Category: Popular News

Popular News

  • गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल के पास लगी फिल्मों की लाइन

    गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल के पास लगी फिल्मों की लाइन

    कभी फिल्मों के लिए तरसते थे आज फिल्मों को कैसे लगी लाइन ? आइये जानते हैं ?

    आपने अक्सर देखा होगा कि बॉलीवुड में कई ऐसे फ़िल्मी सितारे आये जिन्होंने कई बड़ी हिट फिल्म दी और सुपरस्टार रहे लेकिन अचानक उनकी फिल्में चलनी बंद हो गई I हर फिल्म फ्लॉप होती गई, नौबत तो यहाँ तक आ गई कि उन्हें फिल्म तक मिलना मुश्किल हो गया I लेकिन कुछ एक्टर ने ऐसा कमबैक किया और पर्दे पर धमाल मचा दिया I

    हम बात कर रहे हैं अभिनेता सनी देओल की जिन्होंने 1983 में आई फिल्म “बेताब ” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था यह फिल्म सुपरहिट रही I इनकी पहली ही फिल्म ने वो पहचान दिलाई की सनी देओल रातोंरात सुपरस्टार बन गये I 80 और 90 के दशक में सनी देओल की एक झलक पाने के लिए फैन्स बेताब रहते थे I सनी देओल की फिल्म ग़दर 2001 में आया था यह फिल्म उस साल ब्लॉकबस्टर रही I लेकिन उसके बाद सनी देओल को दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा I

    सनी देओल का ये सपना 2023 में पूरा हुआ जब उनकी फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई I इस ने 60 करोड़ के बजट में 500 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया और ब्लॉकबस्टर रही I इससे पहले उनकी फिल्म एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर पीटती रही I सनी देओल को एक हिट फिल्म देने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था I एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में देने के बाद सनी देओल के पास फिल्मों के ऑफर आना बंद हो गये हो थे I लेकिन ग़दर 2 की सफलता के बाद सनी देओल के पास फिल्म की मानों लाइन ही लग गई I उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो सन ऑफ सरदार 2, जाट,  बॉर्डर 2, रामायण, लाहौर 1947 आने वाली हैं I

    सनी देओल की हिट फिल्मों की बात करें तो बेताब, दामिनी, द हीरो, कर्ज़, अर्जुन, क्रोध, घायल, योद्धा, त्रिदेव, चालबाज़, माँ तुझे सलाम, बॉर्डर, लव स्टोरी ऑफ़ ए जासूस, अपने, यमला पगला दीवाना, जैसी कई हिट फिल्में दी। सनी देओल को दो फिल्मफेयर और दो नेशनल अवार्ड भी मिला है I

    Read More :

    जहरीले कीड़े के काटने से बच्चे की मौत, परिजनों ने की न्याय की मांग

    पीएम मोदी ने साइबर ठगी से बचने के लिए दिए “तीन गुरु मन्त्र”

  • सूरजपुर में दोहरे हत्याकांड के बाद अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर

    सूरजपुर में दोहरे हत्याकांड के बाद अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर

    कुलदीप साहू की अवैध संपत्तियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

    सूरजपुर में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप साहू की अवैध सम्पति को आज सोमवार को बुलडोजर चलवाने का फैसला लेते हुए, उसकी समस्त अवैध सम्पति पर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया I प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए उसके चार जगहों पर बुलडोजर चलवाया I प्रशासन इस काम के लिए आज सुबह के 4 बजे से ही आरोपी कुलदीप साहू के अवैध सम्पतियों, मकानों को टीम के साथ तोड़ने के लिए जुटी I

    अभी हाल ही में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और उसकी मासूम बेटी में बेरहमी से कुलदीप साहू और उनके साथियों के द्वारा हत्या कर दिया गया था I इस मामले ने विक्राल रूप ले लिया था I जिसको देखते हुए पुलिस की टीम को आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और अब आरोपी कुलदीप साहू के अवैध सम्पतियों को प्रशासन एक्शन लेते हुए उन पर बुलडोजर चलाने का आदेश दिया I

