BILASPUR NEWS Archives - GOLDEN CHHATTISGARH https://golden36garh.com/?tag=bilaspur-news NEVER MISS UPDATES Mon, 06 Nov 2023 08:22:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 https://golden36garh.com/wp-content/uploads/2020/08/cropped-SITE-ICON-32x32.jpg BILASPUR NEWS Archives - GOLDEN CHHATTISGARH https://golden36garh.com/?tag=bilaspur-news 32 32 बिलासपुर जेल से मिली आजादी तो बंदियों के आखों से छलक पड़े आंसू https://golden36garh.com/?p=2837 https://golden36garh.com/?p=2837#respond Mon, 06 Nov 2023 08:22:58 +0000 https://golden36garh.com/?p=2837 बिलासपुर जेल से मिली आजादी तो बंदियों के आखों से छलक पड़े आंसू बिलासपुर जेल से मिली आजादी तो बंदियों

The post बिलासपुर जेल से मिली आजादी तो बंदियों के आखों से छलक पड़े आंसू appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

बिलासपुर जेल से मिली आजादी तो बंदियों के आखों से छलक पड़े आंसू

बिलासपुर जेल से मिली आजादी तो बंदियों के आखों से छलक पड़े आंसू I

केंद्रीय जेल बिलासपुर में राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान जेल के अंदर ही कोर्ट रूम बनाया गया। न्यायाधीशों ने सुनवाई कर बंदियों के अपराध व सजा की समीक्षा किए। इसके पश्चात लोक अदालत में सेंट्रल जेल के 11 बंदियों का प्रकरण का निराकरण करते हुए रिहाई का आदेश दिया गया।

रविवार को आयोजित जेल लोक अदालत में जिला न्यायालय बिलासपुर एवं अन्य तालुका न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीशों द्वारा केंद्रीय जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों के 11 प्रकरणों का निराकरण किया गए। ऐसे बंदी जो उन पर आरोपित धारा के अपराध की न्यूनतम अवधि जेल में गुजर चुके थे। उन्हें जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर उनकी अभिरक्षा में बिताई गई अवधि के बराबर दंडादेश देकर उनकी रिहाई का आदेश पारित किया गया।

जेल से रिहा होने का आदेश सुनते ही बंदियों के आंखों से आंसू छलक पड़े। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाशंकर प्रसाद के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा उक्त जेल लोक अदालत के लिए न्यायिक दंडाधिकारियों की कुल आठ खंडपीठ बनाई गई थी। केंद्रीय जेल बिलासपुर में राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वरियाल ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

जेल लोक अदालत की कार्यवाही के दौरान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के उप सचिव गिरीश कुमार मंडावी, न्यायाधीश सुमित कुमार सोनी, निक्सन डेविड लकड़ा, शुभदा गोयल, श्वेता बघेल, जेल अधीक्षक खोमेश कुमार मंडावी मौजूद रहे।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2825

https://golden36garh.com/?p=2832

The post बिलासपुर जेल से मिली आजादी तो बंदियों के आखों से छलक पड़े आंसू appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2837 0
छेड़छाड़-रेप के आरोपी को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश https://golden36garh.com/?p=2796 https://golden36garh.com/?p=2796#respond Tue, 12 Sep 2023 09:18:32 +0000 https://golden36garh.com/?p=2796 छेड़छाड़-रेप के आरोपी को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को एक आदेश में

The post छेड़छाड़-रेप के आरोपी को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

छेड़छाड़-रेप के आरोपी को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को एक आदेश में कहा है कि रेप, छेड़छाड़ और कुछ अन्य मामलों के आरोपियों को राज्य में सरकारी नौकरियों में नियुक्त करने पर रोक लगा दी गई हैI वहीं, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वकील अनीश तिवारी ने कहा कि मौजूदा नियम और नया नियम एक जैसा प्रतीत होता है I छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी किया है. इसमें कहा है कि रेप, छेड़छाड़ और कुछ अन्य अपराधों के आरोपियों को राज्य में सरकारी नौकरियों में नियुक्त करने पर रोक लगा दी गई है I इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है I

