CHHATTISGARH LATEST NEWS Archives - GOLDEN CHHATTISGARH https://golden36garh.com/?tag=chhattisgarh-latest-news NEVER MISS UPDATES Sat, 14 Jan 2023 05:52:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 https://golden36garh.com/wp-content/uploads/2020/08/cropped-SITE-ICON-32x32.jpg CHHATTISGARH LATEST NEWS Archives - GOLDEN CHHATTISGARH https://golden36garh.com/?tag=chhattisgarh-latest-news 32 32 मकर संक्रांति आज है कि कल ? जानिए सही तारीख, स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि https://golden36garh.com/?p=2393 https://golden36garh.com/?p=2393#respond Sat, 14 Jan 2023 05:52:27 +0000 https://golden36garh.com/?p=2393 मकर संक्रांति आज है कि कल ? जानिए सही तारीख, स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि हिंदू धर्म में मकर

The post मकर संक्रांति आज है कि कल ? जानिए सही तारीख, स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

मकर संक्रांति आज है कि कल ? जानिए सही तारीख, स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान और दान करने से महा पुण्य कि प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति का पर्व देशभर में विभिन्न तरीके से मनाया जाता है। साल का पहला पर्व के रूप में मकर संक्रांति होती है। जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति होती है। इसके साथ ही खरमास समाप्त हो जाते हैं और शादी-विवाह, मुंडन, छेदन जैसे मांगलिक और शुभ काम होना शुरू हो जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन स्नान के साथ दान करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलने के साथ पुण्य की प्राप्ति होती है। जानिए मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त, पुण्य काल सहित सबकुछ।

कब है मकर संक्रांति 2023?

पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 14 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में उदया तिथि के कारण 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

मकर संक्रांति 2023 शुभ मुहूर्त

पुण्य काल – 15 जनवरी 2023 को सुबह 7 बजकर 17 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक

महा पुण्य काल – 15 जनवरी 2023: सुबह 7 बजकर 17 मिनट से सुबह 9 बजकर 04 मिनट तक

YOU LIKE :

https://golden36garh.com/?p=2388

https://golden36garh.com/?p=2382

https://golden36garh.com/?p=1014

The post मकर संक्रांति आज है कि कल ? जानिए सही तारीख, स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2393 0
शराब पीकर लोक आयोग पहुंचे IAS सुधाकर खलखो, अध्यक्ष की शिकायत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हटाया https://golden36garh.com/?p=2388 https://golden36garh.com/?p=2388#respond Fri, 13 Jan 2023 05:37:39 +0000 https://golden36garh.com/?p=2388 शराब पीकर लोक आयोग पहुंचे IAS सुधाकर खलखो, अध्यक्ष की शिकायत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हटाया शराब पीकर लोक

The post शराब पीकर लोक आयोग पहुंचे IAS सुधाकर खलखो, अध्यक्ष की शिकायत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हटाया appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

शराब पीकर लोक आयोग पहुंचे IAS सुधाकर खलखो, अध्यक्ष की शिकायत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हटाया

शराब पीकर लोक आयोग पहुंचे IAS सुधाकर खलखो, अध्यक्ष की शिकायत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हटाया Iअब अनुराग पांडेय को जिम्मेदारी I छत्तीसगढ़ के एक IAS अधिकारी सुधाकर खलखो गलत वजहों से चर्चा में आ गये हैं। खलखो छत्तीसगढ़ लोक आयोग के सचिव थे। वे शराब पीकर कार्यालय पहुंच गये। वहां देर तक अपनी हरकतों से बवाल काटते रहे। इसकी शिकायत पहुंची तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें वहां से हटाने का निर्देश दिया। दोपहर बाद तक उनको लोक आयोग से हटाने का आदेश जारी कर दिया।