    आपको बता दें, कि इस हत्याकांड के बाद से ही सूरजपुर के लोगों ने उसके अवैध निर्माण भवनों को तोड़ने की गुहार लगाईं थी I जिसके बाद सूरजपुर नगर निगम ने आरोपी कुलदीप साहू और उसके सम्बन्धियों के तमाम अवैध सम्पतियों पर नोटिस जारी कर बुलडोजर चलाने का आदेश दिया I  

    जानकारी के मुताबिक़ पुलिस और प्रशासन सहित नगर पालिका की टीम ने कुलदीप साहू की अवैध संपत्तियों में से पुराना बाजार पारा, मानपुर वार्ड क्रमांक 14 तिलसिवां सर्किट हाउस और रिंग रोड में बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई चल रही है। आरोपी ने सूरजपुर के पुराना बाजारपारा में लगभग 20 डिसमिल का अवैध बाउंड्री वॉल निर्माण कराया था वो यहीं कबाड़ का सारा सामान रखता था ।  

    सूत्रों से पता चला है कि आरोपी की मानपुर वार्ड क्रमांक 14 में 43 डिसमिल जमीन है जहां गोदाम बना रखा है। पता चला है कि ये सभी अवैध संपतियां हैं। इसके अलावा सर्किट हाउस के पास करीब चार एकड़ जमीन में बीच-बीच में गोदाम और यहाँ भी कई कमरों का निर्माण है प्रशासन ने इसको भी तोड़ने का काम चालू कर दिया है। इसके अलावा सर्किट हाउस के पास रिंग रोड में भी अवैध सम्पति का खुलासा हुआ है प्रशासन आरोपी कुलदीप साहू की समस्त अवैध सम्पतियों को नष्ट करने के नोटिस जारी किया ।

    बता दें, सूरजपुर दोहरे हत्याकांड के बाद से सरकार ने सख्ती से पेश आना शुरू कर दिया है और त्वरित एक्शन लेना शुरू दिया है I इस हत्याकांड के बाद एसपी एमआर अहिरे और कलेक्टर रोहित व्यास को दूसरे जगह स्थानान्तरण कर दिया गया I उसके जगह नए एसपी प्रशांत ठाकुर ने सूरजपुर इलाके का कमान संभालने के लिए दिया गया है I

    Read More :

    जहरीले कीड़े के काटने से बच्चे की मौत, परिजनों ने की न्याय की मांग

    पीएम मोदी ने साइबर ठगी से बचने के लिए दिए “तीन गुरु मन्त्र”

  • राजनांदगांव में शुरू हुई “ग्राम-चिकित्सालय” वेब सीरीज की शूटिंग

    राजनांदगांव में शुरू हुई “ग्राम-चिकित्सालय” वेब सीरीज की शूटिंग

    राजनांदगांव में नई वेब सीरीज की शूटिंग स्थानीय कलाकार भी होंगे शामिल

    इन दिनों छतीसगढ़ में पर्यटन स्थल, यहाँ की धरातल, रहन-सहन और यहाँ का खुबसूरत वातावरण बाहरी फिल्मकारों को खूब पसंद आ रहा है। बॉलीवुड के फ़िल्मी सितारों का इन दिनों छत्तीसगढ़ में अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए तांता लगा हुआ है।

    राजनांदगांव में होगी फिल्म की शूटिंग

    सुपरहिट वेब सीरीज “पंचायत” के निर्माताओं की अगली वेब सीरीज “ग्राम-चिकित्सालय” की शूटिंग छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शुरू होने जा रही है। इस नई सीरीज का मुहूर्त शॉट मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास कार्यालय में उनके द्वारा क्लैप देकर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में फिल्मांकन के लिए आए निर्माताओं का स्वागत किया और उनके आने वाली प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

