bhupendra sahu Archives - GOLDEN CHHATTISGARH https://golden36garh.com/?tag=bhupendra-sahu NEVER MISS UPDATES Sun, 06 Jun 2021 14:51:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 https://golden36garh.com/wp-content/uploads/2020/08/cropped-SITE-ICON-32x32.jpg bhupendra sahu Archives - GOLDEN CHHATTISGARH https://golden36garh.com/?tag=bhupendra-sahu 32 32 “स्वच्छ बहतराई अभियान” के अंतर्गत- (मुक्तिधाम सेवा समिति बहतराई) के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया। https://golden36garh.com/?p=904 https://golden36garh.com/?p=904#respond Sun, 06 Jun 2021 14:46:14 +0000 https://golden36garh.com/?p=904 "स्वच्छ बहतराई अभियान" के अंतर्गत- (मुक्तिधाम सेवा समिति बहतराई) के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बहतराई, बी.आर.यादव नगर वार्ड क्र. 49 के मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान के पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया।

The post “स्वच्छ बहतराई अभियान” के अंतर्गत- (मुक्तिधाम सेवा समिति बहतराई) के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया। appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

“स्वच्छ बहतराई अभियान” के अंतर्गत- (मुक्तिधाम सेवा समिति बहतराई) के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बहतराई, बी.आर.यादव नगर वार्ड क्र. 49 के मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान के पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया। (मुक्तिधाम सेवा समिति बहतराई) के युवाओं के नेतृत्व में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में बेलतरा विधायक- रजनीश सिंह ठाकुर, बिलासपुर सांसद- अरूण साव, जनपद उपाध्यक्ष- विक्रम सिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद- राकेश वर्मा, भूपेंद्र साहू, शंकर लाल गंधर्व, पंडित श्री मुकेश तिवारी जी, ईश्वर दुबे, माधो सिंह ठाकुर, राजू गंधर्व, बबीता ताम्रकार, मनीराम ध्रुव, दीपा गंधर्व, ललीता मरकाम, छत्रपाल सिंह, महेश साहू, संजू महाराज, गोपाल साहू, महारथी यादव आदि के साथ ही बड़ी संख्या में आसपास के नागरिक भी शामिल हुए।

The post “स्वच्छ बहतराई अभियान” के अंतर्गत- (मुक्तिधाम सेवा समिति बहतराई) के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया। appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=904 0
बहतराई के मुक्तिधाम में प्रतिदिन….”स्वच्छ बहतराई अभियान” https://golden36garh.com/?p=830 https://golden36garh.com/?p=830#respond Mon, 10 May 2021 16:33:46 +0000 https://golden36garh.com/?p=830 बहतराई के मुक्तिधाम में प्रतिदिन सुबह दो से तीन घंटे स्वच्छता अभियान कर रहे हैं ताकि...पढ़े पूरी खबर गोल्डन छतीसगढ़...

The post बहतराई के मुक्तिधाम में प्रतिदिन….”स्वच्छ बहतराई अभियान” appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

कोरोना वायरस महामारी के इस नाजुक दौर में जहां एक ओर लोग किसी भी शमशान स्थल के आसपास भी जाने से कतराने लगे हैं ऐसे में बहतराई के युवाओं की छोटी सी टीम “स्वच्छ भारत अभियान” से प्रेरित होकर करीब सालभर से अपने गांव में “स्वच्छ बहतराई अभियान” चला रहे हैं और बहतराई के मुक्तिधाम में प्रतिदिन सुबह दो से तीन घंटे स्वच्छता अभियान कर रहे हैं ताकि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले गांव तथा आसपास के लोगों को मुक्तिधाम में बेहतर और साफ सुथरा माहौल मिल सके।

ज्ञात हो कि शहर से लगे हुए पूर्व ग्राम पंचायत बहतराई जो कि अब नगर निगम वार्ड क्र.49, बी आर यादव नगर के नाम से जाना जाता है यहां के मुक्तिधाम में अभी तक कोई विशेष सौंदर्यीकरण या डेवलपमेंट कार्य नहीं कराया गया है पूरी तरह से बंजर भूमि और गंदगी से युक्त इस मुक्तिधाम में बैठना तो दूर, खडे़ होने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है बाउंड्रीवॉल पूरी तरह गिर चुका है मुक्तिधाम से लगे हुए मोहल्ले में नाली का निर्माण नहीं होने से पूरे मोहल्ले का गंदा पानी मुक्तिधाम के अंदर जाने से इस सार्वजनिक स्थान की दुर्गती बढ़ता ही जा रहा है!

2020 में कोरोना वायरस के आगमन और लाॅकडाउन के समय से शासन के गाइडलाइन का पालन करते हुए शुरू किए गए इस अभियान में समिति के सदस्यों ने बताया कि समिति द्वारा आगे भी मुक्तिधाम की साफ-सफाई और देखरेख करते रहेंगे। साथ ही सदस्यों ने यह भी बताया कि गांव के मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण और डेवलपमेंट के लिए प्रशासन द्वारा विशेष सहयोग नहीं मिलने की स्थिति में जनभागीदारी द्वारा मुक्तिधाम में विकास कार्य कराया जाएगा। मुक्तिधाम के स्वच्छता अभियान में शामिल सदस्यों में भूपेंद्र साहू, राजू गंधर्व, शंकर लाल गंधर्व, अमित यादव, ईश्वर दुबे, अनूप तिवारी आदि सभी के द्वारा निस्वार्थ भाव से स्वच्छ मुक्तिधाम अभियान में विशेष योगदान हैं।

The post बहतराई के मुक्तिधाम में प्रतिदिन….”स्वच्छ बहतराई अभियान” appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=830 0