Cm bhupesh baghel Archives - GOLDEN CHHATTISGARH https://golden36garh.com/?tag=cm-bhupesh-baghel NEVER MISS UPDATES Sat, 16 Sep 2023 09:53:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 https://golden36garh.com/wp-content/uploads/2020/08/cropped-SITE-ICON-32x32.jpg Cm bhupesh baghel Archives - GOLDEN CHHATTISGARH https://golden36garh.com/?tag=cm-bhupesh-baghel 32 32 आंगनबाड़ी भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी किया आदेश https://golden36garh.com/?p=2816 https://golden36garh.com/?p=2816#respond Sat, 16 Sep 2023 09:53:13 +0000 https://golden36garh.com/?p=2816 आंगनबाड़ी भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी किया आदेश आंगनबाड़ी भर्ती के नियमों

The post आंगनबाड़ी भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी किया आदेश appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

आंगनबाड़ी भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी किया आदेश

आंगनबाड़ी भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी किया आदेश I

महिलाओं तथा बच्चों के पोषण एवं टीकाकरण हेतु प्रदेश भर में संचालित 46 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मानदेय वृद्धि के बाद एक और बड़ी सौगात मिली है। राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दिया गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं से पदपूर्ति को 25 प्रतिशत को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही भर्ती के लिए आवश्यक 10 वर्ष के अनुभव को कम करके 05 वर्ष कर दिया गया है। इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 14 सितंबर को आदेश जारी कर दिया गया है।

Anganwadi Bharti Niyam गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने इस वर्ष प्रस्तुत 2023-24 के बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों को पूरा करते हुए उनके मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी। जारी आदेश के अनुपालन में 01 अप्रैल 2023 से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बढ़ा हुआ मानदेय दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मासिक मानदेय की राशि 6 हजार 500 रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 10 हजार रुपए दी जा रही है।

इसी तरह आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 3 हजार 250 रुपए से बढ़ाकर 5 हजार और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4 हजार 500 रुपए से बढ़ाकर 7 हजार 500 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मृत्यु पर अनुग्रह राशि और सेवानिवृत्ति पर एक मुश्त भुगतान का प्रावधान किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मृत्यु पर अनुग्रह राशि में वृद्धि करते हुए वर्तमान में 50 हजार रुपए प्रदान किया जा रहा है। इसी तरह सेवानिवृित्त पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 50 हजार रूपये तथा सहायिकाओं को 25 हजार रूपये भुगतान का प्रावधान है।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2807

https://golden36garh.com/?p=2812

The post आंगनबाड़ी भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी किया आदेश appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2816 0
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अब कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में करवा सकेंगे ईलाज https://golden36garh.com/?p=2812 https://golden36garh.com/?p=2812#respond Sat, 16 Sep 2023 09:34:59 +0000 https://golden36garh.com/?p=2812 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अब कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में करवा सकेंगे ईलाज  छत्तीसगढ़ के सरकारी

The post छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अब कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में करवा सकेंगे ईलाज appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अब कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में करवा सकेंगे ईलाज

 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अब कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में करवा सकेंगे ईलाज I भूपेश सरकार ने दी खुशखबरी छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय सेवकों और उनके आश्रित परिजनों के इलाज के लिए कुल 155 अस्पतालों को मान्यता दी है। इनमें राज्य में स्थित 114 और राज्य के बाहर के 41 अस्पताल शामिल हैं। शासकीय कर्मियों के इलाज के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए इन अस्पतालों को मान्यता मिली है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य शासन के सभी विभागों, राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची प्रेषित की है।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2807

https://golden36garh.com/?p=2801

The post छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अब कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में करवा सकेंगे ईलाज appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2812 0
छेड़छाड़-रेप के आरोपी को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश https://golden36garh.com/?p=2796 https://golden36garh.com/?p=2796#respond Tue, 12 Sep 2023 09:18:32 +0000 https://golden36garh.com/?p=2796 छेड़छाड़-रेप के आरोपी को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को एक आदेश में

The post छेड़छाड़-रेप के आरोपी को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

छेड़छाड़-रेप के आरोपी को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को एक आदेश में कहा है कि रेप, छेड़छाड़ और कुछ अन्य मामलों के आरोपियों को राज्य में सरकारी नौकरियों में नियुक्त करने पर रोक लगा दी गई हैI वहीं, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वकील अनीश तिवारी ने कहा कि मौजूदा नियम और नया नियम एक जैसा प्रतीत होता है I छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी किया है. इसमें कहा है कि रेप, छेड़छाड़ और कुछ अन्य अपराधों के आरोपियों को राज्य में सरकारी नौकरियों में नियुक्त करने पर रोक लगा दी गई है I इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है I