    स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका

    टीम ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि “पंचायत” जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज की सफलता के बाद, वे “ग्राम-चिकित्सालय” लेकर आ रहे हैं। उन्होंने राजनांदगांव को इस बार शूटिंग के लिए चुना है, जो कहानी की आवश्यकताओं को पूरा करता है। उन्होंने बताया कि फिल्म की लोकेशन के रूप में राजनांदगांव को चुनने के पीछे का कारण यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर है, जो सीरीज के लिए सिनेमेटिक खूबसूरती प्रदान करेगा।

    ग्राम-चिकित्सालय सीरीज में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देते हुए थियेटर से जुड़े छत्तीसगढ़ के कलाकारों को भी कास्ट किया जा रहा है। एक महीने की इस शूटिंग में प्रदेश के कलाकारों को विशेष रूप से मौका मिलेगा, जिससे यहां के थिएटर और प्रतिभाशाली स्थानीय कलाकारों के करियर को भी एक नया मोड़ मिलने की संभावना है।

    इस पर सीएम विष्णुदेव साय ने ख़ुशी जाहिर करते हुए नई फिल्म नीति के तहत छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को बढ़ावा की बात भी कही । इस शुभारंभ समारोह में संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, टीवीएफ के संस्थापक अरुणाभ कुमार, डायरेक्टर दीपक मिश्रा और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर गणेश शेट्टी सहित अन्य टीम सदस्य भी मौजूद थे।

    Read More :

    जहरीले कीड़े के काटने से बच्चे की मौत, परिजनों ने की न्याय की मांग

    पीएम मोदी ने साइबर ठगी से बचने के लिए दिए “तीन गुरु मन्त्र”

  • जहरीले कीड़े के काटने से बच्चे की मौत, परिजनों ने की न्याय की मांग

    जहरीले कीड़े के काटने से बच्चे की मौत, परिजनों ने की न्याय की मांग

    कचरा साफ़ करते जहरीले कीड़े के काटने से बच्चे की मौत

    मुंगेली जिले के शासकीय स्कूल में शिक्षिका के दवारा बच्चे से कचरा साफ कराते समय एक जहरीले कीड़े के काटने से बच्चे की मृत्यु हो गई है I जानकारी के मुताबिक़, घटना मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत धमनी का है जहाँ शासकीय प्राथमिक शाला की एक शिक्षिका ने चौथी क्लास की एक छात्र को कचरा साफ़ करने को कहा लेकिन कचरा साफ़ करने के दौरान एक अज्ञात जहरीले कीड़े के काटने से बच्चे की तबियत अचानक बिगड़ने लगी I इसकी सूचना परिजनों को दी गई, जिसके पश्चात् माता-पिता अपने बच्चे को लेकर बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराये जहाँ इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई I

    इस दुखद घटना से माता-पिता और परिवार में शोक का माहोल है I फ़िलहाल, अभी इस का स्पष्टीकरण नहीं हो पाया है कि कचड़ा साफ़ करते समय कौन से जीव ने बच्चे को काटा जिसके जहर फैलने से उसकी मौत हो गई I

    जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण लोगों ने इस पर पंचायत में बैठक भी किया और स्कूल के शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए काफी हंगामा भी किया I इस पर थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने ग्रामीणों शांत कराते हुए उन्हें इंसाफ दिलाने का वादा किया, तत्पश्चात मामला शांत हो पाया I

    उपयुक्त मामले में डीईओ सीके धृतलहरे ने कहा कि ग्राम पंचायत धमनी हुए बच्चे की मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा I

    जानकारी के मुताबिक़, शिक्षा विभाग की ओर बच्चे के अंतिम संस्कार के लिए 11 हजार रूपये की सहयोग राशि दिया गया है I मामले का जायज़ा लेते हुए क्षेत्र के कलेक्टर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद 4 लाख रूपये सहयोग राशि देने की बात कही और परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए आरोपी के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही I

    Read More :

    छात्रा की मोपेड में निकला जीपीएस ट्रैकर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

    पीएम मोदी ने साइबर ठगी से बचने के लिए दिए “तीन गुरु मन्त्र”

