Category: Popular News

Popular News

  • शराब दुकानों में अब मिलेगा कैशलेस भुगतान की सुविधा

    शराब दुकानों में अब मिलेगा कैशलेस भुगतान की सुविधा

    छत्तीसगढ़ में अब शराब दुकानों में सरकर भुगतान सिस्टम में बदलाव करने जा रही है I अब से शराब दुकान में कैशलेस भुगतान की सुविधा सरकार दे रही है I अब क्यूआर कोड और डेबिट, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान की सुविधा मिलेगी I इससे पहले होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल जायेगा I

    पहले चरण में यह सुविधा विदेशी शराब के प्रीमियम दुकानों में शुरू किया जायेगा I बैंकों से दुकानवार QR Code प्राप्त किया जा रहा है, जिसे प्रत्येक शराब दुकान के बाहर चस्पा किया जाएगा। QR Code को स्कैन करने के बाद निर्धारित दर पर शराब खरीद सकेंगे। प्रीमियम विदेशी शराब दुकानों में POS मशीन से क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भुगतान की सुविधा भी दी जाएगी। प्रीमियम दुकानों में प्रयोग सफल होने के बाद इसके अन्य दुकानों में भी लागू किया जाएगा। इसके लागु होने से शराब दुकान में लगने वाला भीड़ भी पहले की अपेक्षा कम हो जायेगा I   

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3660

    https://golden36garh.com/?p=3666

  • दो युवकों से बीच रास्ते में बदमाशों ने लूटपाट को दिया अंजाम

    दो युवकों से बीच रास्ते में बदमाशों ने लूटपाट को दिया अंजाम

    दो युवकों से बीच रास्ते में बदमाशों ने लूटपाट को दिया अंजाम

    आजकल चोरी-लूटपाट-डकैत करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े राह चल रहे युवकों को रोककर उनसे जबरन रूपये पैसे, मोबाइल लूट ले रहे हैं I ऐसी ही घटना आज सांकरा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गाँव में देखने को मिली है, सड़क पर जा रहे दो बाइक सवार युवक को कुछ बदमाशों ने बाइक रोककर लूटपाट करके वहाँ से फरार हो गये I दुखी हालत में दोनों युवक सांकरा थाना में पहुँचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई I

    रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों युवक बसना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और जेसीबी चलाने का काम करते हैं I दोनों पैसे के लिए सांकरा आये हुए थे वापसी के समय कंचनपुर के पास कुछ बदमाशों ने रोका और जेब में रखे 9 हजार रूपये और 43 फोन पे से ट्रान्सफर कर लिए I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3660

    https://golden36garh.com/?p=3649

  • मारवाड़ी युवा मंच द्वारा राहगीरों को शीतल जल और आम रस पिलाया गया

    मारवाड़ी युवा मंच द्वारा राहगीरों को शीतल जल और आम रस पिलाया गया

    मारवाड़ी युवा मंच द्वारा राहगीरों को शीतल जल और आम रस पिलाया गया

    कोरबा जिले में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला है। गर्मी का सीजन चल रहा है, तेज धूप से सब त्रस्त हो गये हैं । गर्मी से सबका बेहाल है, राहगीरों का गला सुख रहा है। ऐसे में कहीं पीने का पानी मिल जाये तो बात बन जाये। आजकल पीने के पानी के लिए भी पैसे लगते हैं ऐसे में कोरबा जिले के कटघोरा के महागौरी मंदिर कारखाना में ये साकार कर दिखाया। कटघोरा के मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए सैकड़ों राहगीरों को मीठा शरबत और आम रस पिलाया। सैकड़ों ग्रामीण व यात्रियों ने आकर ठंडे शरबत और पानी से प्यास बुझाया। इस पुन्य अवसर पर अकुंश अग्रवाल, सजय मित्तल, अजय धनौदिया, सोनू अग्रवाल भी मौजूद थे।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3649

    https://golden36garh.com/?p=3656

  • पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिया

    पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिया

    पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिया

    घटना जशपुर जिले का है जहाँ जमीन का कुछ हिस्सा को बेचने को लेकर विवाद हो गया I बताया जा रहा है कि गांवटिया राम जमीन का कुछ हिस्सा बेचना चाह रहा था लेकिन उसकी सास इस बात का विरोध करती थी I इसी बात को लेकर आरोपित और उसकी सास के बीच में 17 मई को विवाद हो गया और विवाद से नाराज होकर उसकी सास गहिललाईत बाई घर छोड़कर चली गई I इस पर गांवटिया राम की पत्नी नाराज होकर अपने पति को खरी खोटी सुना दी I पति ने पत्नी के इस रवैये से शराब पीकर नशे की हालत में अपनी पत्नी फुलमईत बाई की बेदम पिटाई कर दिया I अपने पति के ताबड़तोड़ वार से फुलमईत बाई गिर गई I आरोपी पति इस घटना से भयभीत होकर आसपास के लोगों को बताया कि सर्प के काटने से मृत्यु हो गई है I लेकिन पुलिस ने जाँच पड़ताल किया तो पता चला कि आरोपी ने डंडे से बेरहमी से पीटकर हत्या कर दिया है I पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3640