उन्होंने बताया कि यह आदेश राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी राजस्व प्रभागों के अध्यक्षों, विभागों के प्रमुखों, राजस्व प्रभागों के आयुक्तों और कलेक्टरों को जारी किया गया I जिन्हें निर्देश को सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है I दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा था कि महिलाओं और लड़कियों से रेप, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों के मामलों में आरोपियों पर राज्य में सरकारी नौकरियों में रोक लगाई जाएगी I कोई भी उम्मीदवार किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा I साथ ही जिसे महिलाओं के खिलाफ अपराध के लिए दोषी ठहराया गया हो I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2788

https://golden36garh.com/?p=2792

The post छेड़छाड़-रेप के आरोपी को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2796 0
CM भूपेश का BJP पर हमला, कहा-ये ड्रामेबाज https://golden36garh.com/?p=2707 https://golden36garh.com/?p=2707#respond Sat, 24 Jun 2023 14:22:14 +0000 https://golden36garh.com/?p=2707 CM भूपेश का BJP पर हमला, कहा-ये ड्रामेबाज CM भूपेश का BJP पर हमला, कहा-ये ड्रामेबाज I ED कामयाब नहीं

The post CM भूपेश का BJP पर हमला, कहा-ये ड्रामेबाज appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

CM भूपेश का BJP पर हमला, कहा-ये ड्रामेबाज

CM भूपेश का BJP पर हमला, कहा-ये ड्रामेबाज I ED कामयाब नहीं हुई तो पुराने पन्ने पलटने लगे I

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर एक बार बीजेपी को निशाने पर लिया है। सीएम ने कहा कि बीजेपी केवल ED के भरोसे चुनाव लड़ना चाह रही थी, लेकिन ईडी कामयाब नहीं हो सकी तो फिर एक बार पुराने पन्ने पलटने लगे हैं, धर्मांतरण को लेकर सांप्रदायिकता को मुद्दा बना रहे हैं।

सीएम ने कहा कि सवाल इस बात का है कि 2006 में रमन सिंह की सरकार ने धर्मांतरण पर कानून लाया वह आज तक लागू क्यों नहीं कर पाए, 2006 से लेके 2018 तक उनकी सरकार थी। केंद्र में उनकी सरकार थी, फिर क्यों लागू नहीं कर पाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी बात यह है मैं बार-बार कहता हूं उनके शासन में बहुत ज्यादा चर्च बने। धर्मांतरण उनके समय में ज्यादा हुआ है और हमारे समय में जो भी शिकायत मिली, उस पर कार्रवाई हुई, क्योंकि अभी चुनाव करीब है इसीलिए धर्मांतरण का मुद्दा दिख रहा है। इसके अलावा और कोई मुद्दा नहीं है। ना किसान उनके साथ, ना आदिवासी, ना मजदूर और ना ही व्यापारिक वर्ग उनके साथ है।

सबसे बड़े ड्रामेबाज बीजेपी के लोग
विपक्ष के दलों की पटना में हुई बैठक को केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ड्रामेबाजी बताया था। जिसे लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सभी दलों के अपना अस्तित्व है और अलग-अलग समय में अलग-अलग निर्णय होते हैं।
उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर बताएं कि जिनके साथ बैठक हुई, उनमें से बहुत सारे दलों के साथ खुद़ बीजेपी का गठबंधन था। उनके साथ सरकार बनाये तब ये क्या थे। सीएम ने कहा कि सबसे बड़े ड्रामेबाज तो भारतीय जनता पार्टी के लोग है।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2700

https://golden36garh.com/?p=2696

The post CM भूपेश का BJP पर हमला, कहा-ये ड्रामेबाज appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2707 0
कोरबा में हादसे में चार लड़कों की मौत; एनएच जाम कर दिया https://golden36garh.com/?p=2696 https://golden36garh.com/?p=2696#respond Wed, 14 Jun 2023 11:43:08 +0000 https://golden36garh.com/?p=2696 कोरबा में हादसे में चार लड़कों की मौत; एनएच जाम कर दिया कोरबा में हादसे में चार लड़कों की मौत;

The post कोरबा में हादसे में चार लड़कों की मौत; एनएच जाम कर दिया appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