उन्होंने बताया कि यह आदेश राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी राजस्व प्रभागों के अध्यक्षों, विभागों के प्रमुखों, राजस्व प्रभागों के आयुक्तों और कलेक्टरों को जारी किया गया I जिन्हें निर्देश को सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है I दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा था कि महिलाओं और लड़कियों से रेप, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों के मामलों में आरोपियों पर राज्य में सरकारी नौकरियों में रोक लगाई जाएगी I कोई भी उम्मीदवार किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा I साथ ही जिसे महिलाओं के खिलाफ अपराध के लिए दोषी ठहराया गया हो I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2788

https://golden36garh.com/?p=2792

The post छेड़छाड़-रेप के आरोपी को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2796 0
रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में भारी बारिश का अलर्ट कई जिलों में बरसेंगे बादल https://golden36garh.com/?p=2754 https://golden36garh.com/?p=2754#respond Wed, 02 Aug 2023 09:22:43 +0000 https://golden36garh.com/?p=2754 रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में भारी बारिश का अलर्ट कई जिलों में बरसेंगे बादल रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में भारी बारिश का

The post रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में भारी बारिश का अलर्ट कई जिलों में बरसेंगे बादल appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में भारी बारिश का अलर्ट कई जिलों में बरसेंगे बादल

रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में भारी बारिश का अलर्ट कई जिलों में बरसेंगे बादल I छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने रायगढ़, कोरबा और सरगुजा के लिए रेड और जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिले के लिए ऑरेंज और सरगुजा, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है ।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है वहां मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
विभाग ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी के मध्य स्थित है और इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में प्रबल होकर अवदाब के रूप में बदलने की संभावना है।

इसके प्रभाव से ही आज प्रदेश में हल्की से मध्यम और कई क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार है। छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत से ही बादल जमकर बरस रहे हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से लोग प्रभावित हुए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया हैं, इस दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई हैं।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2745

https://golden36garh.com/?p=2738

The post रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में भारी बारिश का अलर्ट कई जिलों में बरसेंगे बादल appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2754 0
छत्तीसगढ़ में है चमत्कारी ‘सूर्यकुंड’ जानिए इसकी महिमा क्यों आते हैं लोग दूर दूर से https://golden36garh.com/?p=2523 https://golden36garh.com/?p=2523#respond Thu, 23 Feb 2023 08:52:35 +0000 https://golden36garh.com/?p=2523 छत्तीसगढ़ में है चमत्कारी ‘सूर्यकुंड’ जानिए इसकी महिमा क्यों आते हैं लोग दूर दूर से जांजगीर-चांपा में पहाड़ की चोटी

The post छत्तीसगढ़ में है चमत्कारी ‘सूर्यकुंड’ जानिए इसकी महिमा क्यों आते हैं लोग दूर दूर से appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

छत्तीसगढ़ में है चमत्कारी ‘सूर्यकुंड’ जानिए इसकी महिमा क्यों आते हैं लोग दूर दूर से

जांजगीर-चांपा में पहाड़ की चोटी पर चमत्कारी ‘सूर्यकुंड’ पानी पीने से दूर होती है सभी बीमारी I

 छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में ऐसा दिव्य कुंड है जिसका पानी पीने मात्र से लोगों की हर बीमारी दूर हो जाती है I इस मान्यता के कारण दूर-दूर से लोग इस कुंड का जल ग्रहण के लिए यहां पहुंचते हैं I जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर अकलतरा के पास दलहा पहाड़ है I माना जाता है कि सतनामी समाज के संस्थापक गुरु घासीदास ने यहीं पर तपस्‍या की थी और दलहापोड़ी गांव में उन्होंने अपना अंतिम उपदेश दिया था I दलहा पहाड़ की चोटी पर प्रसिद्व सूर्यकुंड है I इस पहाड़ पर नागपंचमी के दिन नाग की पूजा होता है और मेला लगता है I

अकलतरा तहसील के दलहापोड़ी गांव स्थित दलहा पहाड़ अपनी धार्मिक मान्‍यताओं के कारण प्रसिद्ध है I लगभग 700 मीटर ऊंचे इस पहाड़ की ऊपरी चोटी पर पहुंचने और ऊपर से चारों ओर का नजारा देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं I दलहा पहाड़ में विशेष रूप से महाशिवरात्रि और नागपंचमी के दिन मेला लगता है I यहां मुनि का आश्रम और सूर्यकुंड विशेष रूप से प्रसिद्ध है I