    https://golden36garh.com/?p=3649

  • धुलभरी आँधी ने मचाया कोहराम घंटों रही बिजली गुल

    धुलभरी आँधी ने मचाया कोहराम घंटों रही बिजली गुल

    धुलभरी आँधी ने मचाया कोहराम घंटों रही बिजली गुल

    बिलासपुर में कल शाम के 7 बजे के आसपास धूलभरी आँधी ने सबको सदमे में डाल दिया था I लोगों को रास्ता क्रॉस करने में दिक्क्क्त हो रहा था, तेज हवाएं चल रहा था, साथ में धुल भी उड़ रहा था, जिससे लोगों को सामने देखकर चलने में काफी दिक्कत हो रहा था I इधर तेज आँधी से कई जगह पेड़ की डाल टूटकर बिजली के खम्बे में जा गिरे, कई जगह बिजली के तार टूट गये जिससे शहर में अँधेरा छाया रहा I

    बिलासपुर में कल शाम को तेज आँधी तूफान के कारण शहर के अधिकांश भागों में ट्रांसफार्मर व बिजली के तारों के ऊपर पेड़ की डाल टूटकर गिर गया, जिससे बिजली गुल हो गया I एक के बाद एक जब बिजली विभाग के पास शिकायतें आई तो विभाग में हड़कंप मच गया I हाल तो कुछ ऐसा था की सुधार दल में स्टाफ कम होने के कारण लम्बे समय तक अँधेरा छाया रहा जिससे जनता परेशान रही I लोग इसी सोच में रहे कि अभी बिजली का ऐसा हाल है तो फिर बरसात के समय कैसा स्थिति रहेगा I दरअसल बिजली विभाग हमेशा मेंटेनेंस के नाम पर बिजली काटती रहती रहती है I

    कई जगह गिरी पेड़ की डाल 

    नेहरु नगर के माँ लक्ष्मी अपार्टमेंट के पास पेड़ की डाल टूटी, वहीं इंदिरा सेतु फीडर में जम्पर टूटा, भैंसा बाजार चौंक व गाँधी चौंक में भी यही दिक्कत आई जिसे हटाने के लिए मशीन का सहारा लेना पड़ा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3636

    https://golden36garh.com/?p=3640

  • पिकअप हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक

    पिकअप हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक

    पिकअप हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक

    छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बीते सोमवार को पिकअप के खाई में गिर जाने से 19 लोगों की जान चली गई I मृतकों में 18 महिलाएं और एक पुरुष हैं I सभी मृतक सेमरहा ग्राम के रहने वाले थे I इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया है I राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा – ‘छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख है I इस हादसे में अपने प्रियजनों के खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-सवेंदनाएं व्यक्त करती हूँ और घयाल लोगों की जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूँ I’

    वहीं मोदी ने कहा की कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है I इस घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं I इसके साथ मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ I राज्य सरकर की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर सम्भव मदद में जुटा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3636

    https://golden36garh.com/?p=3562

  • शातिर चोर को पुलिस ने धर दबोचा करता था चोरी

    शातिर चोर को पुलिस ने धर दबोचा करता था चोरी

    शातिर चोर को पुलिस ने धर दबोचा करता था चोरी

    कटघोरा क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है I चोर बड़े ही शातिर ढंग से मोटर सायकल की चोरी करता था I आरोपी जांजगीर चांपा का निवासी है I आरोपी के पास से 7 बाइक जब्त हुआ है I जानकारी के अनुसार, कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले में चोरी की घटना पर रोक लगाने के लिए 18 मई को क्राइम मीटिंग लेकर सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया गया था I यू बी एस चौहान तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा एवं एसडीओपी पकंज ठाकुर के द्वारा थाना प्रभारी कटघोरा धर्म नारायण निवारी को निर्देशित करते हुए आसपास के इलाकों की सघन जाँच पड़ताल की गई I जिसके तहत एक मुखबिर की सूचना पर कटघोरा पुलिस ने 12 मई को बाइक चलाते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है I

    पूछताछ में बताया कि ग्राम कामता, जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला बताया I जो कोरबा, कटघोरा और बिलासपुर की बाइक को चोरी करके कुछ बाइक अपने घर में तो कुछ बाइक को जंगल में छिपा कर रखा है और ग्राहक की तलाश कर रहा है I आरोपी के कब्जे से चार Hero Delux, 1 hero passion pro, 1 Honda Shine, 1 Honda Leo कुल 7 बाइक जब्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3629

    https://golden36garh.com/?p=3633

  • फर्जी गेट पास बनाने के जुर्म में दो आरोपी गिरफ्तार

    फर्जी गेट पास बनाने के जुर्म में दो आरोपी गिरफ्तार

    फर्जी गेट पास बनाने के जुर्म में दो आरोपी गिरफ्तार

    भिलाई में पुलिस को फर्जी गेट पास बनाने वाले गिरोह का पता चला है जिसके बाद जेवरा सिरका चौकी पुलिस ने सर्चिंग शुरू कर दी है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है I इसमें से एक फर्जी गेट पास धारी है और एक फर्जी गेट पास बनाने वाला शामिल है I

    पुलिस की जानकारी के अनुसार, आईआईटी के कुलसचिव डॉ. जयेश चन्द्र एस ने शिकायत दर्ज की थी I इसके आधार पर गौरव साहू नाम के फर्जी गेट पास होने की शिकायत दर्ज थी। जांच में पता चला कि गौरव साहू पूर्व में आईआईटी में ठेका श्रमिक के रूप में काम करता था और अभी वहां से उसका काम छूट गया था। वह फिर से आईआईटी में घुसना चाहता था। आईआईटी में प्रवेश के लिए गेटपास की जरूरत थी तो उसने कोहका निवासी महेंद्र सिन्हा से संपर्क किया। महेंद्र सिन्हा फर्जी गेट पास बनाने का काम करता था I गौरव साहू फर्जी गेट पास महेंद्र सिन्हा से बनवा लेता है I महेंद्र सिन्हा और गौरव साहू दोनों कोहका के रहने वाले हैं I दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना की धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है I

  • बकरी चराने गये युवक की बिजली गिरने से मौत

    बकरी चराने गये युवक की बिजली गिरने से मौत

    गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिले में, पेंड्रा के वार्ड क्रमांक 15 में रविवार को दोपहर के समय बादल गरजने लगा, बिजली चमकने लगा और बारिश हो रही थी I उसी समय पेंड्रा से धनगवाँ मार्ग पर तीन लोग बकरियाँ चरा रहे थे तभी अचानक वहाँ बिजली गिरी, जिससे दो लोग इसकी चपेट में आ गये I इसमें से तापप्रकाश बैगा (उम्र 35 साल) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विकास (उम्र 17 साल) बुरी तरह झुलस गया I घायल को पेंड्रा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा मामले को पुलिस ने मर्म कायम कर लिया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3619

    https://golden36garh.com/?p=3623

  • कभी दिखते थे बदसूरत आज हैं साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार

    कभी दिखते थे बदसूरत आज हैं साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार

    कभी दिखते थे बदसूरत आज हैं साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार

    साउथ फिल्मों के जाने माने सुपरस्टार जूनियर NTR का आज उनका जन्मदिन है, NTR आज अपना 41 वाँ जन्मदिन मना रहे हैं I जूनियर NTR का जन्म 20 मई 1983 को फिल्म एक्टर और पॉलिटिशियन नंदमुरी हरिकृष्ण के घर हुआ था। जूनियर एनटीआर आज साउथ के सुपरस्टार हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनका 94 किलो WEIGHT बढ़ गया था I तब उन्हें मोटा और बदसूरत कहकर ट्रोल किया जाता था, लेकिन आज एनटीआर इतने फिट हैं कि उनकी गिनती साउथ के सबसे फिट एक्टर्स में आती है I उन्होंने कई फिल्मों के लिए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है I

    जूनियर एनटीआर ने अपनी फिल्म की शुरुआत Brahmarshi Viswamitra से एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था I यह फिल्म 1991 में आई थी I उनकी हिट फिल्मों की बात करें तो टेम्पर, स्टूडेंट नंबर वन, ब्रिन्दावनम, टू फादर विथ लव, लोक परलोक, RRR आदि हैं I बता दें कि जूनियर NTR अब तक 31 फिल्मों में काम कर चुके हैं और अब जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ ‘WAR’ की सीक्वल ‘वॉर 2’ में नजर आने वाले हैं I यह उनकी बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म होगी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3598

    https://golden36garh.com/?p=3619