कोरबा में हादसे में चार लड़कों की मौत; एनएच जाम कर दिया

कोरबा में हादसे में चार लड़कों की मौत; एनएच जाम कर दिया I

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार रात सड़क हादसे में चार नाबालिगों की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार मिक्सर-ट्रक ने एक बाइक पर सवार दो लड़कों को कुचल दिया, नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे सोशल मीडिया वीडियो शूट कर रहे दो अन्य लड़कों को कुचल दिया। पुलिस ने कहा कि सभी पीड़ितों की उम्र 16-17 साल है और ट्रक एक निजी फर्म का है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग -130 के निर्माण में लगी हुई है।
हादसा जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर और रायपुर से 190 किमी दूर चैतमा चौकी इलाके के पास रात करीब 11 बजे हुआ।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2692

https://golden36garh.com/?p=2688

The post कोरबा में हादसे में चार लड़कों की मौत; एनएच जाम कर दिया appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2696 0
शराबबंदी को लेकर बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल https://golden36garh.com/?p=2688 https://golden36garh.com/?p=2688#respond Sat, 10 Jun 2023 08:44:58 +0000 https://golden36garh.com/?p=2688 शराबबंदी को लेकर बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शराबबंदी को लेकर बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , छत्तीसगढ़

The post शराबबंदी को लेकर बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

शराबबंदी को लेकर बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शराबबंदी को लेकर बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावी साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है I उन्होंने कहा कहा है कि मैं चाहता था कि शराब बंद कर दूं I

छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावी साल में शराबबंदी का जिन्न भी बोतल से बाहर आ गया है. शराबबंदी को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. भूपेश बघेल ने दुर्ग में आयोजित संभागीय सम्मेलन में शराब को लेकर कहा कि डॉक्टर रमन सिंह की सरकार ने शराब को लेकर कहा कि डॉक्टर रमन सिंह की सरकार ने शराब को लेकर जो व्यवस्था की थी, वही व्यवस्था अभी तक चल रही है I
उन्होंने ये भी कहा कि मैं चाहता था कि शराब बंद कर दूं लेकिन तब तक कोरोना आ गया I सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना काल में ऐसी परिस्थितियां बनीं कि लोग नकली शराब, जहरीली शराब और यहां तक की सैनिटाइजर पी-पीकर मर गए I उन्होंने कहा कि इन सबके बाद अब मेरी हिम्मत नहीं हो रही है कि मैं शराब बंद कर दूं और लोग नकली, जहरीली शराब से मरने लगें I
सीएम बघेल ने निवर्तमान विधायकों के टिकट काटने को लेकर सवाल पर कहा कि जीतने वाले कैंडिडेट का क्राइटेरिया होता है I उन्होंने कहा कि जो जीत सकता है, उसको टिकट दिया जाता है I सीएम बघेल ने दावा किया कि हमारे अधिकतर विधायकों का रिपोर्ट कार्ड बहुत अच्छा है I कुछ लोग हो सकते हैं जो स्वास्थ्य या किसी और कारण से चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं होंगे, उनकी जगह किसी दूसरे उम्मीदवार को उतारा जाएगा I
भूपेश बघेल ने कहा कि यूपीए सरकार में धान का भाव कितना बढ़ा और एनडीए सरकार में कितना? यूपीए सरकार के भी 10 साल थे, एनडीए के भी 10 साल होने को हैं I उन्होंने कहा कि हम एमएसपी को लेकर बहस के लिए तैयार हैं. बघेल ने कहा कि यूपीए सरकार के समय डीजल-पेट्रोल के भाव क्या थे और अभी क्या हैं, वे जिस मंच पर चाहें कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता या किसान उनसे बात कर लेगा I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2684

https://golden36garh.com/?p=2680

The post शराबबंदी को लेकर बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2688 0
पेंशन योजना चुनने का आज आखिरी मौक़ा https://golden36garh.com/?p=2680 https://golden36garh.com/?p=2680#respond Mon, 08 May 2023 05:10:48 +0000 https://golden36garh.com/?p=2680 पेंशन योजना चुनने का आज आखिरी मौक़ा पेंशन योजना चुनने का आज आखिरी मौक़ा I  कर्मचारियों को OPS, NPS के

The post पेंशन योजना चुनने का आज आखिरी मौक़ा appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

पेंशन योजना चुनने का आज आखिरी मौक़ा

पेंशन योजना चुनने का आज आखिरी मौक़ा I  कर्मचारियों को OPS, NPS के बीच चुनना हैं एक विकल्प I