यहां के पंडित उमाशंकर गुरुद्वान के मुताबिक, ऐसी मान्यता है कि नागपंचमी के दिन कुंड का पानी पीने से लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है I किसी भी प्रकार की बीमारी हो, तो यहां का पानी पीने से बीमारी कट जाती है I

दलहा पहाड़ के चारों ओर कोटगढ़, पचरी, पंडरिया व पोड़ी गांव हैं I यहां घने जंगल के अंदर से होकर जब लोग पहाड़ की ओर बढ़ते हैं तो उन्हें कंटीले पौधों और पथरीली पहाड़ से होकर गुजरना पड़ता है I इस जंगल में जहरीले सांप भी रहते हैं I लेकिन, इसके बावजूद लोग इस यात्रा का मोह नहीं छोड़ते I

ज्‍वालामुखी उद्गार से बना है दलहा पहाड़

दलहा पहाड़ भूगार्भिक क्रिया यानी ज्‍वालामुखी उद्गार से निर्मित हुआ है I जांजगीर-चांपा क्षेत्र पठारीय इलाका है और यहां चूना-पत्‍थर भारी मात्रा में पाया जाता है I यही कारण है कि दलहा पहाड़ की चट्टानें भी चूना पत्‍थर की हैं I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2493

https://golden36garh.com/?p=2508

https://golden36garh.com/?p=2514

The post छत्तीसगढ़ में है चमत्कारी ‘सूर्यकुंड’ जानिए इसकी महिमा क्यों आते हैं लोग दूर दूर से appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2523 0
बिश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे, अनुसूईया उइके का मणिपुर तबादला https://golden36garh.com/?p=2463 https://golden36garh.com/?p=2463#respond Sun, 19 Feb 2023 08:23:42 +0000 https://golden36garh.com/?p=2463 बिश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे, अनुसूईया उइके का मणिपुर तबादला बिश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल

The post बिश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे, अनुसूईया उइके का मणिपुर तबादला appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

बिश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे, अनुसूईया उइके का मणिपुर तबादला

बिश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे, अनुसूईया उइके का मणिपुर तबादला I

रायपुर 12 फरवरी 2023। विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे। वहीं मौजूदा राज्यपाल अनुसुइया उइके मणिपुर की राज्यपाल होंगी। केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है I

इसके अलावा दर्जनभर राज्यों में भी बड़ा फेरबदल हुआ है I लद्दाख के उप-राज्यपाल राधा कृष्ण माथुर का भी इस्तीफा मंजूर हो गया है. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए है I इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा लद्दाख के उपराज्यपाल बनाए गए है I वहीं, पूर्व वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?cat=6

https://golden36garh.com/?p=2453

The post बिश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे, अनुसूईया उइके का मणिपुर तबादला appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2463 0
अमृत काल में ‘ऐतिहासिक विकास’ का दावा असत्य, सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर कसा तंज https://golden36garh.com/?p=2438 https://golden36garh.com/?p=2438#respond Thu, 02 Feb 2023 07:53:20 +0000 https://golden36garh.com/?p=2438 अमृत काल में ‘ऐतिहासिक विकास’ का दावा असत्य, सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर कसा तंज अमृत काल में

The post अमृत काल में ‘ऐतिहासिक विकास’ का दावा असत्य, सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर कसा तंज appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

अमृत काल में ‘ऐतिहासिक विकास’ का दावा असत्य, सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर कसा तंज

अमृत काल में ‘ऐतिहासिक विकास’ का दावा असत्य, सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, ट्वीट कर कही ये बात I बजट को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया रायपुर। देश में 1 फरवरी को आम बजट पेश किया गया। बजट को लेकर राजनीतिक सियासत का माहौल गर्म हो गया है। छत्तीसगढ़ के अटके से केंद्रीय बजट को निर्दिष्ट किया जा रहा है। आम बजट पेश करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम ने जीडीपी को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा।

