Category: Popular News

Popular News

  • सेंट्रल जेल के बाहर पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग

    सेंट्रल जेल के बाहर पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग

    फायरिंग

    रायपुर में सेंट्रल जेल के बाहर गोलीबारी से हड़कंप

    राजधानी रायपुर में सेंट्रल जेल के बाहर एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना तब हुई जब युवक जेल में किसी व्यक्ति से मिलने के बाद बाहर निकला। उस समय, अज्ञात व्यक्ति ने युवक पर ताबड़तोड़ दो गोलियां चलाईं। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत इलाज के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) ले जाया गया।

    स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फायरिंग की यह घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई है। घटना के बाद, आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

    अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है। फिलहाल, युवक को आईसीयू में रखा गया है, जहां उसे विशेष उपचार दिया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि वह अभी खतरे से बाहर नहीं है, और उसकी हालत में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

    इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इसके साथ ही, यह मामला एक बार फिर से चर्चा में आया है कि रायपुर में आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि हो रही है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की तहकीकात जारी है और जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

    Read More :

    जंगल में युवक की बेरहमी हत्या, प्रेमिका के पिता से छः लोग गिरफ्तार

    बिलासपुर में दिवाली के मौके पर बढ़ी स्वदेशी सामानों की सेल

  • रायपुर दक्षिण में आकाश शर्मा और सुनील सोनी के बीच चुनावी जंग

    रायपुर दक्षिण में आकाश शर्मा और सुनील सोनी के बीच चुनावी जंग

    रायपुर दक्षिण उपचुनाव: युवा और अनुभवी प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर

    रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है, जिसमें दोनों ही पार्टियों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। कांग्रेस ने इस सीट पर 34 वर्षीय आकाश शर्मा को उतारा है, जो युवा और नए चेहरे के रूप में उनकी चुनावी रणनीति का हिस्सा हैं। दूसरी ओर, भाजपा के प्रत्याशी 63 वर्षीय सुनील सोनी हैं, जो पूर्व सांसद और महापौर भी रह चुके हैं। यह मुकाबला उम्र, ऊर्जा और अनुभव के संघर्ष का प्रतीक बन गया है।

    आकाश शर्मा

    कांग्रेस के आकाश शर्मा अगर यह सीट जीतते हैं, तो उनके लिए यह एक बड़ी उपलब्धि होगी और उनके राजनीतिक करियर को एक ठोस शुरुआत मिलेगी। हारने की स्थिति में भी यह चुनाव उनके लिए राजनीतिक जमीन तैयार करने में मददगार होगा।

    इस चुनाव में कांग्रेस के सामने मुस्लिम और ब्राह्मण वोटों के बंटवारे की चुनौती भी है। 30 उम्मीदवारों में से नौ मुस्लिम और चार ब्राह्मण प्रत्याशी हैं, जिनके चलते कांग्रेस को अपने वोट बैंक में कमी का डर है।

    BJP PARTI

    भाजपा के लिए यह उपचुनाव उनके राजनीतिक मान-सम्मान का सवाल बन गया है। अगर भाजपा यह सीट हारती है, तो इसका सीधा असर सुनील सोनी के राजनीतिक करियर पर पड़ सकता है, जबकि जीत की स्थिति में भाजपा के लिए यह कोई विशेष उपलब्धि नहीं मानी जाएगी। पार्टी के भीतर युवा चेहरे चुनाव में टिकट की आकांक्षा लिए बैठे हैं, और संभावित हार से सोनी का भविष्य संकट में पड़ सकता है।

    भाजपा ने ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुंदर नगर से प्रचार अभियान शुरू किया है, ताकि ब्राह्मण वोट भाजपा के पक्ष में रहें। दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी की छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग सोमवार को रायपुर पहुंच रही हैं। इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने ‘डोर टू डोर’ प्रचार अभियान का जिम्मा संभाल लिया है।

    रायपुर दक्षिण का उपचुनाव न केवल एक सीट की लड़ाई है, बल्कि दोनों दलों के राजनीतिक भविष्य पर असर डाल सकता है। जहां कांग्रेस के लिए यह सीट जीतना एक बड़ी सफलता होगी, वहीं भाजपा के लिए हार का मतलब सुनील सोनी के राजनीतिक करियर का अंत हो सकता है।

    Read More :

