Category: Politics

all politics news

  • सड़कों पर वाहनों की निगरानी के लिए इंटर सेप्टर वाहन को किया गया तैनात

    सड़कों पर वाहनों की निगरानी के लिए इंटर सेप्टर वाहन को किया गया तैनात

    छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार हो रहे दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए रायपुर समेत 15 जिलों में सर्वसुविधा से युक्त 15 नए इंटर सेप्टर वाहन अब सड़कों पर दौड़ेंगे। शुक्रवार को सीएम विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस से 10 बजे इन इंटर सेप्टर वाहनों को फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया। प्रदेश में इस तरह की सर्वसुविधायुक्त इंटर सेप्टर वाहनों की आवश्यकता लम्बे समय था लेकिन अब पूरा हो गया है I इंटर सेप्टर वाहन से अब आसानी से हाईवे समेत अन्य मार्गों पर तेज रफ्तार में दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार पर लगाम कसा जा सकेगा I इसके साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने, चकाचौंध लाइट वाली गाड़ियों, तेज हॉर्न वाली गाड़ियों, तेज आवाज वाली साइलेंसर युक्त वाहनों पर कार्रवाई किया जा सकेगा I नए इंटर सेप्टर वाहनों को रायपुर समेत बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, रायगढ़ सरगुजा, जगदलपुर, कांकेर में तैनात किया जा रहा है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5098

    https://golden36garh.com/?p=5103

  • मुख्यमंत्री ने वित्त आयोग के अध्यक्ष के साथ कार्ययोजना के सम्बन्ध में बात की

    मुख्यमंत्री ने वित्त आयोग के अध्यक्ष के साथ कार्ययोजना के सम्बन्ध में बात की

    राज्य सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए कई योजनायें तैयार कर ली है । डा. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में पहुंचे दल के समक्ष सरकार ने अपनी योजनाएं साझा की है। डा. अरविंद पनगढ़िया 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष हैं । इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिक राशि देने के लिए वित्त आयोग से सिफारिश करने की मांग की है।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हो रहा था उस समय मात्र 29 हजार 539 करोड़ रुपये की छोटी सी अर्थव्यवस्था के साथ इस राज्य ने शुरूआत की थी। लेकिन वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ राज्य ने पांच लाख नौ हजार करोड़ रुपये के जीएसडीपी के लक्ष्य को प्राप्त कर चुका है। आने वाले पांच वर्षों में हम जीएसडीपी के आकार को दोगुना करने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा की जिन योजनाओं का संचालन केंद्र और राज्य सरकार कर रहीं हैं । उनका बजट बढ़ाया जाए ताकि विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सुचारू रूप से किया जा सके।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5088

    https://golden36garh.com/?p=5081

  • चार पुलिसकर्मियों को मिली बर्तन और जूते पॉलिश करने की सजा

    चार पुलिसकर्मियों को मिली बर्तन और जूते पॉलिश करने की सजा

    घटना रायपुर जिले के टिकरापारा थाना अंतर्गत का है जहाँ अंतर राज्यीय बस स्टैंड में 8 जून को एक सिख समाज के ड्राईवर बहादुर सिंह से चार पुलिसकर्मियों ने पगड़ी उतारकर और बाल खींचकर मारपीट किया था I सिख समाज ने इस घोर अपमान का निंदा किया और इस बात की शिकायत सिख समाज ने गृहमंत्री और एसएसपी से किया I घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था I शिकायत मिलने पर एसएसपी ने चंद्रभान सिंह भदौरिया, सुरेंद्र सिंह सेंगर, रविन्द्र सिंह राजपूत और दानेश्वर साहू को सस्पेंड कर दिया था। पुलिसकर्मियों द्वारा बहादुर सिंह के साथ किए गए बदसलूकी को देखकर समाज ने इसकी निंदा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं गृह मंत्री को ज्ञापन सौंप कर चारों पुलिसकर्मियों पर धारा 295 ए के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की मांग किये थे I