राज्य शासन ने 2004 के बाद नियुक्त सरकारी सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। शासन ने सरकारी सेवकों को एनपीएस और ओपीएस में से किसी एक चयन करने के लिए पांच मार्च 2023 तक विकल्प भरने का समय दिया था।

राज्य सरकार की पुरानी पेंशन योजना का विकल्प अब तक 97 प्रतिशत सरकारी कर्मियों चुन लिया है। नई पेंशन (एनपीएस) और पुरानी पेंशन (ओपीएस) में किसी एक का चुनाव करने के लिए आखिरी मौका आठ मई 2023 तक है। सोमवार तक एनपीएस व ओपीएस में किसी एक का चुनाव नहीं करने पर संबंधित कर्मचारी की सहमति स्वयमेव एनपीएस के लिए मान ली जाएगी।

गौरतलब है कि राज्य शासन ने 2004 के बाद नियुक्त सरकारी सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। शासन ने सरकारी सेवकों को एनपीएस और ओपीएस में से किसी एक चयन करने के लिए पांच मार्च 2023 तक विकल्प भरने का समय दिया था। बाद में इस समय अवधि को आठ मई तक के लिए बढ़ाया गया था।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2672

https://golden36garh.com/?p=2676

The post पेंशन योजना चुनने का आज आखिरी मौक़ा appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2680 0
सीएम भूपेश ने बजरंग दल को बैन करने पर कही ये बात https://golden36garh.com/?p=2672 https://golden36garh.com/?p=2672#respond Wed, 03 May 2023 10:25:04 +0000 https://golden36garh.com/?p=2672 सीएम भूपेश ने बजरंग दल को बैन करने पर कही ये बात सीएम भूपेश ने बजरंग दल को बैन करने

The post सीएम भूपेश ने बजरंग दल को बैन करने पर कही ये बात appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

सीएम भूपेश ने बजरंग दल को बैन करने पर कही ये बात

सीएम भूपेश ने बजरंग दल को बैन करने पर कही ये बात I ‘छग में हमने बजरंगियों को ठीक कर दिया’ I बजरंग दल को बैन की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं।

कर्नाटक कांग्रेस घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बजरंग बली को कैद करने वाले बयान से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कर्नाटक कांग्रेस घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने पर कहा कि प्रधाानमंत्री मोदी फेंकते बहुत हैं।

आगे कहा कि इस मामले में भी पीएम मोदी झूठ बोल गए। बजरंगबली को नहीं, बजरंग दल को बैन की बात कही गई है। बजरंग बली के नाम पर कुछ लोग गुंडागर्दी करते हैं। इसलिए बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात कही गई है। छग में हमनें बजरंगियों को ठीक कर दिया है। आगे शिकायत मिली तो विचार किया जाएगा।

मोदी जी फेंकने में बहुत माहिर हैं…जो चीज पाकिस्तान में हुई है उसे बिहार का बता देते हैं। जनसंख्या जितनी नहीं है उतना बता देते हैं। बैन बजरंग दल पर लगाने की बात हुई है बजरंग बलि पर नहीं, बजरंग बलि हमारे आराध्य हैं उनके नाम पर कोई गुंडागर्दी करे ये उचित नहीं है I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2666

https://golden36garh.com/?p=2669

The post सीएम भूपेश ने बजरंग दल को बैन करने पर कही ये बात appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2672 0
सीएम बघेल ने किया किसान रमेश सिन्हा के घर भोजन https://golden36garh.com/?p=2666 https://golden36garh.com/?p=2666#respond Sat, 29 Apr 2023 08:05:19 +0000 https://golden36garh.com/?p=2666 सीएम बघेल ने किया किसान रमेश सिन्हा के घर भोजन सीएम बघेल ने किया किसान रमेश सिन्हा के घर भोजन

The post सीएम बघेल ने किया किसान रमेश सिन्हा के घर भोजन appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

सीएम बघेल ने किया किसान रमेश सिन्हा के घर भोजन

सीएम बघेल ने किया किसान रमेश सिन्हा के घर भोजन ,सोशल मीडिया में जमकर हो रही तारीफ I