    जंगल में युवक की बेरहमी हत्या, प्रेमिका के पिता से छः लोग गिरफ्तार

    बिलासपुर में दिवाली के मौके पर बढ़ी स्वदेशी सामानों की सेल

  • बिलासपुर में दिवाली के मौके पर बढ़ी स्वदेशी सामानों की सेल

    बिलासपुर में दिवाली के मौके पर बढ़ी स्वदेशी सामानों की सेल

    दिवाली पर पारंपरिक सामानों की धूम, लोगों ने स्वदेशी उत्पादों की जमकर खरीदारी की

    बिलासपुर में दिवाली पर बाजारों में पारंपरिक चीजों की रौनक देखने को मिली। लोगों ने इस बार स्वदेशी मिट्टी के दीयों, कांसे-पीतल के बर्तनों और हाथ से बनी सजावट का सामान खरीदकर त्योहार मनाया। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए चाइनीज पटाखों से दूरी बनाई गई।

    दिवाली के मौके पर इस बार बाजारों में पुराने जमाने के सामानों का क्रेज बढ़ा। कुम्हारों के मिट्टी के दीयों, पारंपरिक रंगोली, अल्पना और हाथ से बने सजावटी सामानों ने बाजार की रौनक बढ़ा दी। लोगों में इतना उत्साह था कि कई स्टॉलों पर सामान जल्दी ही खत्म हो गया। खासकर धनतेरस पर झाड़ू की रिकॉर्ड बिक्री हुई, जिससे महिला समूहों और ग्रामीण व्यापारियों को काफी लाभ हुआ

    पर्यावरण की चिंता करते हुए इस बार कई लोगों ने चाइनीज पटाखों से दूर रहना ही बेहतर समझा। प्लास्टिक के उत्पादों के बजाय स्वदेशी मिट्टी के दीये और सजावट के सामान खरीदे गए। इसके अलावा मिठाइयों में भी बदलाव देखने को मिला। बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय कई परिवारों ने ठेठरी, खुरमी, लड्डू और गुजिया जैसी घर में बनी मिठाइयों का आनंद लिया। इससे न केवल पैसे की बचत हुई, बल्कि सेहत भी अच्छी रही।

    वहीं, ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले कुछ ग्राहकों को इस साल भी निराशा हाथ लगी। खासकर रेडिमेड कपड़े, ग्रोसरी और इलेक्ट्रॉनिक्स में खराबी की शिकायतें आईं, और कई ग्राहकों ने सामान वापस कर दिया। कुछ लोगों ने तो पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई।

    इस दिवाली पर लोगों ने स्वदेशी और पारंपरिक सामान खरीदकर एक सकारात्मक संदेश दिया। इससे न केवल स्थानीय कारीगरों और महिला उद्यमियों को फायदा हुआ, बल्कि पर्यावरण का भी ख्याल रखा गया।

    Read More :

    जंगल में युवक की बेरहमी हत्या, प्रेमिका के पिता से छः लोग गिरफ्तार

  • जंगल में युवक की बेरहमी हत्या, प्रेमिका के पिता सहित छः लोग गिरफ्तार

    जंगल में युवक की बेरहमी हत्या, प्रेमिका के पिता सहित छः लोग गिरफ्तार

    Demo Image

    प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की हत्या

    छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में प्रेमिका से मिलने गए युवक टीकाराम केवंट की लाश जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पचपेडी पुलिस ने मामले में टीकाराम की प्रेमिका के पिता, दो भाइयों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
    छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना अंतर्गत ग्राम मोतीपुर निवासी 25 वर्षीय टीकाराम केवंट की लाश भरारी जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया। घटनास्थल के पास से एक बाइक बरामद हुई, जिसके नंबर सीजी 04 एचएन 9264 के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की। बाइक के मालिक भीष्मा केवट ने बताया कि यह वाहन उनका छोटा भाई टीकाराम लेकर निकला था।

    पुलिस ने भीष्मा केवंट को सूचना दी कि यह बाइक एक शव के पास पाई गई है, जिसकी हत्या की गई है। भीष्मा ने पुलिस द्वारा भेजी गई तस्वीर के आधार पर शव की पहचान की और बताया कि टीकाराम गांव की गीता यादव से प्रेम करता था। पुलिस की जांच में पता चला कि टीकाराम शनिवार को अपने दोस्त दीपक वर्मा के साथ जांजगीर चांपा के डीघोरा गांव के लिए निकला था, शायद गीता से मिलने। पुलिस ने भीष्मा के बयान के आधार पर मोतीपुर पहुंचकर गीता के पिता सुखीराम यादव, उसके दोनों बेटे भोजराम और गौरीशंकर को हिरासत में लिया। पूछताछ में सुखीराम ने अन्य रिश्तेदारों का नाम भी उजागर किया, जिनमें ललित यादव, राहुल यादव और भागवत शामिल थे। पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

