपस में मृतक धरम राज के साथ विवाद हो गया, विवाद में तीन दोस्तों ने मिलकर धरम पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। 

मृतक धरम राज सोनानी (24) गांधी चौक रूआबांधा का बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के दोस्त बाली जाल, सुमित जाल, शंकर तांडी को गिरफ्तार किया है पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2493

https://golden36garh.com/?p=2498

https://golden36garh.com/?p=2498

The post शराब के नशे में दोस्तों में हुआ विवाद, तीन ने एक को धारदार हथियार से काट डाला appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2508 0
रायपुर मेयर की SSP से शिकायत, कहा- अडानी पर कार्रवाई नहीं, कांग्रेस को फंसा रही ED https://golden36garh.com/?p=2488 https://golden36garh.com/?p=2488#respond Tue, 21 Feb 2023 05:40:31 +0000 https://golden36garh.com/?p=2488 रायपुर मेयर की SSP से शिकायत, कहा- अडानी पर कार्रवाई नहीं, कांग्रेस को फंसा रही ED CG में कोयला परिवहन

The post रायपुर मेयर की SSP से शिकायत, कहा- अडानी पर कार्रवाई नहीं, कांग्रेस को फंसा रही ED appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
DJLW`»FFm ³FBÊQ¼d³F¹FF ¸FmYa VFWS ImY ¸FWF´FF`S EþFþ Pm¶FS ………..

रायपुर मेयर की SSP से शिकायत, कहा- अडानी पर कार्रवाई नहीं, कांग्रेस को फंसा रही ED

CG में कोयला परिवहन घोटाले में ‘अडानी’ का नाम:रायपुर मेयर की SSP से शिकायत, कहा- अडानी पर कार्रवाई नहीं, कांग्रेस को फंसा रही ED I

छत्तीसगढ़ में हो रहे कोयला परिवहन में अवैध लेवी की वसूली से जुड़े घोटाले में पहली बार अडानी समूह का नाम आया है। रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर के पुलिस अधीक्षक-SSP से इसकी लिखित शिकायत की है। उनका कहना है, इस मामले में तमाम तथ्यों और गवाहों के बयान के बाद भी केंद्र सरकार और ED अडानी समूह पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मामले में कांग्रेस नेताओं को फंसाया जा रहा है। ढेबर ने इस मामले की जांच के लिए SIT बनाने की मांग की है।

पिछले पांच महीनों से चल रही ED की कार्रवाई सोमवार को अब तक के सबसे हंगामेदार मोड़ पर पहुंच गई। ED की टीमों ने कांग्रेस के दर्जन भर नेताओं के यहां सोमवार सूर्योदय से पहले ही छापा मारा। कांग्रेस के महाधिवेशन से चार दिन पहले हुई इस कार्रवाई से रायपुर से दिल्ली तक बवाल मचा। रायपुर-भिलाई में जहां-जहां ED की कार्रवाई हो रही थी, वहां कांग्रेस के नेताओं ने मोर्चाबंदी की। शाम को युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने रायपुर के पुजारी पार्क स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का घेराव कर दिया। सीआरपीएफ के जवानों ने लाठीचार्ज किया तो प्रदर्शनकारियों ने उन्हें दबोच लिया। जिन्हें स्थानीय पुलिस के जवानों ने मुश्किल से बचाया।

इस बीच रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर SSP को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया, ED की ओर से पंजीबद्ध मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है अथवा जिन लोगों से गवाही ली गई है, उन्होंने इसके बारे में लोगों को बताया है। उनके मुताबिक -रायगढ़ स्थित जीपी-3 कोयला खदान में सूर्यकांत तिवारी और जोगिंदर सिंह की कंपनी जय अंबे ट्रांसपोर्ट कंपनी अडानी के लिए काम करती थी। अडानी समूह के कर्मचारी कोयला परिवहन का 70 रुपया प्रति टन नकद लेते थे। यह काम सूर्यकांत तिवारी देखता था। वह अडानी समूह के लिए 2010 से काम कर रहा है। इस संबंध में जानकारी के बावजूद ED ने अडानी समूह के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। वह इन तथ्यों को छिपा रही है। ढेबर का आरोप है कि ED अब मनगढ़ंत तथ्यों और झूठे साक्ष्य बनाकर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही कर कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में बाधा उत्पन्न कर रही है।