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था परंतु इस कार्रवाई से सिख समाज संतुष्ट नहीं था। बहादुर सिंह के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों ने तेलीबांधा स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मात्था टेककर अपनी गलती स्वीकार की और सिख समाज से अपनी गलती की क्षमा मांगी । गुरुद्वारे के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने पुलिसकर्मियों के आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा कि समाज इन्हें पूरी तरह से माफ नहीं करेगा, समाज ने इन्हें दोबारा किसी सिख का धार्मिक अपमान न करने की चेतावनी देते हुए सात दिनों तक गुरुद्वारे में बर्तन साफ करने और गुरुद्वारा आने वाली संगत के जूतों की सेवा करने की सजा सुनाई I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5030

    https://golden36garh.com/?p=5034

  • पीएम मोदी के रूस दौरे के दौरान हुए कई अहम समझौते

    पीएम मोदी के रूस दौरे के दौरान हुए कई अहम समझौते

    पीएम मोदी रूस दौरे पर रूस के राष्ट्रपति से कई अहम समझौते किये I इस समझौते में भारत और रूस ने दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार को वर्ष 2030 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर से ऊपर पहुँचाने की सहमती जतायी है I इस लक्ष्य का उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देना और आपसी व्यापार के लिये राष्ट्रीय मुद्राओं के उपयोग और ऊर्जा से लेकर कृषि एवं बुनियादी ढांचा में आपसी सहयोग बढ़ाकर हासिल किया जाएगा I

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच मास्को में आयोजित 22 वीं वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों पक्षों ने विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई I दोनों देशों ने सहयोग के 9 प्रमुख क्षेत्रों पर सहमती व्यक्त की I इनमें से व्यापार, राष्ट्रीय मुद्राओं का उपयोग कर व्यापार से निपटना, उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे जैसे नए मार्गों के जरिये माल का परिवहन आदि शामिल है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5009

    https://golden36garh.com/?p=5030

  • पुलिस और वकील ने झूठी एफआईआर बनाकर आम आदमी को किया प्रताड़ित

    पुलिस और वकील ने अपने पद का गलत इस्तेमाल कर बनाया झूठी एफ. आई. आर.  

    कोरबा जिला में एक वकील और पुलिस द्वारा अपने पद का गलत फायदा उठाते हुए आम आदमी को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है I वकील और पुलिस आम आदमी को झूठा एफ. आई. आर. बनाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और  जबरदस्ती थाने लाने की कोशिश की I जब इन सब चीजों से उनका काम नहीं बना तो झूठा केस दर्ज कर पीड़ित के घर निर्माण में दखल दिया और जमीन में प्रतिबन्ध लगवा दिया I

    यह सारा मामला कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत का है जहाँ पीड़ित गीतेश यादव और पिता रविशंकर यादव 18 जून की रात अपने पड़ोसी रामेश्वर पड़वार जो पेशे से एक वकील हैं उनसे बहस हो गया लेकिन रामेश्वर पड़वार और हेड कांस्टेबल दीपक खांडेकर एवं उनके साथी मिलकर अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए झूठा एफ. आई. आर. तैयार कर लेते हैं पीड़ित गीतेश यादव और उनके पिता रविशंकर यादव को पुलिस जबरन थाना ले जाने के लिए उनके घर पर आ जाते हैं I पीड़ित गीतेश यादव को इस बात की आशंका पहले ही चूका था इसलिए उसने अपने बचाव के लिए पुलिस वालों का वीडियो बना लिया जो सोशल मिडिया पर काफी वायरल हो रहा है I

    वीडियो हो रहा वायरल-

    वीडियो के वायरल होते ही सभी लोग पीड़ित गीतेश यादव और उनके पिता रविशंकर यादव के साथ खड़े हो रहे हैं I सभी लोगों ने उन पुलिस वालों और इस वकील के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उनको पद से निलंबित करने की मांग कर रहे हैं I वायरल वीडियो पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर न्याय दिलाने वाला ही अन्याय करने लगे और जुर्म रोकने वाला ही जुर्म करने लगे तो जनता का इन सबसे भरोसा ही उठ जाएगा I अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि फैसला किसके पक्ष में जाता है I पीड़ित गीतेश यादव और उनके पिता रविशंकर यादव के पक्ष में या मास्टरमाईन्ड करने वाले वकील रामेश्वर पड़वार के पक्ष में I