  • राकेश टिकैत ने दी सलमान को बिश्नोई समाज से माफ़ी मांगने की सलाह

    राकेश टिकैत ने दी सलमान को बिश्नोई समाज से माफ़ी मांगने की सलाह

    बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान के लिए बढ़ी मुसीबतें

    अभी हाल ही में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान की मुश्कलें बढ़ी हुई है I दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है I जिसको देखते हुए सलमान को Y-ग्रेड की सुरक्षा दी गई है I

    आपको बता दें, कि सलमान खान के काला हिरन केस अभी तक सुलझ नही पाया है I काले हिरन को बिश्नोई समाज में पवित्र माना जाता है और बात को लेकर बिश्नोई समाज सलमान खान से खफ़ा है I और सलमान खान को बिश्नोई समाज माफ़ी मांगने को कह रहे हैं लेकिन इस पर अभिनेता का प्रतिक्रिया नहीं आया है I इस पर राकेश टिकैत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें बिश्नोई समाज से माफ़ी मांग लेनी चाहिए I टिकैत ने आगे कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक बदमाश किस्म का इंसान है क्या पता कब कर दे I

    जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई अभी गुजरात के साबरमती जेल में बंद है जहाँ से अपने सारे कारनामे को कण्ट्रोल करता है I राकेश टिकैत ने यह तब दिया जब बाबा सिद्दीकी का बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दिया गया I

    सूत्रों के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे भी लॉरेन्स का हाथ बताया जा रहा है I काला हिरन का मामला “हम साथ साथ हैं” फिल्म की शूटिंग के समय का है जिसका केस आज भी चल रहा है I इसी बात को लेकर लॉरेन्स बिश्नोई सलमान खान के पीछे पड़ गया है I

    गैंगस्टर के गैंग ने कई बार सलमान पर फायरिंग कराई लेकिन नाकामयाब रहे I कभी सलमान खान के फार्म हाउस पर तो कभी उनके घर के सामने फायफिंग कराई लेकिन हर बार गैंग्स्टर की टीम को निराश का सामना करना पड़ा I सूत्रों के मुताबिक़, लॉरेन्स के चचेरे भाई ने अपने ब्यान में बताया कि एक बार सलमान खान ने मामले को रफा-दफा करने के लिए उनके सामने ब्लैंक चेक रख दिया था I जिसको बिश्नोई समाज ने ठुकरा दिया था I

    Read More :

    छात्रा की मोपेड में निकला जीपीएस ट्रैकर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

    पीएम मोदी ने साइबर ठगी से बचने के लिए दिए “तीन गुरु मन्त्र”

  • पीएम मोदी ने साइबर ठगी से बचने के लिए दिए “तीन गुरु मन्त्र”

    पीएम मोदी ने साइबर ठगी से बचने के लिए दिए “तीन गुरु मन्त्र”

    साइबर ठगी से बचने के लिए तीन गुरु मन्त्र रुको, सोचो और फिर एक्शन लो

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में साइबर अपराधों और डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर विशेष जोर देते हुए देशवासियों को सावधानी बरतने और उन्हें जागरूक करने की पहल की। प्रधानमंत्री ने साइबर ठगी के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए एक नया मंत्र सुझाया – ‘रुको, सोचो और एक्शन लो’। इस कार्यक्रम में एक वीडियो दिखाया गया जिसमें बताया गया कि कैसे साइबर ठग पुलिस या जांच एजेंसी के अधिकारी बनकर लोगों को धमकाते हैं और उनसे संवेदनशील जानकारी या पैसों की मांग करते हैं।

    प्रधानमंत्री ने साइबर सुरक्षा के लिए तीन महत्वपूर्ण चरण बताए, जिन्हें अपनाकर साइबर ठगी से बचा जा सकता है:

    1. रुको – कॉल आने पर घबराने की बजाय शांति से बैठें और किसी भी प्रकार की जानकारी साझा न करें। हो सके तो कॉल का स्क्रीनशॉट लें या रिकॉर्डिंग करें।