    पुलिस ने घटनास्थल पर खोजबीन शुरू की तो उन्हें बाइक, गमछा और करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर उन्हें दीपक वर्मा का मोबाइल मिला । उसके बाद पुलिस ने दीपक से पूछताछ शुरू किया तो पता चला कि प्रेमिका गीता यादव के पिता सुखीराम यादव और सहित 6 लोग उन्हें कार में बैठाकर जंगल में लाये और उनकी लाठी-डंडे से पिटाई करनी शुरू कर दी। इस बीच दीपक वर्मा किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला लेकिन टीकाराम यादव भागने में नाकामयाब रहा और आरोपियों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया कि टीकाराम केवंट और गीता यादव के बीच प्रेम सम्बन्ध था जिसका विरोध उसके परिजनों ने किया। जब टीकाराम गीता से मिलने पहुंचा, तो सुखीराम और उसके परिवार ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की पूरी जांच जारी है।

    Read More :

    रायपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ में मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने लिया हिस्सा

    प्रधानमंत्री मोदी ने सीनियर सिटिजन को दिया दीवाली का तोहफा

  • स्कूल के लिए निकलीं छात्राएं चार दिन से लापता

    स्कूल के लिए निकलीं छात्राएं चार दिन से लापता

    परिजनों ने दर्ज कराया थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट

    अम्बिकापुर शहर के गांधीनगर थाना अंतर्गत 25 अक्टूबर को दो छात्राओं ने घर से स्कूल के लिए निकले थे लेकिन शाम हो जाने के बाद भी घर नहीं पहुँचे, तो परिजन परेशान हो गए I उन्होंने खोजने के लिए काफी मेहनत मशकत की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया I

    तत्पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना गाँधी नगर थाना में दी I  जब सड़कों में लगे सीसी टीवी कैमरे को खंगाला गया तो पता चला कि दोनों बनारस रोड़ की तरफ पैदल जा रही थीं  I जहाँ-जहाँ सीसी टीवी कैमरे लगे थे वहां तक उनका सुराग मिला उसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया I

    जानकारी के मुताबिक़, एक छात्रा का नाम साक्षी लकड़ा और दूसरी का नाम आयुषी भगत है दोनों सेन्ट्रल स्कूल में कक्षा 8 वीं में पढ़ते हैं I दोनों 25 अक्टूबर को मनेन्द्रगढ़ रोड़ में जाने के निकली थीं लेकिन देर शाम तक दोनों घर नहीं आई तो स्कूल के शिक्षकों से पूछताछ किया गया तो पता चला कि दोनों छात्रा स्कूल ही नहीं पहुँची है I बहुत खोजबीन करने के बाद परिजनों ने थाने में जाकर गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करा दी है I

    परिजनों ने बताया कि चार दिन बीत चुके हैं लेकिन उनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है I उधर पुलिस ने अपनी खोजबीन शुरु कर दी है लेकिन परिजनों में चिंता और भय का मंजर बना हुआ है I

    Read More :

    धनतेरस के दिन खरीददारी के लिए दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

    गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल के पास लगी फिल्मों की लाइन

  • प्रधानमंत्री मोदी ने सीनियर सिटिजन को दिया दीवाली का तोहफा

    प्रधानमंत्री मोदी ने सीनियर सिटिजन को दिया दीवाली का तोहफा

    PMJAY के तहत सीनियर सिटिजन्स को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

    धनतेरस और आयुर्वेद दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद में आयोजित एक कार्यक्रम में सीनियर सिटिजन को आयुष्मान वय वंदन कार्ड सौंपा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 70 साल से ऊपर के नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की।

    इस कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी ने 12,850 करोड़ रुपये की कई स्वास्थ्य परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। आयुष्मान भारत योजना का लाभ सभी वृद्धजनों को मिलेगा, चाहे वे गरीब, मध्यम वर्गीय या अमीर हों। इसका अर्थ है कि सीनियर सिटिजन के लिए आयुष्मान भारत योजना में आय सीमा समाप्त कर दी गई है, जबकि अन्य नागरिकों के लिए यह सीमा अब भी लागू है।

    योजना के तहत, लाभार्थी PMJAY के अंतर्गत 29,000 से अधिक सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। यह योजना देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है, लेकिन दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के निवासियों को इसका लाभ नहीं मिलता। आवेदन करने के लिए जन आरोग्य योजना की वेबसाइट nha.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

    आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी कैंसर, हृदय रोग, किडनी समस्याएँ, कोरोना, मोतियाबिंद, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया, और घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण जैसी गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। हाल की अधिसूचना के अनुसार, कई उपचार जैसे मोतियाबिंद, सर्जिकल डिलीवरी और मलेरिया को प्राइवेट अस्पतालों से हटा दिया गया है।

    Read More :

    रायपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ में मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने लिया हिस्सा

    धनतेरस के दिन खरीददारी के लिए दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

  • रायपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ में मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने लिया हिस्सा

    रायपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ में मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने लिया हिस्सा

    रायपुर के तेलीबांधा में हुआ ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम के तहत रायपुर वासियों के साथ दौड़ लगाई। यह कार्यक्रम सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य राष्ट्र की एकता और अखंडता को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    मुख्यमंत्री के साथ इस दौड़ में कई अन्य नेताओं ने भी भाग लिया, जिनमें श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू शामिल थे। मुख्यमंत्री साय ने अपने भाषण में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका का स्मरण करते हुए बताया कि उन्होंने कैसे अंग्रेजों के खिलाफ कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया और देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    सीएम साय ने कहा कि सरदार पटेल के संकल्प और साहस से प्रेरित होकर हम सभी को राष्ट्र को एकजुट करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने इस दौड़ का उद्देश्य फिटनेस के महत्व को बढ़ावा देना भी बताया, यह कहते हुए कि सभी स्वस्थ रहने से देश विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ सकेगा।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दिवाली, राज्य स्थापना दिवस, छठ पूजा और अन्नकूट की शुभकामनाएँ भी दी। यह कार्यक्रम न केवल एकता का प्रतीक है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक प्रयास है।

    Read More :

    धनतेरस के दिन खरीददारी के लिए दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

    गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल के पास लगी फिल्मों की लाइन

  • रायपुर के सूर्या अपार्टमेंट में शराब घोटाले का पर्दाफाश

    रायपुर के सूर्या अपार्टमेंट में शराब घोटाले का पर्दाफाश

    शराब घोटाले मामले में ईडी ने किया सूर्या अपार्टमेंट में छापा

    रायपुर के सूर्या अपार्टमेंट में चल रहे शराब घोटाले के मामले में Ed ने शुक्रवार को छापेमारी की। यह कार्रवाई विनय चौबे और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ की गई है। ईडी के सूत्रों के अनुसार, विनय चौबे के खिलाफ पहले से ही एक एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर यह छापेमारी शुरू की गई है।

    ईडी का कहना है कि यह मामला मीनार बार के मालिक से संबंधित है, जो कि एक बड़े शराब घोटाले में शामिल है। यह बार रायपुर में काफी प्रसिद्ध है और आरोप है कि इसमें अनियमितताओं और धोखाधड़ी की गई थी। ईडी की जांच टीम ने अपार्टमेंट में कई स्थानों पर तलाशी ली, जिसमें दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की तलाश की गई।

    इस छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं, जो इस मामले की जांच में मदद कर सकते हैं। ईडी की टीम ने इस घोटाले में शामिल लोगों की वित्तीय गतिविधियों का भी विस्तृत अध्ययन करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वे शराब की आपूर्ति श्रृंखला और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका को समझने के लिए सभी संभव प्रयास कर रहे हैं।

    वर्तमान में, मामले की जांच चल रही है, और ईडी अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की योजना बना रही है। यह मामला राज्य के शराब परिवहन और बिक्री में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने का एक प्रयास है, जिससे संभावित रूप से शराब उद्योग में सुधार किया जा सके।

    खबर के अनुसार, इस मामले में और भी अपडेट आने की संभावना है, और ईडी की छापेमारी से संबंधित नई जानकारियों की प्रतीक्षा की जा रही है। इस मामले में राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं भी तेज़ हो गई हैं, क्योंकि यह घोटाला राज्य के राजनीतिक परिदृश्य पर भी असर डाल सकता है।

    इस प्रकार की कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि सरकारी एजेंसियां अब अधिक सक्रियता से अवैध शराब व्यापार और उससे जुड़े अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही हैं।

    Read More :

    गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल के पास लगी फिल्मों की लाइन

    धनतेरस के दिन खरीददारी के लिए दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

  • धनतेरस के दिन खरीददारी के लिए दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

    धनतेरस के दिन खरीददारी के लिए दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

