
पुलिस ने किया दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश
जगदलपुर जिले के रिहायशी इलाके अनुपमा चौक के पास हुए माँ और बेटे के हत्याकाण्ड की गुत्थी को पुलिस ने केवल 24 घंटों के अन्दर ही सुलझा लिया I आपको जानकर हैरानी होगा कि इस हत्याकांड को कोई दूसरा नहीं बल्कि महिला के छोटे बेटे ने ही अंजाम दिया था I पुलिस ने बताया कि छोटे बेटे ने ही मां और बड़े भाई की तेज धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी थी। डबल मर्डर केस में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आइये जानते हैं मामले को विस्तार से
गुप्ता परिवार के मकान में घुसकर अज्ञात हमलावर ने गायत्री गुप्ता (50) और उनके पुत्र नीलेश गुप्ता (32) के सिर में तेज धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। वहीं दूसरा पुत्र नितेश गुप्ता (गोलू) (29) मामूली रूप से घायल हो गया। जिसे मेकाज में भर्ती करवाया गया है। सुबह पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
गायत्री गुप्ता विधवा है और वह अपने दोनों पुत्रों के साथ रहती थी I पास में ही उनका किराना का दुकान था I बीती रात को सभी अपने रिश्तेदार के यहाँ शादी में गये हुए थे I वहां से करीब 11:30 बजे रात को लौटे I हर रोज की तरह सुबह उठकर गायत्री झाड़ू पोंछा करती थी लेकिन गुरुवार की सुबह जब पड़ोसियों ने देखा कि घर का दरवाजा तो खुला है लेकिन घर अस्त-व्यस्त सामान बिखरा हुआ है और माँ एवं बड़े बेटे का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है और दुसरे कमरे में छोटे बेटे नीतेश गुप्ता के हाथ बंधे हुए थे। यह सारा षड्यंत्र छोटे बेटे ने हत्या करने के बाद रचा हुआ था ताकि पुलिस उन पर शक ना कर सके I
READ MORE :