    2. सोचो – किसी भी सरकारी एजेंसी की ओर से धमकी भरे फोन कॉल या वीडियो कॉल पर पूछताछ नहीं की जाती है, और न ही पैसों की मांग की जाती है। यदि ऐसी कोई कॉल आती है, तो समझ लें कि कुछ गड़बड़ है।

    3. एक्शन लो – राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, या cybercrime.gov.in पर इसकी रिपोर्ट दर्ज करें। साथ ही परिवार और पुलिस को सूचित करें और सबूत सुरक्षित रखें।

    प्रधानमंत्री ने लोगों को समझाते हुए बताया कि साइबर अपराधियों के पास आपकी निजी जानकारी होती है, जैसे कि आप क्या करते हैं और आपके बच्चे कहां पढ़ते हैं। ये ठग वीडियो कॉल के जरिए खुद को पुलिस अधिकारी या सरकारी अफसर के रूप में पेश करते हैं, जिससे लोगों को मानसिक दबाव में डालकर जल्द फैसला लेने को मजबूर करते हैं।

    प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था नहीं है, यह एक झूठा और फरेबी तरीका है। इसे रोकने के लिए नेशनल साइबर को-ऑर्डिनेशन सेंटर की स्थापना की गई है, जो तमाम जांच एजेंसियों और राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

    Read More :

    छात्रा की मोपेड में निकला जीपीएस ट्रैकर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

    हाई टेंशन तार गिरने से तीन हाथियों की दर्दनाक मौत, वन विभाग में हडकंप

  • यातायात को बेहतर बनाने के लिए शनिचरी रपटा पुल का होगा विस्तार

    यातायात को बेहतर बनाने के लिए शनिचरी रपटा पुल का होगा विस्तार

    बिलासपुर को मिली नई सौगात, 15 करोड़ की लागत से बनेगा शनिचरी रपटा पुल

    बिलासपुर शहर में बढ़ती जनसंख्या और यातायात की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने शनिचरी रपटा पुल को चौड़ा करने का निर्णय लिया है। इस नये पुल की लम्बाई 300.50 मीटर और चौड़ाई 8 मीटर होगा, जिसकी अनुमानित लागत करीब 15 करोड़ बताया जा रहा है। इस पुल के बन जाने से बिलासपुर वासियों को न केवल सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी, बल्कि अरपा नदी का मनोरम दृश्य भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

    आपको बता दें, कि शनिचरी रपटा पुल का निर्माण उस समय हुआ था जब छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश से अलग नहीं हुआ था I रपटा पुल की ऊंचाई कम होने के कारण अरपा नदी में जल भराव के समय अक्सर यह पुल डूब जाता है। समय के साथ-साथ शहर का विस्तार हुआ, और पुल का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या में भी वृद्धि हुई, जिससे यातायात जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने पुराने पुलों को हटाकर नए पुल निर्माण का कार्य शुरू किया है। अब शनिचरी रपटा पुल 7,887 फीट लंबा और 26 फीट चौड़ा बनाया जाएगा ताकि बढ़ते यातायात की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

    शनिचरी रपटा के अलावा, प्रशासन ने मंगला से पुराना सरकंडा होते हुए लोधीपारा को जोड़ने के लिए भी एक और ब्रिज बनाने का प्रस्ताव पास किया है। 400.50 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा यह पुल भी 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इसके निर्माण से मंगला और आसपास के गांवों के निवासियों को सरकंडा पहुंचने में सहूलियत होगी और इंद्रासेतु पुल पर यातायात का दबाव कम होगा, जिससे जाम की समस्या का समाधान होगा।

    बिलासपुर में अरपा नदी के किनारे को विकसित करने का भी कार्य जारी है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यहां पर नौका विहार की सुविधा, हैप्पी स्ट्रीट और अन्य मनोरंजन स्थलों का निर्माण किया जा रहा है। रात में पुल से गुजरते समय लोगों को नदी के किनारों का सुंदर नजारा देखने को मिलेगा, जो कि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

