Category: Popular News

Popular News

  • छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी

    छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी

    छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी

    छत्तीसगढ़ में अभी कुछ हफ्तों से मानसून में ब्रेक लगा हुआ था लेकिन अब मानसून ने अपनी रफ़्तार फिर से पकड़ी है और अभी कुछ दिनों से अच्छी बारिश देखने को मिल रही है I आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है I आज सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की एवं मध्यम बारिश देखने को मिल सकता है I कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है I मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तरी भागों में भारी बारिश होने के संकेत हैं I राजधानी रायपुर में आसमान में बादल छाए रहने से गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। रायपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिली है।

    मौसम विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में 15 सेमी. तक बारिश रिकॉर्ड किया गया I अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में, जबकि न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5162

    https://golden36garh.com/?p=5154

  • ऑटो सिग्नल कार्य के चलते ट्रेनें हुई प्रभावित

    ऑटो सिग्नल कार्य के चलते ट्रेनें हुई प्रभावित

    अभी रेलवे का सारा ध्यान ऑटो सिग्नल से जुड़े हुए कार्यों को पूरा कराने में है I इस कार्य को सम्पन्न कराने के लिए रेल प्रशासन को वर्किंग जोन में ट्रेनों को स्थगित करना पड़ रहा है I इससे यात्रियों को होने वाली परेशानी को रेल प्रशासन समझ रहा है I रेल प्रशासन का कहना है कि बेहतर व समय पर ट्रेनों के परिचालन के लिए ट्रेनों को स्थगित करना जरुरी है I लेकिन अब कार्य लगभग पूरा हो ही गया है I

    रद्द किये गए ट्रेनों की लिस्ट

    18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस, 18252 कोरबा- रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस, 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल, 08738 बिलासपुर- रायगढ़ मेमू स्पेशल, 08735 रायगढ़- बिलासपुर मेमू स्पेशल, 08732 बिलासपुर-कोरबा मेमू स्पेशल,  08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल,  08731 कोरबा-बिलासपुर मेमू स्पेशल, 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल, 08279 कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल, 08210 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल, 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल, 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल, ये सभी ट्रेनें स्थगित की गयी हैं I

    कुछ ट्रेनों जैसे-18518 विशाखापत्तनम-कोरबा एक्सप्रेस, 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस, 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस ये सभी ट्रेनें बिलासपुर तक ही चलेंगी I इसके आगे की रूट अभी प्रभावित रहेंगी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5154

    https://golden36garh.com/?p=5150

  • बुजुर्ग ने बिमारी से परेशान होकर किया आत्महत्या और छोड़ गया सुसाइड नोट

    बुजुर्ग ने बिमारी से परेशान होकर किया आत्महत्या और छोड़ गया सुसाइड नोट

    बुजुर्ग ने बिमारी से परेशान होकर किया आत्महत्या और छोड़ गया सुसाइड नोट

    घटना रातीबड़ थाना क्षेत्र में स्थित सूरज नगर का है। जहाँ एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर सुसाइड कर लिया है और साथ सुसाइड नोट छोड़ गया I पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतक का नाम कन्हैयालाल पटेल (65) है जो सूरज नगर के निवासी थे I वे पोस्ट ऑफिस में बाबू के पद से रिटायर्ड हुए थे। उन्हें बबासीर की समस्या थी I कन्हैयालाल कई सालों से बबासीर की समस्या से जूझ रहे थे I कुछ साल पहले उन्हें प्रोस्टेट की बीमारी भी हुआ था I दोनों ही बीमारी की पीड़ा से कन्हैयालाल काफी सालों से जूझ रहे थे I कन्हैयालाल घर में उनके पत्नी के साथ रहते थे उनके कोई पुत्र नहीं थे I गुरुवार के दिन करीब दस बजे उनका नौकर उनके कमरे में चाय देने गया तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है और कन्हैयालाल फाँसी से लटका हुआ है ।