ED की चार्जशीट में 25 रुपया प्रति टन की ही बात

प्रवर्तन निदेशालय-ED ने रायपुर की PMLA कोर्ट में दो बार चार्जशीट पेश की है। इसमें कहा गया, 15 जुलाई 2020 को खनिज साधन विभाग की एक अधिसूचना से कोयला परिवहन की अनुमति की ऑनलाइन व्यवस्था खत्म कर दी गई। 30 जुलाई 2020 से अवैध उगाही के इस गैंग ने काम करना शुरू कर दिया। इसके तहत जब तक कोयले पर 25 रुपया प्रति टन और आयरन पैलेट पर 100 रुपया प्रति टन की अवैध लेवी नहीं मिल जाती थी तब तक जिला परिवहन कार्यालय से ट्रांसपोर्टर को एनओसी नहीं जारी होती। पेमेंट होने के बाद सूर्यकांत तिवारी के कर्मचारी संबंधित अधिकारियों को बताते थे कि पैसा मिल गया है, उसके बाद एनओसी जारी होती थी।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2484

https://golden36garh.com/?p=2479

The post रायपुर मेयर की SSP से शिकायत, कहा- अडानी पर कार्रवाई नहीं, कांग्रेस को फंसा रही ED appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2488 0
CM बघेल ने 7 करोड़ 5 लाख रुपए गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किए ट्रांसफर https://golden36garh.com/?p=2377 https://golden36garh.com/?p=2377#respond Wed, 11 Jan 2023 04:52:26 +0000 https://golden36garh.com/?p=2377 CM बघेल ने 7 करोड़ 5 लाख रुपए गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किए ट्रांसफर CM बघेल ने 7

The post CM बघेल ने 7 करोड़ 5 लाख रुपए गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किए ट्रांसफर appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

CM बघेल ने 7 करोड़ 5 लाख रुपए गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किए ट्रांसफर

CM बघेल ने 7 करोड़ 5 लाख रुपए गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किए ट्रांसफर, प्रदेश के 25 जिलों में प्रारंभ होंगी गोबर पेंट बनाने की 37 यूनिटें

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों का आज फिर राशि मिली। सीएम (CM Bhupesh Baghel ) ने अपने आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के हितग्राहियों को ७ करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel ) ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 05 लाख रूपए का भुगतान किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।

प्रदेश के 25 जिलों में प्रारंभ होंगी गोबर पेंट बनाने की 37 यूनिटें
वर्तमान में रायपुर और दुर्ग जिले में 2-2 और कांकेर में 01 प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट में उत्पादन शुरू हो रहा है। 8997 लीटर उत्पादित प्रकृतिक पेंट में से 3307 लीटर की बिक्री से 7 लाख 2 हजार 30 रुपए की आमदनी हुई है। 96 गौठनों में अब तक 4 रुपए लीटर में 1 लाख 15 हजार 423 लीटर गौमूत्र खरीदा जा चुका है। गौमूत्र से बनाए गये कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत की बिक्री से महिला स्व सहायता समूहों को हुई 22.43 लाख रूपए की आय हुई है। इसी प्रकार 4564 स्वावलंबी गौठानों ने अपने संसाधनों से 2.83 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। स्वावलंबी गौठनों द्वारा अब तक 35.19 करोड़ रुपए के गोबर की खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री ने 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.29 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि ऑन लाईन अंतरित की I

YOU LIKE :

https://golden36garh.com/?p=2359

https://golden36garh.com/?p=2359

The post CM बघेल ने 7 करोड़ 5 लाख रुपए गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किए ट्रांसफर appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2377 0
आज चाचा नेहरू का जन्म दिन और बाल दिवस https://golden36garh.com/?p=2246 https://golden36garh.com/?p=2246#respond Mon, 14 Nov 2022 08:10:54 +0000 https://golden36garh.com/?p=2246 आज चाचा नेहरू का जन्म दिन और बाल दिवस बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और कल्याण के बारे में