    स्थानीय निवासियों की लंबे समय से यह मांग थी कि इस पुल को ऊंचा और चौड़ा बनाया जाए। प्रशासन ने उनकी मांग पर ध्यान देते हुए इस प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई। हालांकि, जगह की कमी और भूमि अधिग्रहण की समस्याओं को देखते हुए पुल की चौड़ाई को 12 मीटर से घटाकर 8 मीटर कर दिया गया है।

    Read More :

    बिलासपुर रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप जल्द बनकर होगा तैयार

    छात्रा की मोपेड में निकला जीपीएस ट्रैकर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

  • बिलासपुर रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप जल्द बनकर होगा तैयार

    बिलासपुर रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप जल्द बनकर होगा तैयार

    bilaspur railway station
    DEMO PICS

    बिलासपुर रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप सभी सुविधाओं से होगा लेस

    इन दिनों बिलासपुर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेलवे प्रशासन का मानना है कि स्टेशन की सुविधाओं के स्थानांतरण से यात्रियों को थोड़ा दिक्कत होगी, लेकिन इसके पूरा होने पर यात्रियों को पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। नया स्टेशन को एयरपोर्ट की थीम में बनाए जाने की योजना है, जिससे यात्रियों की सुविधा में भी इजाफा होगा।

    रेलवे ने प्रस्तावित स्टेशन के नए स्वरूप का मॉडल तैयार किया है, जो यात्रियों को स्टेशन की भव्यता का अहसास कराता है। निर्माण कार्य में पार्किंग का काम पहले ही शुरू हो चुका है, जिसमें 75% कार्य पूरा हो चुका है। स्टेशन के सामने अस्थाई वाहन स्टैंड का निर्माण चल रहा है, और जब बचे कार्य पूरे होंगे, तब पार्किंग शिफ्ट कर दी जाएगी।

    इस दौरान यात्रियों को गेट क्रमांक एक से ही प्रवेश करना होगा, जिससे थोड़ी असुविधा हो सकती है। जनरल टिकट काउंटर को आरक्षण केंद्र में शिफ्ट किया जाएगा, ताकि सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन हो सके। नए स्टेशन का डिजाइन छत्तीसगढ़ की स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला पर आधारित होगा।

    आधुनिक सुविधाओं की बात करें तो स्टेशन में 780 यात्रियों के बैठने के लिए वेटिंग एरिया, 31,000 वर्ग मीटर पार्किंग, तीन फुट ओवरब्रिज, 31 लिफ्ट और 21 एस्केलेटर की सुविधा होगी। वर्तमान में, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 65,800 यात्रियों का आवागमन होता है, जो आने वाले 40 से 50 वर्षों में 80,000 से एक लाख तक पहुंच सकता है।

    बिलासपुर रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा। यह न केवल सुविधाओं में इजाफा करेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत को भी उजागर करेगा। रेलवे प्रशासन का यह प्रयास यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

    Read More :

    छात्रा की मोपेड में निकला जीपीएस ट्रैकर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

    हाई टेंशन तार गिरने से तीन हाथियों की दर्दनाक मौत, वन विभाग में हडकंप

  • छात्रा की मोपेड में निकला जीपीएस ट्रैकर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

    छात्रा की मोपेड में निकला जीपीएस ट्रैकर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

    जीपीएस ट्रैकर की मदद से छात्रा को करता था परेशान पुलिस ने क्या गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने एक छात्रा को परेशान करने के लिए उसकी मोपेड में जीपीएस ट्रैकर लगा दिया। यह घटना डीडी नगर की है, जहां छात्रा ने अपने ही क्लास के एक छात्र द्वारा लगातार परेशान किए जाने की शिकायत की।

    छात्रा इस बात से हैरान थी कि उसे अपने स्थान के बारे में युवक को कैसे जानकारी मिलती थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा ने अपनी मोपेड को सर्विस के लिए एक मैकेनिक के पास लेकर आई। मैकेनिक ने उसे बताया कि मोपेड में एक जीपीएस ट्रैकर लगा हुआ है, जिसे देखकर छात्रा के होश उड़ गए।

    इस मामले की जानकारी मिलने पर छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को छात्रा के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    आपको बता दें कि आजकल इस प्रकार के जीपीएस ट्रैकर बाजार में आसानी से मिल जाते हैं, जिनकी कीमत 800 से 5000 रुपये के बीच होती है। ये छोटे डिवाइस खासकर वाहनों में लगाने के लिए बनाए जाते हैं। एक बार जब इसे वाहन में लगा दिया जाता है, तो उपयोगकर्ता अपने मोबाइल में संबंधित एप इंस्टॉल करके लाइव लोकेशन आसानी से देख सकते हैं।

    यह मामला इस बात का संकेत है कि जीपीएस तकनीक का दुरुपयोग किस प्रकार हो सकता है और इसके प्रति जागरूकता कितनी जरूरी है।

    Read More :

    इनफ्लूएंसर की आड़ में करता था ड्रग्स की सप्लाई पुलिस ने किया पर्दाफाश

    हाई टेंशन तार गिरने से तीन हाथियों की दर्दनाक मौत, वन विभाग में हडकंप

  • रायपुर दक्षिण चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस का तगड़ा प्रचार

    रायपुर दक्षिण चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस का तगड़ा प्रचार

    BRIJMOHAN AGRAWAL

    रायपुर दक्षिण चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस का तगड़ा प्रचार, दोनों के बीच में काँटे की टक्कर

    रायपुर में दक्षिण विधानसभा चुनाव 13 नवंबर 2024 से होने जा रहा है और इसका चुनावी परिणाम 23 नवम्बर 2024 आएगा I इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है I दोनों पार्टियाँ इन दिनों जोरों-शोरों से प्रचार में जुटे हुए हैं और आम जनता से अपनी-अपनी पार्टी को सपोर्ट करनी की अपील कर रहे हैं I

    SUNIL SONI

    जानकारी के मुताबिक़, कांग्रेस ने दक्षिण रायपुर क्षेत्र में जीत हासिल करने के लिए आम जनता के घरों में दो से तीन बार जाकर वोट मांगने का लक्ष्य रखा है I जबकि बीजेपी की ओर से बृजमोहन अग्रवाल विधायकों से मिलने की बात कर रहे हैं I बीजेपी और कांग्रेस इन दोनों पार्टी ने कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन कर बड़े-बड़े राजनेता, विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक को इस सम्मेलन में आने का न्योता दिया है I

    छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की 2018 में कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे कर अपना सत्ता हासिल किया था और अपनी सरकार बनाकर लोगों को लुटने का कार्य किया I जबकि राज्य का निर्माण बीजेपी ने कराया और विकास भी भाजपा ही कर रहा  है I

    उन्होंने प्रहार करते हुए आगे कहा कि कांग्रेस सिर्फ लोगों का पैसा हड़पने का काम कर रही है I इस बीच कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बीजेपी के कार्यकाल में हुए बलोदाबाज़ार काण्ड, सूरजपुर दोहरे हत्याकांड का उदाहरण देते हुए लोगों से कांग्रेस ने अपनी पार्टी को वोट करने की अपील की I

    बीजेपी अपने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है इस बीच भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कहा कि इस बार फिर से कमल खिलेगा I उन्होंने प्रचार में उमड़ी भीड़ को वोट करने की अपील की और बीजेपी को वोट डालने को कहा I सोनी ने कहा कि उन्होंने सांसद, सभापति और महापौर बनकर हमेशा आम जनता के लिए काम किया I

    इस पर आकाश शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि सांसद रहते हुए सुनील सोनी ने ऐसा कोई भी काम नहीं किया है I जब से बीजेपी की सरकार बनी हुई है तब से अपराधिक मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं I

    Read More :

    बंगाल की खाड़ी से चल रही ठण्डी हवाओं ने बदला छत्तीसगढ़ में मौसम मिजाज़

    इनफ्लूएंसर की आड़ में करता था ड्रग्स की सप्लाई पुलिस ने किया पर्दाफाश