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुँची तो उन्हें मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला I जिसमें लिखा था कि मैं लंबे समय से बवासीर और प्रोस्टेट से पीड़ित हूं और अब इस दर्द को सहन करने की शक्ति मुझमें नहीं बची है। इसीलिए अपने प्राण दे रहा हूं। मेरे जाने के बाद मेरे देह का दान कर देना I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5142

    https://golden36garh.com/?p=5150

  • कोयला कारोबारी के दफ्तर के बाहर शूटरों ने किया फायरिंग

    कोयला कारोबारी के दफ्तर के बाहर शूटरों ने किया फायरिंग

    कोयला कारोबारी के दफ्तर के बाहर शूटरों ने किया फायरिंग

    राजधानी रायपुर में एक बार फिर अमन साहू के शूटरों ने कोयला कारोबारी के ऑफिस के सामने गोलीबारी की है I यह गोलीबारी 11 बजे के आसपास का बताया जा रहा है I राहत की बात तो यह है कि इस गोलीबारी में किसी तरह का कोई हानि नहीं हुआ है I इस घटना से रायपुर पुलिस अलर्ट हो गया है और शहर के चौक-चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं I एएसपी लखन पटले ने बताया कि रायपुर के तेलीबांधा थाना अंतर्गत पचपेड़ीनाका से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड में एक कारोबारी के ऑफिस के सामने दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हवाई फायर करते हुए दिखाई दिए।

    एएसपी पटले ने बताया कि इससे पहले रायपुर पुलिस ने कुछ महीने पहले झारखंड के एक गैंग को रायपुर में घटना को अंजाम देने से पूर्व पकड़ा था। इस घटना में भी इसी गैंग पर शक है। फिलहाल शहर में नाकेबंदी कर शूटरों की तलाश किया जा रहा है।

    बता दें, इसके पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रदेश में दो कोयला कारोबारियों को हत्या करने के इरादे से आये चार शूटरों को गिरफ्तार किया था I ये शूटर कोयला कारोबारी से पैसा वसूल करने का काम करते थे I रायपुर में किसी कोयला कारोबारी द्वारा वसूली का पैसा देने से मना करने पर शूटर उसे मारने के इरादे से आये थे लेकिन वो अपने इरादों में नाकामयाब रहे और पुलिस ने उन्हें धर दबोचा और जेल में भेज दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5138

    https://golden36garh.com/?p=5142

  • कटहल खाने आये हाथी ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

    कटहल खाने आये हाथी ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

    कटहल खाने आये हाथी ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

    रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में कूड़ेकेला निवासी राजू दास 45 वर्ष शनिवार की सुबह डोरी बीनने जंगल गया हुआ था। ग्रामीण जब डोरी बीनने में व्यस्त था इसी बीच अचानक हाथी से उसका सामना हो गया और फिर हाथी ने सूंढ़ से उठा कर जमीन में पटककर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि छाल रेंज में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत की खबर लगते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने बताया कि इन दिनों गाँव से लगे हुए जंगल में कटहल पककर पेड़ों में लदे हुए हैं पेड़ों में लदे हुए कटहलों को देखकर हाथी चले आ रहे हैं I जिससे ग्रामीणों के जान का खतरा बना रहता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5124

    https://golden36garh.com/?p=5124

  • वित्त आयोग की टीम ने बस्तर की खूबसूरत वादियों की जमकर किये तारीफ़

    वित्त आयोग की टीम ने बस्तर की खूबसूरत वादियों की जमकर किये तारीफ़

    16 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया अपने नेतृत्व दल के साथ तीन दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुँचे हुए थे I वित्त आयोग द्वारा प्रदेश और बस्तर क्षेत्र के पर्यटन स्थलों के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहयोग के लिए कार्ययोजना का तैयारी किया जाना है I इस सिलसिले में डॉ. अरविन्द पनगढ़िया अपने नेतृत्व दल के साथ बस्तर भी आये थे I शुक्रवार को इनकी टीम जगदलपुर पहुँचा और इस दौरान उनकी टीम ने बस्तर के खूबसूरत चित्रकोट जलप्रपात के दूसरी छोर तीरथा पहुंचकर उसकी नैसर्गिक खूबसूरती को करीब से जाना। चित्रकोट जलप्रपात के तीरथा स्थित वॉच टॉवर पर जाकर सभी सदस्यों ने काफी समय तक जलप्रपात को निहारा और उसकी प्रशंसा की और फोटो भी खिंचवाये I इस खुबसुरत दृश्य को अपने साथ कैमरे में कैद करके भी ले गये I