The post आज चाचा नेहरू का जन्म दिन और बाल दिवस appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

आज चाचा नेहरू का जन्म दिन और बाल दिवस

बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और कल्याण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे भारत में मनाया जाता है। यह भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है, जो बच्चों के शौकीन माने जाते थे। इस दिन पूरे भारत में बच्चों के लिए कई शैक्षिक और प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

स्कूलों में आमतौर पर बाल दिवस जैसी छुट्टियां मनाई जाती हैं। ऐसी गतिविधियाँ जो आनंददायक और शिक्षाप्रद दोनों हैं, छात्रों के बीच लोकप्रिय हैं। हालाँकि, भाषण प्रस्तुत करने सहित कुछ अतिरिक्त क्रियाएँ भी हैं। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर होता है जब एक छात्र को पूरे स्कूल के सामने भाषण देना होता है। यदि भाषण किसी उल्लेखनीय दिन, जैसे बाल दिवस पर दिया जाता है, तो यह और भी अधिक महत्व रखता है।

5 नवंबर 1948 को, भारतीय बाल कल्याण परिषद (ICCW) के पूर्ववर्ती द्वारा “फूलों के टोकन” की बिक्री के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र अपील फॉर चिल्ड्रन (UNAC) के लिए धन एकत्र करने के लिए पहला बाल दिवस “फूल दिवस” ​​​​के रूप में मनाया गया।

30 जुलाई 1949 को “बाल दिवस” ​​व्यापक रूप से मनाया गया और रेडियो, लेख, सिनेमा आदि के माध्यम से प्रचारित किया गया।1951 में, संयुक्त राष्ट्र समाज कल्याण फेलो वी.एम. कुलकर्णी ने यूके में किशोर अपराधियों के पुनर्वास पर एक अध्ययन करते हुए महसूस किया कि भारत के वंचित बच्चों की देखभाल के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। “सेव द चाइल्ड फंड” के लिए धन जुटाने के लिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के जन्मदिन पर इंग्लैंड में मनाए गए झंडा दिवस से प्रेरित होकर, कुलकर्णी ने एक रिपोर्ट पेश की जिसमें सिफारिश की गई थी कि पंडित नेहरू के जन्मदिन को बाल कल्याण के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के लिए धन इकट्ठा करने के लिए झंडा दिवस के रूप में चिह्नित किया जा सकता है।

भारत में। जब नेहरू की सहमति मांगी गई तो वे पहले तो शर्मिंदा हुए लेकिन फिर अनिच्छा से मान गए। जबकि नेहरू का जन्मदिन (14 नवंबर) 1947 से पूरे भारत में सार्वजनिक रूप से मनाया जाता था, उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सार्वजनिक सभाओं का आयोजन किया जाता था और बच्चों के लिए खेल आयोजित किए जाते थे, यह केवल 1954 में था कि इस दिन को पहली बार “बाल दिवस” ​​​​के रूप में मनाया गया था।

दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में हुए समारोह में 50,000 से अधिक स्कूली बच्चों ने भाग लिया।1957 में, 14 नवंबर को आधिकारिक तौर पर एक विशेष सरकारी आदेश द्वारा भारत में बाल दिवस घोषित किया गया था। भारत सरकार के डाक और तार विभाग ने बाल दिवस (“बाल दिवस”) के अवसर पर पहले दिन कवर और तीन स्मारक टिकट जारी किए।

YOU LIKE :

https://golden36garh.com/?p=2227

https://golden36garh.com/?p=2235

The post आज चाचा नेहरू का जन्म दिन और बाल दिवस appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2246 0
नगर विधायक शैलेष पांडेय ने रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार से की मुलाक़ात.. https://golden36garh.com/?p=1578 https://golden36garh.com/?p=1578#respond Thu, 28 Apr 2022 02:25:27 +0000 https://golden36garh.com/?p=1578 नगर विधायक शैलेष पांडेय ने रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार से की मुलाक़ात.. नगर विधायक शैलेष पांडेय ने रेलवे महाप्रबंधक आलोक

The post नगर विधायक शैलेष पांडेय ने रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार से की मुलाक़ात.. appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
BILASPUR MLA SHAILESH PANDEY

नगर विधायक शैलेष पांडेय ने रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार से की मुलाक़ात..