    वायरल वीडियो लिंक 👇👇👇👇👇

    https://youtu.be/PU7F1UxIWkM

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4995

    https://golden36garh.com/?p=5001

    https://golden36garh.com/?p=5004

  • पीएम मोदी के रूस दौरे पर जमी रही सबकी निगाहें  

    पीएम मोदी के रूस दौरे पर जमी रही सबकी निगाहें  

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे के बाद चीन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है I चीन के एक सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में पश्चिमी देशों को टारगेट किया गया है I पीएम मोदी के रूस दौरे पर चीन पश्चिमी देश को एक आशंका की तरह देख रहा है I पश्चिमी देशों को भारत और रूस की नजदिकियाँ इन दिनों चिंता पैदा कर रही है I वर्तमान समय में नरेंद्र मोदी सबसे प्रचलित राजनेता हैं ऐसे में पूरा वैश्विक समुदाय का ध्यान मोदी की तरफ है I इसका सबसे बड़ा कारण रूस दौरे को बताया जा रहा है I जब पीएम मोदी रूस पहुँचे तो अमेरिका की नजर केवल पीएम मोदी पर था I अब चीन ने भी पीएम मोदी के रूस दौरे को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। चीन के सरकारी ग्लोबल टाइम्स अखबार में पीएम मोदी के रूस दौरे और इससे बढ़ने वाली पश्चिमी देशों की चितांओं पर बयान दिया है। चीन ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की रूस से अच्छी दोस्ती से हमें नहीं, बल्कि पश्चिमी देशों को परेशानी हो रही है ।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4987

    https://golden36garh.com/?p=4995

  • छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल में 18 क्षेत्रीय बोलियों में पढ़ाई जायेंगी पुस्तकें

    छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल में 18 क्षेत्रीय बोलियों में पढ़ाई जायेंगी पुस्तकें

    छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी अंचल में जल्द ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक शालाओं में स्थानीय भाषाओं और बोलियों को शामिल करने की तैयारी में है I सीएम विष्णुदेव साय ने शिक्षा विभाग के इस पहल में 18 स्थानीय भाषाओं को और बोलियों में पुस्तकें तैयार कर उसे स्कूलों में वितरित करने का आदेश दिया है I यह पहल एनईपी 2020 के जरिये बच्चों को उनकी मूल भाषा में शिक्षा का समावेश कर सरल और सुलभ बनाने का एक प्रयास है ताकि बच्चे बिना किसी कठिनाइयों के चीजों को आसानी से सीख सकें I

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 जुलाई को “शाला प्रवेश उत्सव” के मौके पर कहा कि इस पहल के तहत पाठ्यपुस्तकों और शिक्षण सामग्री का स्थानीय बोली और भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा I इसके लिए शिक्षकों को भी विशेष ट्रेनिंग दिया जाएगा I

    स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सचिव ने बताया कि 18 स्थानीय बोलियों और भाषाओं में किताबें तैयार किया जा रहा है I इनमें से छत्तीसगढ़ी, सरगुजहिया,गोंडी, हल्बी, सादरी और कुडुख में पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है I

    एनईपी 2020 फोर्मुले के तहत भारत में प्रत्येक विद्यार्थी को तीन भाषाएँ सीखनी चाहिए- एक हिंदी, दूसरी अंग्रेज़ी और तीसरी अपने अंचल में बोली जाने वाली भाषा I इस नीति की घोषणा पहले भूपेश बघेल ने जनवरी 2020 में किया था I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4952

    https://golden36garh.com/?p=4966

  •  कोयला घोटाले मामले में आरोपियों के खिलाफ नये केस दर्ज

     कोयला घोटाले मामले में आरोपियों के खिलाफ नये केस दर्ज

    ईओडब्ल्यू ने कोयला घोटाले मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है I इसमें सौम्या चौरसिया, समीर बिश्नोई और निलंबित आईएएस रानू साहू इन तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है I ये तीनों 550 करोड़ कोयला घोटाले के मामले में जेल में बन्द है I रानू साहू के ऊपर 2015 से 2022 से 4 करोड़ की सम्पति और परिवारवालों के नाम पर सम्पति खरीदने का आरोप लगा है I वहीं सौम्या चौरसिया और उनके परिवारवालों के नाम पर 9 करोड़ और 20 लाख रूपये की 29 अलग-अलग जगहों पर सम्पति होने की खबर है I हालाँकि इस बीच रानू साहू को सुप्रीम कोर्ट से राहत थोड़ी राहत मिली है I रानू साहू को सात अगस्त तक अंतरिम जमानत दिया गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4958