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान कल कुरूद विधानसभा के ग्राम सेमरा बी पहुंचे। जहां उन्होंने किसान रमेश सिन्हा के घर उनके परिजनों के साथ दोपहर का भोजन किया। सिन्हा परिवार ने परंपरागत ढंग से अपने मुखिया का स्वागत किया और उन्हें अपने बीच पाकर खुश हुए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री ने सिन्हा परिवार द्वारा परोसे गए छत्तीसगढ़ी भोजन का आनंद लिया, यहां भोजन में मुख्यमंत्री को चावल, दाल, रोटी, मुनगा, लाल भाजी, कुम्हड़ा-कोचई की सब्जी और खीर परोसा गया।स्वादिष्ट भोजन के लिए मुख्यमंत्री ने सिन्हा एवं उनके परिजनों को उपहार भेंट कर अभिवादन भी किया।

मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान सिन्हा ने बताया कि उनके परिवार में 6 सदस्य हैं और राशन कार्ड से परिवार को पर्याप्त मात्रा में राशन मिल जाता है, साथ ही कर्ज माफी होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है और धान बेचने से अब अच्छी आमदनी भी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले खरीफ वर्ष में 65 क्विंटल धान बेचा है तथा गोबर बेचकर 7 हज़ार रुपए कमाये हैं।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2662

https://golden36garh.com/?p=2658

The post सीएम बघेल ने किया किसान रमेश सिन्हा के घर भोजन appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2666 0
‘इट कुड हैव बीन मी’: दंतेवाड़ा नक्सल हमले में जीवित बचे व्यक्ति ने सुनाई डरावनी कहानी https://golden36garh.com/?p=2658 https://golden36garh.com/?p=2658#respond Fri, 28 Apr 2023 11:00:28 +0000 https://golden36garh.com/?p=2658 ‘इट कुड हैव बीन मी’: दंतेवाड़ा नक्सल हमले में जीवित बचे व्यक्ति ने सुनाई डरावनी कहानी ‘इट कुड हैव बीन

The post ‘इट कुड हैव बीन मी’: दंतेवाड़ा नक्सल हमले में जीवित बचे व्यक्ति ने सुनाई डरावनी कहानी appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

‘इट कुड हैव बीन मी’: दंतेवाड़ा नक्सल हमले में जीवित बचे व्यक्ति ने सुनाई डरावनी कहानी

‘इट कुड हैव बीन मी’: दंतेवाड़ा नक्सल हमले में जीवित बचे व्यक्ति ने सुनाई डरावनी कहानी I खुद एक पुलिस वाले के बेटे, युवराज ने शुरुआती झटकों के बाद अपनी नर्वस पकड़ ली। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान उनके द्वारा रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो अब वायरल हो गया है। यदि स्थानीय पुलिस और एनआईए इस मामले को अपने हाथ में लेती है तो इसका साक्ष्य संबंधी महत्व हो सकता है I

यह मैं हो सकता था,” दंतेवाड़ा नक्सल हमले में मौत के बारे में सोचा जाने से एक जीवित व्यक्ति को छोड़ने से इंकार कर दिया गया, जिसने बुधवार को 11 लोगों की जान ले ली।

एक नागरिक, युवराज 8 जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और एक घायल संदिग्ध नक्सली के साथ अपनी स्कॉर्पियो चला रहा था। उनका वाहन तीन के काफिले में दूसरा था- पहला तूफ़ान था और दूसरा एक पिक-अप वैन था जिसने विस्फोट कर दिया।

पिकअप काफिले की आखिरी गाड़ी थी लेकिन अरहानपुर थाने से एक किलोमीटर आगे युवराज की स्कॉर्पियो से आगे निकल गई। कुछ ही मिनट बाद पिक-अप वैन के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

युवराज ने GOLDEN36GARH को बताया, “मैं सुन्न हो गया था, मेरे सामने का वाहन धीमी गति से जमीन से उठा और फिर उसके टुकड़े-टुकड़े हो गया।”

आईईडी विस्फोट के समय को याद करते हुए उन्होंने कहा, “आम पांडुम उत्सव मनाया जा रहा था और ग्रामीणों ने लकड़ी के ढांचों को खड़ा कर दिया था… मैं ऐसे ही एक ढाँचे पर चला गया और लकड़ी का एक टुकड़ा वाहन में फंस गया… मैं धीमा हो गया और पिकअप मेरे पीछे वाले वाहन ने ओवरटेक किया… जब पिकअप वाहन में विस्फोट हुआ तो मैं पानी का घूंट पी रहा था।”

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2654

https://golden36garh.com/?p=2650

The post ‘इट कुड हैव बीन मी’: दंतेवाड़ा नक्सल हमले में जीवित बचे व्यक्ति ने सुनाई डरावनी कहानी appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2658 0