    धनतेरस के अवसर ग्राहकों में खरीददारी को लेकर जबरदस्त उत्साह

    आज धनतेरस के अवसर पर पूरे देश में बाज़ारों और दुकानों में रौनक देखने को मिल रही है। सोने-चांदी के आभूषणों, बर्तनों, और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीददारी करना शुभ होता है ।

    ज्वेलरी शॉप, शोरूम और बर्तन विक्रेताओं ने बताया कि इस धनतेरस पर महंगाई के बावजूद ग्राहकों की संख्या पिछले साल की तुलना में अधिक रही है। विशेष रूप से सोने-चांदी के आभूषणों की मांग बढ़ी है, जिसमें लोगों की दिलचस्पी बरकरार है। दुकानदारों ने इस अवसर पर विशेष छूट और आकर्षक ऑफर भी दिए हैं, जिससे खरीदारी में और उत्साह देखने को मिला है।

    ऑफलाइन शॉपिंग से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्मों ने भी इस धनतेरस पर कई विशेष ऑफर्स प्रस्तुत किए हैं। ई-कॉमर्स साइटों पर इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर घरेलू सजावटी सामानों की बिक्री में भारी वृद्धि देखी गई है। ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर आकर्षक डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स ने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया है।

    धनतेरस का दिन हो और लोग वाहन ना खरीदें ऐसा तो कभी नहीं हो सकता है | वाहन खरीदने के लिए लोगों का मनपसंद दिन धनतेरस ही होता है | धनतेरस पर वाहनों की खरीदी का भी बड़ा रुझान रहा है।

    ऑटोमोबाइल शोरूमों में आज ग्राहकों की भीड़ देखी गई, जहां नई कारों और दोपहिया वाहनों की खरीदारी की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में भी ग्राहकों ने टीवी, फ्रिज, और स्मार्टफोन जैसे उपकरणों पर कई ऑफर्स का लाभ उठाया है।

    धनतेरस के दिन हर किसी के चेहरे पर खुशहाली और समृद्धि की कामना झलक रही है। आज के दिन लोग माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं और अपने परिवार के लिए सुख-शांति और संपन्नता की प्रार्थना करते हैं। पूरे देश में त्योहारी माहौल में बाजारों की चमक और लोगों का उत्साह देखने लायक है।

    धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

    Read More :

    गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल के पास लगी फिल्मों की लाइन

    बीजेपी ने लगाए कांग्रेस पर जाति और धर्म को बाँटने का आरोप

  • बीजेपी ने लगाए कांग्रेस पर जाति और धर्म को बाँटने का आरोप

    बीजेपी ने लगाए कांग्रेस पर जाति और धर्म को बाँटने का आरोप

    बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला हुआ तेज

    रायपुर दक्षिण उपचुनाव 2024 में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस पर जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने का आरोप लगाया है, जबकि कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी की सांसद काल में निष्क्रियता का हवाला देकर इसे चुनावी मुद्दा बना दिया है।

    भाजपा की ओर से निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं रखी। वहीं, पूर्व नगर निगम पार्षद सुभाष तिवारी ने भाजपा उम्मीदवार सुनील सोनी को रायपुर के विकास में अहम भूमिका निभाने वाला बताया और कहा कि भाजपा ने उन्हें योग्य उम्मीदवार के रूप में उतारा है।

    डॉ. चरणदास महंत

    दूसरी ओर, कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पिछले 10 महीनों में कोई ठोस कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने सूरजपुर में पुलिस की बेटी और पत्नी की हत्या और बलरामपुर की घटना का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार पर राज्य को शर्मसार करने का आरोप लगाया। महंत ने यह भी कहा कि हड़तालों और पदयात्राओं की घटनाएं सरकार में अराजकता को दर्शाती हैं।

    इस चुनाव में कुल 46 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। प्रमुख प्रत्याशियों में भाजपा से सुनील कुमार सोनी, निर्दलीय आशीष पांडे, निर्दलीय नीरज दुबे, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के गोपीचंद साहू, और बहुजन मुक्ति पार्टी के कृष्णा चिंचखेडे शामिल हैं। इसके अलावा, 57 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए हैं, जिनमें से नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

    चुनावी मैदान में प्रमुख मुद्दे भाजपा-कांग्रेस की नीतियों, शहर के विकास, सुरक्षा, और समाजिक वातावरण की ओर केंद्रित हैं।

    Read More :

    गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल के पास लगी फिल्मों की लाइन

    सूरजपुर में दोहरे हत्याकांड के बाद अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर