BILASPUR RAIPUR LIVE UPDATE Archives - GOLDEN CHHATTISGARH https://golden36garh.com/?tag=bilaspur-raipur-live-update NEVER MISS UPDATES Fri, 10 Mar 2023 08:12:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 https://golden36garh.com/wp-content/uploads/2020/08/cropped-SITE-ICON-32x32.jpg BILASPUR RAIPUR LIVE UPDATE Archives - GOLDEN CHHATTISGARH https://golden36garh.com/?tag=bilaspur-raipur-live-update 32 32 दुर्ग में कपड़ा व्यवसायी से साइबर ठगी https://golden36garh.com/?p=2579 https://golden36garh.com/?p=2579#respond Fri, 10 Mar 2023 08:12:39 +0000 https://golden36garh.com/?p=2579 दुर्ग में कपड़ा व्यवसायी से साइबर ठगी दुर्ग में कपड़ा व्यवसायी से साइबर ठगी I 21 सौ के लालच में

The post दुर्ग में कपड़ा व्यवसायी से साइबर ठगी appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

दुर्ग में कपड़ा व्यवसायी से साइबर ठगी

दुर्ग में कपड़ा व्यवसायी से साइबर ठगी I 21 सौ के लालच में गंवाए पौने 4 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस I दुर्ग के एक कपड़ा व्यापारी ने 2100 रुपये के चक्कर में 3 लाख 63 हजार 770 रुपये गंवा दिए हैं।

दुर्ग के एक कपड़ा व्यापारी ने 2100 रुपये के चक्कर में 3 लाख 63 हजार 770 रुपये गंवा दिए हैं। साइबर ठगी के शिकार व्यवसायी की शिकायत पर दुर्ग कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गवली पारा जयश्री आयल मिल के पीछे दुर्ग निवासी संजय जैन (45 वर्ष) ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि कपड़ा मार्केट दुर्ग में नेहा सूट कलेक्शन के नाम से उसकी दुकान है। 10 फरवरी से 23 फरवरी के बीच उसके मोबाइल में अज्ञात व्यक्ति का मोबाइल नंबर 8638288678 एवं 7602529837 से काल आया।

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा उन्हें 2100 रुपये का कैश बैक दिया जा रहा है। काल करने वाले ने कहा कि वह कैश बैक रकम अपने खाते में डायरेक्टर ट्रांसफर कर सकते हैं। ट्रांसफर के दौरान एक प्रोमो कोड पूछा जाएगा तो उसकी जगह 12345 भरना है।

इसके साथ ही ठग ने यह भी कहा कि वो जो फाइल भेज रहा है वो 12 एमबी की टेक्स्ट फाइल है इसलिए अपने मोबाइल के सभी मैसेज को डिलीट कर लो। ठग के बातों में आकर संजय जैन ने अपने मोबाइल के सभी मैसेज डिलीट कर दिए। इसके बाद उसे शाम 6 बजे तक मैसेज आएगा बोला गया।

संजय जैन ने बताया कि उसने ठग के कहने के मुताबिक भेजी गई फाइल को ओपन किया। इसके बाद उसने यूपीआइ आइडी सेलेक्ट करने बोला और प्रोमो कोड पूछा। संजय ने 12345 को इंटर कर दिया। इसके बाद उसको मोबाइल में पे का आप्शन आया। संजय ने ठग के बताए मुताबिक पे का आप्शन दबा दिया।

आइडी सेलेक्ट करने बोला और प्रोमो कोड पूछा। संजय ने 12345 को इंटर कर दिया। इसके बाद उसको मोबाइल में पे का आप्शन आया। संजय ने ठग के बताए मुताबिक पे का आप्शन दबा दिया।

इसके बाद 10 फरवरी को साढ़े 3 बजे से लेकर 27 फरवरी को पौने 10 बजे तक उसके खाते से कुल 3 लाख 63 हजार 770 रुपये निकल गए। मामले में सायबर सेल भी ठगी में प्रयुक्त नंबरों को ट्रेस करने में लगा है। कपड़ा व्यवसायी को काफी दिनों बाद बैंक पहुंचने पर इस ठगी का पता लगा। पासबुक इंट्री बाद उसने बैंक को शिकायत कर पुलिस को सूचना दी।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2559

https://golden36garh.com/?p=2567

The post दुर्ग में कपड़ा व्यवसायी से साइबर ठगी appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2579 0
छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में शीत दिवस के हालात सामान्य से 12 डिग्री तक लुढ़का पारा, कई जिलों के स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा https://golden36garh.com/?p=2354 https://golden36garh.com/?p=2354#respond Thu, 05 Jan 2023 09:31:54 +0000 https://golden36garh.com/?p=2354 छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में शीत दिवस के हालात सामान्य से 12 डिग्री तक लुढ़का पारा, कई जिलों के स्कूलों

The post छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में शीत दिवस के हालात सामान्य से 12 डिग्री तक लुढ़का पारा, कई जिलों के स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में शीत दिवस के हालात सामान्य से 12 डिग्री तक लुढ़का पारा, कई जिलों के स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा

छत्तीसगढ़ में अचानक हुई बरसात से अधिकांश जिलों में शीतलहर के हालात बन गए हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा है। वहीं कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच केवल एक डिग्री सेल्सियस का अंतर बच गया है।

छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त भारी हवा और उत्तर से आ रही ठंडी और सूखी हवाओं की वजह से मौसम बदला है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में कई जिलों में हल्की बरसात दर्ज हुई है। बुधवार भोर से बूंदाबादी शुरू हुई, जिसका सिलसिला रात तक जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शाम 5 बजे तक रायपुर में 2.9 मिलीमीटर तक पानी बरस चुका था। माना में 1.2 और राजनांदगांव में 2 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड हुआ है। भारी नमी और नीचे छाये हल्के बादलों की वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। खराब दृश्यता की वजह से कई उड़ानों को टाल दिया गया।

मौसम विभाग ने बताया, बुधवार दिन का सबसे कम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। यह पेण्ड्रा रोड में दर्ज हुआ। यह सामान्य दिनों के तापमान से 9 डिग्री तक कम है। राजनांदगांव में दिन का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 12 डिग्री कम है। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य तापमान 6 डिग्री तक कम रहा। वहीं राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम था। बुधवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। यानी रायपुर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तक का ही अंतर रहा है।

बिलासपुर में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक चार दिन की छुट्‌टी

बिलासपुर जिले में बढ़ते हुए ठंड एवं शीतलहर के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में नर्सरी से आठवीं तक गुरुवार से सात जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्कूलों में छुट्‌टी सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए है। जबकि, टीचर और बाकी के स्टाफ को तय समय पर स्कूल जाना होगा। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की कक्षाएं पूर्ववत संचालित रहेगी। जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक ने बताया कि आठ जनवरी को रविवार अवकाश होने के कारण अब नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक स्टूडेंट्स 9 जनवरी को स्कूल जाएंगे।

यह शीत दिवस कब होता है

सामान्य तौर पर न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस होने अथवा सामान्य से 6.5 डिग्री कम होने पर मौसम विभाग शीतलहर की घोषणा करता है। लेकिन जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस से कम या उसके बराबर होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है तो उसे शीत दिवस कहा जाता है। एक गंभीर शीत दिवस तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होता है।

आज भी बरसात की संभावना, कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग का कहना है, प्रदेश में दक्षिण-पूर्व से पर्याप्त मात्रा में निम्न स्तर पर नमी आ रही है। इसकी वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में विरल से मध्यम घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही निम्न स्तर के बादल छाए हुए हैं। 5 जनवरी के दोपहर तक सुधार के साथ स्थिति ऐसे ही बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सुबह प्रदेश के कुछ पॉकेट्स में हल्के से मध्यम स्तर का घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है।

कल से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार रात से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी। 7 और 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट हो सकती है। संभावना है कि उन दो-तीन दिनों में इस सीजन की सबसे अधिक ठंड पड़े। मौसम साफ होने के बाद दिन का तापमान बढ़ेगा।

जनवरी में शून्य तक जाता है पारा

छत्तीसगढ़ के सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में जनवरी महीना सबसे ठंडा होता है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इसकी वजह से बाहर रखा पानी जम जाता है। फसलों और पेड़-पौधों, घर की छताें-वाहनों पर ओस की बूंदे जम जाती हैं। अंबिकापुर, कोरिया, बलरामपुर, जशपुर, पेण्ड्रा रोड, कवर्धा की चिल्फी घाटी जैसे इलाकों में बर्फबारी सा एहसास होता है।

रायपुर में पांच डिग्री तापमान का रिकॉर्ड

मौसम विभाग के पास मौजूद रिकॉर्ड के मुताबिक रायपुर में जनवरी का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस है। इसे 18 जनवरी 1908 को रिकॉर्ड किया गया था। उसके पहले या उसके बाद कभी इतनी ठंड रिकॉर्ड नहीं हुई है। जनवरी महीने में रायपुर का सामान्य न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। पिछले 10 सालों में 2019 की जनवरी सबसे ठंडी रही है। उस बार एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज हुआ था। 2022 में जनवरी का सबसे कम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 2021 में इसे 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

The post छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में शीत दिवस के हालात सामान्य से 12 डिग्री तक लुढ़का पारा, कई जिलों के स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2354 0