    वित्त आयोग के सदस्य के रूप में अजय नारायण झा, एनी जॉर्ज मैथ्यू, डा मनोज पाण्डा, डा सौम्यकांति घोष मौजूद थे। टीम के मेम्बर अजय नारायण झा ने नदी की उदगम और संगम स्थल के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली I वित्त आयोग के दल ने चित्रकूट जलप्रपात की तारीफ़ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की वास्तविक और नैसर्गिक खूबसूरती बस्तर में देखने को मिल रही है, जहां प्राकृतिक वातावरण बेहद सुंदर है, जो अपने आप में मिसाल है। अजय नारायण झा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के बारे में जितना सुना था, उससे भी कहीं ज्यादा बेहतरीन है। इसके बाद इनकी टीम ने बस्तर के कुछ और जगहों का भी जायजा लिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5120

    https://golden36garh.com/?p=5124

  • नई औद्योगिक नीति के तहत रोबोटिक और एआई को मिलेगा बढ़ावा

    छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति के तहत शामिल होंगे कई महत्वपूर्ण योजनायें

    छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति लागू करने से पहले देश के विभिन्न राज्यों में दौरा किया जा चूका है I इसके लिए औद्योगिक व्यापारिक संगठनों से सुझाव भी लिया जा चूका है I इन सुझावों के आधार पर छत्तीसगढ़ की नई नीति 2024-2029 लॉन्च किया जाएगा I बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति एक नवंबर से लागू होगा, जिसमें भूपेश सरकार के कार्यकाल में बने नीतियों में सुधार कर उनमें नए सिरे से नीतियाँ बनाया जा रहा है I इसमें दूसरे राज्यों की नीतियों को भी ध्यान में रखकर उद्योग विभाग की टीम ने अध्ययन किया है I छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति नवाचार पर आधारित होगा I इस नीति के तहत अनुदान छूट को बढ़ाया जाएगा I अनुदान छूट पहले 18 से 20 प्रतिशत तक था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 से 35 प्रतिशत किया जायेगा I जिससे औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा मिल सके I

    उद्योग विभाग के अधिकारियों  के मुताबिक इस नीति में कई ऐसे प्रावधान होंगे I जिससे छत्तीसगढ़ स्वयं के उद्योग माडल के जरिए अन्य राज्यों में गुजरात माडल की तर्ज पर पहचान बना सकेगा। गुजरात सहित अन्य प्रदेशों की औद्योगिक नीतियों की महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया जाएगा । नई औद्योगिक नीति लागू करने से पहले अलग-अलग राज्यों का दौरा किया जाएगा और उनका विश्लेष्ण किया जाएगा फिर निष्कर्ष कर छत्तीसगढ़ की नई नीति 2024-2029 लांच किया जाएगा I

    नई औद्योगिक नीति के तहत रहेगा कुछ खास :-

    अनुदान में 30 से 35 प्रतिशत तक की छूट मिलेगा I साथ ही हर साल इनवेस्टर्स मीट का आयोजन किया जायेगा I छत्तीसगढ़ में स्मार्ट टूरिज्म के लिए पर्यटन क्षेत्रों का विकास किया जाएगा I लॉजिस्टिक सुविधाएं, आटोमोबाइल्स सेक्टर को बढ़ावा दिया जायेगा I

    स्थानीय युवा व महिलाओं को नवीनतम उद्योग शुरु करने के लिए आकर्षक लाभ दिया जाएगा ताकि उनका भी विकास हो सके I प्रदेश में नए औद्योगिक क्षेत्रों का स्थापना किया जायेगा I रोबोटिक्स, डिफेंस, एआइ तकनीक को बढ़ावा मिलेगा। इस नीति से नान कोर सेक्टर, फूड प्रोसेसिंग, आइटी, सर्विस सेक्टर को प्रोत्साहित किया जाएगा I बढ़ते प्रदुषण को रोकने के लिए प्रदूषण रहित उद्योगों पर विशेष जोर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, उत्पादों की मैन्युफेक्चरिंग किया जायेगा I सिंगल विंडो सिस्टम को कारगर बनाते हुए निवेश को आकर्षित करना। ये सभी नई औद्योगिक नीति में शामिल किये जायेंगे I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5120