बताया जा रहा है, सुधाकर खलखो आये दिन शराब पीकर दफ्तर पहुंच रहे थे। लोक आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति टी.पी. शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इसकी शिकायत की थी। उसके बाद खलखो को लोक आयोग से हटाने का आदेश जारी हो गया। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 2012 बैच के IAS अफसर सुधाकर खलखो को मंत्रालय बुला लिया गया है। उनको अभी बिना विभाग संयुक्त सचिव बनाया गया है। खलखो जून 2022 में ही लोक आयोग का सचिव बनकर आये थे। उससे पहले वे ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, माटी कला बोर्ड और हाथकरघा विकास और विपणन संघ की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। लोक आयोग में उनका शराब पीकर अजीब हरकते की जानकारी के बाद अब उन्हें लोक आयोग से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर 2009 बैच के IAS अनुराग पाण्डेय को लोक आयोग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुराग के पास अभी जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव हैं। उनके पास राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी है। अब लोक आयोग के सचिव की जिम्मेदारी भी उनसे जुड़ गई है।

हंगामा ऐसा कि घरवालों को बुलाना पड़ा

बताया जा रहा है, IAS सुधाकर खलखो गुरुवार सुबह 9.30 बजे नगर निगम के पास स्थित लोक अायोग के कार्यालय पहुंचे गये थे। उस समय वे नशे में धुत थे। उन्होंने कर्मचारियों से कार्यालय के लॉन में कुर्सी लगवाई। वहां वे शर्ट का बटन खोलकर बैठ गये। एक कर्मचारी ने उनसे कमरे में चलकर बैठने को कहा तो भड़क गए। वे वहां बैठे-बैठे हवा में गाली देने लगे। लोक आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति टी.पी. शर्मा के कहने पर कर्मचारियों ने इसकी सूचना IAS के घरवालों को दी। बाद में सुधाकर खलखो के पिता वहां पहुंचे और जैसे-तैसे उनको घर लेकर गये।

प्रमोटी IAS हैं सुधाकर खलखो

मूल रूप से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के निवासी सुधाकर खलखो राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं। 2019 में उनको प्रमोट कर IAS बनाया गया। उन्हें 2012 बैच एलॉट हुआ था। उसके बाद उनको एक के बाद एक कई जिम्मेदारियों पर नियुक्त किया गया। अब उनको बिना विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें कुछ दिनों तक लूप लाइन में ही रखा जाएगा।

लोक सेवकों के कदाचार की शिकायत सुनता है आयोग

छत्तीसगढ़ लोक आयोग की स्थापना का मकसद लोक सेवकों के कदाचार, शक्ति के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के मामलों की सुनवाई करना है। ऐसी शिकायतों की सुनवाई कर आयोग सरकार को सुझाव देती है। उसी आयोग के दफ्तर में एक IAS अफसर का शराब के नशे में हंगामे में अच्छी-खासी किरकिरी करा दी है।

YOU LIKE :

https://golden36garh.com/?p=2377

https://golden36garh.com/?p=2382

The post शराब पीकर लोक आयोग पहुंचे IAS सुधाकर खलखो, अध्यक्ष की शिकायत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हटाया appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2388 0
आज माननीय भुपेश जी ने गोरखपीठ में की पूजा .. https://golden36garh.com/?p=1383 https://golden36garh.com/?p=1383#respond Thu, 24 Feb 2022 07:54:09 +0000 https://golden36garh.com/?p=1383 देश के सुख समृद्धि और भाईचारे के लिय की कामना आज माननीय भुपेश जी ने गोरखपीठ में की पूजा |

The post आज माननीय भुपेश जी ने गोरखपीठ में की पूजा .. appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

देश के सुख समृद्धि और भाईचारे के लिय की कामना

आज माननीय भुपेश जी ने गोरखपीठ में की पूजा | गुरु गोरखनाथ द्वारा जलाई गई धूनी गोरखनाथ मंदिर में आज भी जलती है। उसमें मंदिर के पुजारी लकड़ी और गाय का कंडा डालते हैं। उस धूनी की भभूत ही गोरखनाथ मंदिर का प्रमुख प्रसाद है। उसकी भभूत मंदिर में आए हर भक्तों को दी जाती है।

वही आज श्री भूपेश बघेल जी भी दर्शन के लिए पाहुचे, और गोरखनाथ मंदिर में जाकर उनके दर्शन किए, पूजा अर्चना की और सभी के लिए सुख शांति के लिए प्रार्थना की। समरसता और भाईचारे की भारतीय परंपरा और संस्कृति के ध्वजवाहक‌ रहे गोरखपीठ में आज पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान गोरखनाथ से देश भर में सुख समृद्धि की कामना की।

you likes

https://golden36garh.com/?p=1373

https://golden36garh.com/?p=1362

https://golden36garh.com/?p=1351

The post आज माननीय भुपेश जी ने गोरखपीठ में की पूजा .. appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=1383 0
महँगी हुई बिजली के लिए आज होगी जनसुनवाई.. https://golden36garh.com/?p=1373 https://golden36garh.com/?p=1373#respond Thu, 24 Feb 2022 06:51:46 +0000 https://golden36garh.com/?p=1373 छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों ने घाटे की भरपाई का दिया है प्रस्ताव, आपत्तियां सुनेगा नियामक आयोग | महंगी हुई बिजली

The post महँगी हुई बिजली के लिए आज होगी जनसुनवाई.. appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों ने घाटे की भरपाई का दिया है प्रस्ताव, आपत्तियां सुनेगा नियामक आयोग |

महंगी हुई बिजली के लिए आज होगी जनसुनवाई | आपको बता दें की छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों ने घाटे की भरपाई का दिया है प्रस्ताव, आपत्तियां सुनेगा नियामक आयोग | छत्तीसगढ़ में बिजली की दर महंगी करने के प्रस्ताव पर गरुवार को जनसुनवाई होनी है।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग इस प्रस्ताव पर आपत्तियों की सुनवाई करेगा। इसमें सभी पक्षकार शामिल हो रहे हैं। इसी सुनवाई के आधार पर तय होगा कि इस साल बिजली के टैरिफ में वृद्धि हाेगी कि नहीं।

रायपुर के शांति नगर स्थित विद्युत नियामक आयोग के कार्यालय में जनसुनवाई गुरुवार सुबह 11 बजे से शुरू होनी है। सबसे पहले कृषि और संबद्ध सेवाओं के उपभोक्ताओं की आपत्तियां सुनी जानी हैं।

दोपहर बाद 2.30 बजे से 3.30 बजे गैर घरेलू उपभोक्ता और 3.30 से 5.30 बजे तक घरेलू उपभोक्ता अपनी आपत्तियों पर चर्चा कर सकेंगे। जनसुनवाई अगले दिन भी जारी रहेगी। 25 फरवरी को 11 बजे से 1.30 बजे तक सभी उच्च दाब उपभोक्ता, दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक निम्न दाब उपभोक्ता और 4.30 से 5.30 बजे तक स्थानीय निकाय, नगर निगम और ट्रेड यूनिअन जैसे संगठन अपनी आपत्ति रख पाएंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग को दी गई याचिकाओं में कंपनियों ने नए पूंजी निवेश व्यय और आय का पूरा लेखाजोखा दिया है। बताया गया है कि चालू सत्र में कंपनी ने 3 हजार 642 करोड़ रुपए लाभ का अनुमान लगाया है। लेकिन पिछले वित्तीय वर्षों में हुए 4 हजार 388 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई कंपनी करना चाहती है। यह घाटा पाटने के लिए कंपनी को 745 करोड़ के अतिरिक्त राजस्व की जरूरत होगी।

you likes :

https://golden36garh.com/?p=1362

https://golden36garh.com/?p=1351

https://golden36garh.com/?p=1343

The post महँगी हुई बिजली के लिए आज होगी जनसुनवाई.. appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=1373 0