    https://golden36garh.com/?p=4952

  • रेलवे प्रशासन 2026 तक बनाएगी 10 हजार नये कोच

    रेलवे प्रशासन 2026 तक बनाएगी 10 हजार नये कोच

    भारतीय रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में 10,000 नॉन-एसी कोच निर्माण करने का बेड़ा उठाया है I बताया जा रहा है कि इसे दो साल के अन्दर में पूरा करने का लक्ष्य है इसके पूरा होते ही रेलवे के किसी भी जोन में कोच की कमी नहीं रहेगी I इसका उपयोग ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने के लिए किया जाएगा ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार का दिक्कत ना हो सके I इस परियोजना के अंतर्गत 5300 से अधिक जनरल कोच बनेंगे I रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है I

    वित्तीय वर्ष 2024-25 में रेलवे ने अमृत भारत जनरल कोचों सहित 2605 जनरल कोच, 1470 नॉन-एसी स्लीपर कोच, अमृत भारत एसएलआर कोच सहित 323 एसएलआर कोच, 32 उच्च क्षमता वाले पार्सल वेन और 55 पेंट्रीकार बनाने की योजना है I अगले वित्तीय वर्ष यानि 2025-26 में जनरल कोच (2710), जिनमें अमृत भारत के जनरल कोच शामिल हैं I इसके अलावा 1910 स्लीपर कोच शामिल होंगे I इसके अलावा 514 एसएलआर कोच, 200 उच्च क्षमता वाले पार्सल वेन और 110 पेंट्रीकार बनाये जायेंगे I

    अतिरिक्त कोच बनने से यात्रियों को मिलेगा राहत

    नये कोच बनने के बाद रेलवे प्रशासन लम्बी दूरी वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच दे सकता है I प्रशासन अतिरिक्त कोच लगाना तो चाहता था लेकिन कोच उपलब्ध नहीं होने पर अतिरिक्त कोच की सुविधा शुरू नहीं हो पाया I जब ट्रेनों में यात्रियों का आवागमन बढ़ जाता है तो उस समय अतिरिक्त कोच का जरूरत पड़ता है I इस सीजन में टिकट के लिए वेटिंग लिस्ट में यात्रियों को लम्बा इन्तजार करना पड़ता है I ऐसी स्थिति में यात्री या तो टिकट कैंसिल करा लेते हैं या फिर बसों में यात्रा करने पर मजबूर हो जाते हैं I लेकिन काम पूरा हो जाने के बाद इन सभी समस्याओं से यात्रियों को निदान मिल जाएगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4900

    https://golden36garh.com/?p=4908

  • हाथरस हादसे में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

    हाथरस हादसे में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

    बीते कुछ दिन पहले हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान जो भगदड़ मचा था उसमें सैकड़ों लोगों की जानें चली गई थी I उसके मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है I आरोपी का नाम देवप्रकाश मधुकर बताया जा रहा है I इस आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा और UP STF को सौंप दिया I सत्संग का मुख्य आयोजक भगदड़ के बाद से ही फरार था I उस आयोजक के ऊपर पुलिस ने एक लाख रूपये का इनाम भी रखा था I वहीं बताया जा रहा है कि देवप्रकाश मधुकर ने सरेंडर किया है I हाथरस जिले के फूलगढ़ी गाँव में नारायण साकार हरि (भोले बाबा) का सत्संग चल रहा था उसी दौरान वहाँ उपस्थित लोगों के बीच भगदड़ मची जिसमें 120 से अधिक लोगों की जानें चली गई थी I सेवादार और आयोजक देवप्रकाश मधुकर को इस हादसे का जिम्मेदार मानते हुए पुलिस ने इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है I देवप्रकाश मधुकर एटा जनपद के गाँव सलेमपुर गादुरी का निवासी है I देवप्रकाश को नारायण साकार हरि (भोले बाबा) का करीबी बताया जा रहा है I देवप्रकाश आसपास के गाँव में भी सत्संग कराता कराने का काम करता था I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4904

    https://golden36garh.com/?p=4900