नगर विधायक शैलेष पांडेय ने रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार से की मुलाक़ात, दी चेतावनी, कहा- ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू करें नहीं तो किया जाएगा जनता के साथ उग्र आंदोलन I

एसईसीआर ने अचानक 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया। रेलवे के फैसले से आम लोगों पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। लोगों को शादी, तीर्थ यात्रा, परीक्षा एवं अन्य जरूरी कार्यों को रेलवे के इस निर्णय के कारण रद्द करना पड़ रहा है।

आम जनता की परेशानियों को लेकर नगर विधायक एवं जेड.आर.यू.सी.सी मेंबर शैलेष पांडेय ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार से भेंट की एवं उनके समक्ष आम जनता को ट्रेनें रद्द होने के कारण आ रही परेशानियों को समक्ष रखा।

नगर विधायक एवं जेड.आर.यू.सी.सी सदस्य शैलेष पांडेय ने कहा कि पैसेंजर ट्रेन का परिचालन रद्द होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को शादी, तीर्थ यात्रा, परीक्षा एवं अन्य आवश्यक कार्यों से वंचित होना पड रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के साथ-साथ आम लोगों की रेलवे सुविधा छीनने का भी प्रयास कर रही है।

नगर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि रद्द किए गए ट्रेनों का परिचालन जल्द से जल्द शुरू किया जाए अन्यथा जनता के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा। ट्रेने रद्द होने से बिलासपुर जोन के यात्री परेशान है। हजारों यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं।

देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले जोन एसईसीआर करोड़ों रुपए की कमाई करता है। यह एक कमाऊ जोन है जो रेलवे को सर्वाधिक आय पहुंचाता है। लेकिन रेलवे प्रशासन द्वारा 22 यात्री ट्रेनों को रद्द करना जनता के अहित में निर्णय है।

24 अप्रैल से 26 मई तक यात्री ट्रेनों का परिचालन रेलवे ने बाधित रखा है। इसके अलावा नगर विधायक ने रेलवे महाप्रबंधक को रेलवे हेल्प डेस्क स्थापित करने की मांग रखी है ताकि रद्द किए गए ट्रेनों की जानकारी आम जनता तक पहुंचे ताकि उनका समय व्यर्थ ना हो।

रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार ने ट्रेनों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कुल 343 ट्रेनों का परिचालन किया जाता था। परंतु रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार यात्री ट्रेनों को बंद रखा गया है। इसमें से 20 ट्रेनें पहले से ही बंद है एवं वर्तमान में 22 ट्रेनों को बंद रखा गया है। इसमें से 4 सप्ताहिक ट्रेन भी शामिल है।

रेलवे प्रशासन प्रयासरत है की ट्रेनों का परिचालन जल्द सुलभ कर दिया जाए। इस दौरान पार्षद रामा बघेल, एल्डरमैन शैलेंद्र जयसवाल, अखिलेश गुप्ता बंटी उपस्थित थे।

रेलवे बोर्ड ने इन 22 ट्रेनों के परिचालन को किया है बंद

ट्रेन नंबर 18237, 18238, 12771, 12772, 12880, 12879, 22866, 22865, 12812, 12811, 22847, 22848, 20843, 20844, 20845, 22846, 12807, 12808, 08861, 08862, 08709, 08710

शैलेष पाण्डेय जी ने कहा मोदी सरकार से –

मोदी सरकार के कुप्रबंधन और तुग़लकी फ़रमानों के कारण परेशान हो रही है प्रदेश की जनता I

हेल्पडेस्क की स्थापना कर रेलवे, रद्द ट्रेनों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं ताकि उनका समय व्यर्थ ना हो I

कोयला की कालाबाजारी कर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही हैI

YOU ALSO LIKE :

https://golden36garh.com/?p=1568

https://golden36garh.com/?p=1560

https://golden36garh.com/?p=512

The post नगर विधायक शैलेष पांडेय ने रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार से की मुलाक़ात.. appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=1578 0