बजट को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया: कहा कि अमृत काल में देश में कथित ऐतिहासिक विकास का दावा असत्य है। यूपीए के कार्यकाल में जीडीपी, एनडीए की तुलना में अधिक हो रही है। 2019 से 2022 के बीच COVID-19 आया था। इसी तरह 2006 से 2008 के बीच वैश्विक मंदी भी आई थी। ग्लोबिन पीएम मनमोहन के नेतृत्व में जीडीपी पर कोई असर नहीं पड़ा। सीएम भूपेश ने हर साल जीडीपी के आंकड़ों पर ट्वीट किया।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=339

https://golden36garh.com/?p=2433

https://golden36garh.com/?p=2428

The post अमृत काल में ‘ऐतिहासिक विकास’ का दावा असत्य, सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर कसा तंज appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2438 0
गणतंत्र दिवस के बाद बिलासपुर में चार दिन बंद रहेंगे बैंक https://golden36garh.com/?p=2424 https://golden36garh.com/?p=2424#respond Fri, 20 Jan 2023 07:31:37 +0000 https://golden36garh.com/?p=2424 गणतंत्र दिवस के बाद बिलासपुर में चार दिन बंद रहेंगे बैंक गणतंत्र दिवस के बाद बिलासपुर में चार दिन बंद

The post गणतंत्र दिवस के बाद बिलासपुर में चार दिन बंद रहेंगे बैंक appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

गणतंत्र दिवस के बाद बिलासपुर में चार दिन बंद रहेंगे बैंक

गणतंत्र दिवस के बाद बिलासपुर में चार दिन बंद रहेंगे बैंक I 30 व 31 जनवरी को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आव्हान I

भारतीय बैंक संघ और यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बीच वार्ता विफल होने के बाद नाराज बैंकर्स ने 30 और 31 जनवरी को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का ऐलान कर दिया है। ऐसे में ग्राहकों को समस्या हो सकती है। बिलासपुर में लगातार चार दिन शाखाओं में ताला लटका रहेगा। क्योंकि 28 को आखिरी शनिवार और 29 को रविवार अवकाश है।

अगर आने वाले कुछ दिनों में आपको बैंक में कोई जरूरी काम है, तो सावधान हो जाएं। इस महीने गणतंत्र दिवस के बाद बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। इससे बैंक से जुड़े सभी कामकाज पर गहरा असर पड़ सकता है। कई बैंक यूनियनों की संस्था यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने अपनी विभिन्न् मांगों के लिए दबाव बनाने के लिए 30 जनवरी से दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (आईबीए) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है। यह फैसला मुंबई में हुई यूएफबीयू की बैठक में लिया गया। बैंक कर्मचारियों के इस हड़ताल से महीने के अंत में चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। बता दें कि शहर में 14 से अधिक बैंकों के 60 शाखाएं हैं। जिनमें प्रतिदिन करोड़ों रुपये का लेनदेन होता है। ग्राहकों को समस्या हो सकती है।

क्यों कर रहे हड़ताल

बैंक अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न् मुद्दे शामिल है। जिनमें पांच दिवसीय कार्यदिवस, पेंशन, नियुक्ति एवं अन्य मुद्दे शामिल है। बैंकर्स की ओर से आइबीए को कई बार अवगत कराया गया। इस बार भी मुंबई में इसे लेकर बैठक हुई। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। यही कारण है कि बैंक कर्मचारियों ने सीधे हड़ताल पर जाने निर्णय लिया है। बैंकर्स को भी यह चिंता सता रही है कि लगातार चार दिनों तक बैंक बंद होने से ग्राहकों को तगड़ा नुकसान होगा। इसके अलावा कामकाज पर भी फर्क पड़ेगा।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2417

https://golden36garh.com/?p=2410

The post गणतंत्र दिवस के बाद बिलासपुर में चार दिन बंद रहेंगे बैंक appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2424 0
CM बघेल ने 7 करोड़ 5 लाख रुपए गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किए ट्रांसफर https://golden36garh.com/?p=2377 https://golden36garh.com/?p=2377#respond Wed, 11 Jan 2023 04:52:26 +0000 https://golden36garh.com/?p=2377 CM बघेल ने 7 करोड़ 5 लाख रुपए गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किए ट्रांसफर CM बघेल ने 7

The post CM बघेल ने 7 करोड़ 5 लाख रुपए गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किए ट्रांसफर appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