    https://golden36garh.com/?p=5111

  • भालू के आक्रमण से एक ग्रामीण युवक की मौत

    भालू के आक्रमण से एक ग्रामीण युवक की मौत

    एक युवक की रात में खुले में शौच के दौरान भालू के हमले से मौत हो गई है I घटना मरवाही का है जहाँ ग्रामीण रात करीब 11:30 बजे घर के नजदीक स्थित तालाब के पास शौच के लिए जा रहा था। तभी अचानक भालू आ गया I इससे पहले की युवक जान बचाकर भागता, भालू ने उस पर हमला कर दिया I इससे ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गया I भालू ने अपने नुकीले और तेज-धारदार नाखूनों से युवक के शरीर में गहरी चोटें पहुंचाई I जख्मी अवस्था में ग्रामीण युवक को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया I

    परिजनों ने मौत की एक वजह स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही को भी बताया है। मृतक के परिजन का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थे। उनकी जगह ईएनटी व नर्स उपस्थित थीं। इनके द्वारा ही उपचार किया गया।

    खबर मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को तत्काल सहायता राशि प्रदान किया I ऐसी स्थिति में बीट गार्ड ने स्वजन को तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये दिए। बताया जा रहा है कि गाँव जंगल के समीप होने के कारण भालू रात के समय अक्सर ग्रामीण इलाके में विचरित करते रहते हैं I इन इलाकों में जंगली जानवरों का दहशत बना रहता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5107

    https://golden36garh.com/?p=5111

  • प्रॉपर्टी डीलर को बीयर की बोतल से पीटकर बाउंसर ने किया लहुलुहान

    प्रॉपर्टी डीलर को बीयर की बोतल से पीटकर बाउंसर ने किया लहुलुहान

    घटना बिलासपुर के 36 सिटी मॉल स्थित तंत्रा बार का है जहाँ एक प्रॉपर्टी डीलर को  बाउंसर ने  बीयर की बोतल से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में प्रॉपर्टी डीलर घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने बार के बाउंसर और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। सरकंडा के चांटीडीह रामायण चौक के पास रहने वाले आदित्य तिवारी प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं।

    बुधवार की रात वे अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए मयंक यादव, असीम केसकर के साथ 36 सिटी माल स्थित तंत्रा बार गए थे। रात करीब एक बजे बाउंसर राजू उर्फ निसार अहमद और मनीष सोनी उनकी टेबल हटाने लगे। साथ ही वे प्रापर्टी डीलर और उसके साथियों को बार से बाहर निकाल रहे थे। इसका विरोध करने पर बाउंसर और उसके साथियों ने प्रापर्टी डीलर की पिटाई की। इसी बीच एक युवक ने बीयर की बोतल से प्रापर्टी डीलर पर हमला किया। इससे प्रापर्टी डीलर लहूलुहान हो गए। उनके साथियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद लहूलुहान प्रापर्टी डीलर ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जाँच में जुटा हुआ है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5103

    https://golden36garh.com/?p=5107

  • सड़कों पर वाहनों की निगरानी के लिए इंटर सेप्टर वाहन को किया गया तैनात

    सड़कों पर वाहनों की निगरानी के लिए इंटर सेप्टर वाहन को किया गया तैनात

    छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार हो रहे दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए रायपुर समेत 15 जिलों में सर्वसुविधा से युक्त 15 नए इंटर सेप्टर वाहन अब सड़कों पर दौड़ेंगे। शुक्रवार को सीएम विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस से 10 बजे इन इंटर सेप्टर वाहनों को फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया। प्रदेश में इस तरह की सर्वसुविधायुक्त इंटर सेप्टर वाहनों की आवश्यकता लम्बे समय था लेकिन अब पूरा हो गया है I इंटर सेप्टर वाहन से अब आसानी से हाईवे समेत अन्य मार्गों पर तेज रफ्तार में दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार पर लगाम कसा जा सकेगा I इसके साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने, चकाचौंध लाइट वाली गाड़ियों, तेज हॉर्न वाली गाड़ियों, तेज आवाज वाली साइलेंसर युक्त वाहनों पर कार्रवाई किया जा सकेगा I नए इंटर सेप्टर वाहनों को रायपुर समेत बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, रायगढ़ सरगुजा, जगदलपुर, कांकेर में तैनात किया जा रहा है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5098

    https://golden36garh.com/?p=5103