CM बघेल ने 7 करोड़ 5 लाख रुपए गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किए ट्रांसफर

CM बघेल ने 7 करोड़ 5 लाख रुपए गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किए ट्रांसफर, प्रदेश के 25 जिलों में प्रारंभ होंगी गोबर पेंट बनाने की 37 यूनिटें

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों का आज फिर राशि मिली। सीएम (CM Bhupesh Baghel ) ने अपने आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के हितग्राहियों को ७ करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel ) ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 05 लाख रूपए का भुगतान किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।

प्रदेश के 25 जिलों में प्रारंभ होंगी गोबर पेंट बनाने की 37 यूनिटें
वर्तमान में रायपुर और दुर्ग जिले में 2-2 और कांकेर में 01 प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट में उत्पादन शुरू हो रहा है। 8997 लीटर उत्पादित प्रकृतिक पेंट में से 3307 लीटर की बिक्री से 7 लाख 2 हजार 30 रुपए की आमदनी हुई है। 96 गौठनों में अब तक 4 रुपए लीटर में 1 लाख 15 हजार 423 लीटर गौमूत्र खरीदा जा चुका है। गौमूत्र से बनाए गये कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत की बिक्री से महिला स्व सहायता समूहों को हुई 22.43 लाख रूपए की आय हुई है। इसी प्रकार 4564 स्वावलंबी गौठानों ने अपने संसाधनों से 2.83 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। स्वावलंबी गौठनों द्वारा अब तक 35.19 करोड़ रुपए के गोबर की खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री ने 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.29 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि ऑन लाईन अंतरित की I

YOU LIKE :

https://golden36garh.com/?p=2359

https://golden36garh.com/?p=2359

The post CM बघेल ने 7 करोड़ 5 लाख रुपए गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किए ट्रांसफर appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2377 0
बैमा नगोई में 17वीं शताब्दी के आदिशक्ति महामाया धाम में लगता है भक्तों का तांता https://golden36garh.com/?p=2364 https://golden36garh.com/?p=2364#respond Sat, 07 Jan 2023 09:53:53 +0000 https://golden36garh.com/?p=2364 बैमा नगोई में 17वीं शताब्दी के आदिशक्ति महामाया धाम में लगता है भक्तों का तांता बिलासपुर बैमा नगोई में 17वीं शताब्दी

The post बैमा नगोई में 17वीं शताब्दी के आदिशक्ति महामाया धाम में लगता है भक्तों का तांता appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

बैमा नगोई में 17वीं शताब्दी के आदिशक्ति महामाया धाम में लगता है भक्तों का तांता

बिलासपुर बैमा नगोई में 17वीं शताब्दी के आदिशक्ति महामाया धाम में लगता है भक्तों का तांता I प्राचीन आदिशक्ति महामाया धाम अंचलवासियों के लिए सालों से आस्था का केंद्र बना हुआ है।

 बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। बिलासपुर नगर से लगा ऐतिहासिक ग्राम नगोई अपने गर्भ में अध्यात्म और इतिहास के रहस्यों को समेटे है। मंदिरों, तालाबों और प्राचीन अवशेषों को लेकर अनेक किंवदंतियां बुजुर्गों से सुनने को मिलती है। यहां आदिशक्ति महामाया धाम में मां महामाया विराजित हैं। 17वीं शताब्दी में निर्मित इस भव्य मंदिर की खास बात यह है कि यहां जो भी भक्त पहुंचता है, उन्हें अध्यात्मिक शांति व सुकून का अहसास होता है। मां के सानिध्य में हरे-भरे परिसर में लोग मां की भक्ति में डूब जाते हैं।

इसी वजह से यह प्राचीन आदिशक्ति महामाया धाम अंचलवासियों के लिए सालों से आस्था का केंद्र बना हुआ है।

आदिशक्ति महामाया धाम मंदिर परिसर विशाल वृक्षों से घिरा हुआ है। जहां शिव लिंग के साथ अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा है। इस मंदिर के लिए मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई कामना को मां पूरा करती है। लोगों का यह विश्वास खरा भी उतरता है। इसी वजह से जो भी एक बार इस मंदिर में आता है, वह यहां दोबारा आने की चाह रखता है। ऐसे में जिले के लोग तो अक्सर मां के दर्शन के लिए आते हैं और पूरे जीवन मां की भक्ति में डूबे रहते हैं। इसी वजह से यह मंदिर जिले के लोगों के दिल में खास स्थान रहता है।

नवरात्र में लगता है मेला

मां महामाया देवी पर अंचलवासियों की अपार आस्था है। इसी वजह से हर साल चैत्र व शारदीय नवरात्र के नौ दिन यहां भक्तों को तांता लगा रहता है। ऐसे में नौ दिनों तक मेले का माहौल रहता है। इस दौरान गांवों के साथ दूसरे शहर के श्रद्धालु हजारों की संख्या में आकर मां के दर्शन करते हैं।

YOU LIKE :

https://golden36garh.com/?p=2354

https://golden36garh.com/?p=2348

The post बैमा नगोई में 17वीं शताब्दी के आदिशक्ति महामाया धाम में लगता है भक्तों का तांता appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2364 0
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय 10 रुपये में खिलाएगा स्वाभिमान थाली https://golden36garh.com/?p=2359 https://golden36garh.com/?p=2359#respond Sat, 07 Jan 2023 09:44:00 +0000 https://golden36garh.com/?p=2359 गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय 10 रुपये में खिलाएगा स्वाभिमान थाली योजना के सफल होने पर समाज के सभी लोगों को

The post गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय 10 रुपये में खिलाएगा स्वाभिमान थाली appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय 10 रुपये में खिलाएगा स्वाभिमान थाली

योजना के सफल होने पर समाज के सभी लोगों को इसका लाभ देने विश्वविद्यालय के बाहर भी संचालित किया जाएगा।

 गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय नए साल में विद्यार्थियों के लिए खास योजना लेकर आया है। इसका लाभ प्रथम चरण में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को मिलेगा। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहयोग से जीजीवी स्वाभिमान थाली परोसने जा रहा है। विद्यार्थियों को मात्र 10 रुपये खर्च कर पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत की दिशा में यह कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को इसकी जिम्मेदारी मिली है। योजना के अंतर्गत जीजीवी स्वाभिमान थाली(जीएसटी) परोसी जाएगी। इसकी तैयारी हो चुकी है। प्रथम चरण में विश्वविद्यालय में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरमंद छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। 200 थाली तैयार करने की योजना है। धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ेगी। योजना के सफल होने पर समाज के सभी लोगों को इसका लाभ देने विश्वविद्यालय के बाहर भी संचालित किया जाएगा। ताकि गरीबों को इसका फायदा मिल सके। थाली में चावल, दाल, सब्जी, पापड़, अचार और सलाद दिया जाएगा।

दानदाताओं से चलेगी योजना

स्वाभिमान थाली शुस्र्आत में विश्वविद्यालय परिसर के भीतर मिलेगी। प्रति थाली 35 से 40 रुपये खर्च आ रहा है। किंतु छात्रों से सिर्फ 10 रुपये शुल्क लिया जाएगा। व्यवस्था व प्रारंभिक खर्च विश्वविद्यालय की ओर से किया जाएगा। जैसे-जैसे दानदाता बढ़ेंगे। थाली की संख्या बढ़ाई जाएगी। योजना शुरू होने से पहले दान आना शुरू हो चुका है। शुक्रवार को एक दानदाता ने 20 हजार रुपये दान कर प्रोत्साहित किया। एक रुपये भी दान में लिया जाएगा। इसके लिए अलग से काउंटर बनेगा।

विश्वविद्यालय का क्या है कहना

गरीब, निर्धन और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए सेवा शुरू की जा रही है। स्वाभिमान थाली योजना का मूल उदेश्य युवाओं को स्वच्छ और पौष्टिक आहार परोसने के साथ समाज सेवा, मानवता और सेवा भाव जगाना है। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक दिलीप झा की निगरानी में स्वयंसेवक इसका जिम्मा संभालेंगे। स्वस्थ्य समाज के लिए यह कदम उठाया है।

YOU LIKE :

https://golden36garh.com/?p=2337

https://golden36garh.com/?p=2354

The post गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय 10 रुपये में खिलाएगा स्वाभिमान थाली appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2359 0